दिवाली पर धमाल मचाएगी ये फिल्में, होगा खुब मनोरंजन
Dolly patil | Oct 30, 2024, 19:07 IST
फिल्में हैं, जो दिवाली पर रिलीज हो रही
बॉक्स ऑफिस पर इस साल दिवाली पर कई मनोरंजक फिल्में धूम-धड़ाका करने वाली हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक का फुल डोज दर्शकों को मिलने वाला है। आइए जानते हैं वो कौन-कौनसी फिल्में हैं, जो दिवाली के आस-पास रिलीज हो रही हैं।
दिवाली नजदीक आते ही छुट्टियां ही छुट्टियां आती हैं। इस मौके पर ओटीटी पर भी दिवाली धमाका होने वाला है, एक के बाद एक इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं तो आइए आपको बताते हैं कि दिवाली पर कौन सी फिल्मेंसिनेमाघरों में दस्तक देंगी और कौनसीओटीटी पर…
हॉलीवुड की फिल्में देखने के शौकीन लोगों के लिए ये हफ्ता काफी खास होने वाला है।जॉर्ज मिलर की ‘फ्यूरिओसा: ए मैड मैक्स सागा’ का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। 23 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को अगर आपने मिस कर दिया है तो आप अब इसे OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
स्पाई-थ्रिलर फिल्म कैनरी ब्लैक भी इस लिस्ट में आती है जो प्राइम वीडियो पर 24 अक्टूबर को स्ट्रीम हो चुकी है।
कृति सेनन और काजोल की फिल्म ‘दो पत्ती’ जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है वो अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोगों को इसका इंतजार था। अब ये फिल्म 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। आइए अब बात करते हैंसिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्मों की…
रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ इस साल दिवाली पर धूम धमाका करने को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ है। आपको बता दें किसिंगम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का दरवाजा भी इस दिवाली पर खुल रहा है। इस दरवाजे के साथ मनोरंजन और हंसी का पिटारा भी खुलने की उम्मीद है। अब देखना है बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म क्या करती है? क्योंकि इसकी सीधी टक्कर ‘सिंघम अगेन’ से होगी। यह फिल्म भी 1 नवंबर को रिलीज हो रही है।
फ्यूरिओसा: ए मैड मैक्स सागा
कैनरी ब्लैक
दो पत्ती
सिंघम अगेन
भूल भुलैया 3
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava