/sootr/media/media_files/jJ7gfiKfAe4gsTzcR3my.jpg)
लोकसभा चुनाव में चर्चा होगी हॉट सीटों की।
BHOPAL. चुनावी महासमर का शंखनाद हो गया है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार, 16 मार्च को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरा चुनाव 7 चरण में होगा इसकी शुरुआत में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी, जबकि 4 जून को परिणाम आते ही नई सरकार सत्ता पर काबिज होगा। देखिए देश भर की हॉट सीट को एक नजर में...
चुनाव आयोग का सात चरणों का ये है शेड्यूल
चुनाव आयोग के घोषित शेड्यूल के अनुसार 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठवां चरण 25 मई और सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। चुनाव की तारीखों के बाद कब, किस डेट में कहां वोटिंग होगी, अब इस पर सबकी निगाहें जमी हुई हैं। वहीं उन सीटों पर भी लोगों की नजर है जो उम्मीदवारों के कारण रोचक बन चुकी हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
पिछले 4 आम चुनावों की घोषणा कब हुई और कब आया था रिजल्ट, जानिए
अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं... चुनाव आयुक्त ने क्यों कही यह बात
लोकसभा चुनाव में ये बनी हुई हैं Hot Seat
इन बड़ी और Hot Seat पर चुनाव कितनी तारीख को हैं, ये जानना भी बहुत दिलचस्प है, क्योंकि पहला तो सातों चरण के दौरान जब इन सीटों पर चुनाव होंगे तो ये सीटें चर्चा में रहेंगी वहीं इन सीटों पर आए नतीजे दिलचस्प होंगे। कौन अपनी सीट बरकरार रख पाता है और कौन अपनी प्राइम सीट खो देता है ये सारे नाक के सवाल हैं, जैसे पहले के चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की हार और स्मृति ईरानी की जीत बड़ी खबर थी। इसके अलावा सबसे बड़ी सीट तो खुद वाराणसी है, जो कि बीते दो बार से पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है, जहां लोगों की नजरें टिकी रहेंगी।
वाराणसी में आखिरी चरण में मतदान
वाराणसी में 1 जून को वोटिंग होगी। यह चुनाव का सातवां और आखिरी चरण होगा। इससे पहले 20 मई को अमेठी में चुनाव होंगे जो कि स्मृति इरानी और कांग्रेस परिवार के लिए अहम है। यह चुनाव का पांचवां चरण होगा। तीसरे चरण में सात मई को मैनपुरी जहां से डिंपल यादव और बदायूं यहां से शिवपाल यादव प्रत्याशी हैं में वोटिंग होगी जो कि सपा के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं वायनाड़ में 19 अप्रैल को सबसे पहले ही वोटिंग हो जाएगी। वायनाड़ राहुल गांधी की सीट है और कांग्रेस नेता के भाग्य का पिटारा पहले ही चरण में ईवीएम में लॉक हो जाएगा।
देखिए किस VIP सीट पर कब होगी वोटिंग...
- तारीख             लोकसभा सीट      VIP उम्मीदवार
- 1 जून 2024      वाराणसी            पीएम नरेंद्र मोदी
- 20 मई 2024     अमेठी              स्मृति इरानी 
- 19 अप्रैल 2024    वायनाड          राहुल गांधी
- 07 मई 2024      बदायूं              शिवपाल यादव
- 07 मई 2024      मैनपुरी            डिंपल यादव
- 20 मई 2024      लखनऊ           राजनाथ सिंह
- 19 अप्रैल 2024    तिरुवनंतपुरम   शशि थरूर
- 19 अप्रैल 2024    अलप्पुझा          केसी वेणुगोपाल
- 19 अप्रैल 2024     छिंदवाड़ा         नकुल नाथ
- 07 मई 2024        विदिशा           शिवराज सिंह चौहान
- 07 मई 2024        गुना                ज्योतिरादित्य सिंधिया
- 26 अप्रैल 2024     राजनांदगांव     भूपेश बघेल
- 26 अप्रैल 2024     गांधी नगर       अमित शाह
- 25 मई 2024     करनाल            मनोहर लाल खट्टर
- 19 अप्रैल 2024     जोरहाट        तरुण गोगोई की सीट
- 07 मई 2024     बारामती          शरद पवार का गढ़
- 20 मई 2024     मुंबई उत्तर      पीयूष गोयल
- 19 अप्रैल 2024     नागपुर        नितिन गडकरी
- 26 अप्रैल 2024 जालोर वैभव गहलोत
देश में कब कितनी सीटों पर वोटिंग...
- लोकसभा चुनाव सात चरणों में चुनाव होंगे। वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हो रही है और 4 जून को नतीजे आएंगे।
- पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी।
- दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी।
- तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी।
- चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी।
- पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी।
- छठवें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
- सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। 
 नतीजे 4 जून को आएंगे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
/sootr/media/member_avatars/qimbRAkCZ6PlpCpl4JXr.png )
 Follow Us
 Follow Us