Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 06, 2025, 22:07 IST
Share
sootr top news
sootr top news

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन का टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

PM Modi राज्यसभा में इमरजेंसी का जिक्र करते हुए बोले- 'सत्ता के लिए कुचला गया संविधान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने जवाब में कांग्रेस पर कई मुद्दों पर निशाना साधा। उन्होंने इमरजेंसी, जातिवाद और परिवारवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने विकास का एक नया मॉडल पेश किया है। मोदी ने अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब MP के इन शहरों से होगी महाकुंभ की सीधी यात्रा, चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन विश्वामित्री से बलिया और बलिया से विश्वामित्री के बीच एक-एक फेरा करेगी। गाड़ी संख्या 09139, 22 फरवरी को सुबह 8:35 बजे विश्वामित्री से चलकर अगले दिन शाम 8:30 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09140, 23 फरवरी की रात 11:30 बजे बलिया से रवाना होकर 24 फरवरी को सुबह 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी। यह कदम महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उठाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CG: निकाय चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन, BJP भरवा रही फॉर्म

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। महासमुंद जिले में वोट हासिल करने के लिए बीजेपी फॉर्म भरवा रही है। गरीब मतदाताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का झूठा लालच देकर कुछ नेता फॉर्म भरवा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 1 और 14 के प्रत्याशी वोट हासिल करने के लिए रेलवे लाइन के किनारे बसे गरीब मतदाताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का झूठा लालच दे रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीर वाले पीएमएवाई के फॉर्म भरवा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एग्जिट पोल में जब-जब AAP पिछड़ी, तब-तब दिल्ली की जनता ने बैठाया कुर्सी पर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के अनुमानों ने आम आदमी पार्टी की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले फाइनल नतीजों पर टिकी हैं। क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे या फिर एक बार फिर दिल्ली की जनता सबको चौंका देगी? इसका जवाब जल्द ही सामने आएगा। फिलहाल अधिकतर एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लग सकता है। अब दिल्ली के संदर्भ में एग्जिट पोल के अनुमान कितने सच होते हैं, इसे लेकर 'द सूत्र' ने पिछले एग्जिट पोल्स का विश्लेषण किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राज्य सेवा परीक्षा 2025 आवेदन लिंक केवल कोर्ट वालों के लिए खुली, बाकी हताश

राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री में आवेदन की लिंक फिर से खुलने का इंतजार हजारों उम्मीदवारों का था लेकिन उन्हें निराशा मिली है। हाईकोर्ट में कुछ उम्मीदवार विविध कारण से गए थे और उन्हें राहत देते हुए हाईकोर्ट ने आयोग को लिंक फिर से खोलने के आदेश दिए। इसके बाद यह लिंक फिर से 3 से 6 फरवरी तक चार दिन के लिए खोली गई। अब सवाल है कि यह कोर्ट आवेदक के लिए खुल सकती है तो फिर बाकी के लिए क्यों नहीं, क्या हाईकोर्ट का आदेश और पीएससी की सुविधा केवल अमीर और सक्षम उम्मीदवारों के लिए है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ESB का 7411 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट क्यों रुका और कब आएगा

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 का रिजल्ट तैयार है। इसे पहले 26 जनवरी तक जारी करने की तैयारी थी, लेकिन चेयरमैन की व्यस्तता के बाद इसे कुछ दिन के लिए होल्ड किया गया था। फिर चेयरमैन आ गए लेकिन रिजल्ट नहीं आया। इसकी क्या वजह है। इसके लिए द सूत्र ने अधिकारियों से बात की तो इसमें दो बड़े कारण सामने आए। उम्मीद है कि सप्ताह भर के भीतर ही यह कारण सुलझ जाएंगे और रिजल्ट आएगा। लेकिन एक पेंच राजनीतिक और विधिक होने के चलते पक्का कुछ भी नहीं है। हां लेकिन रिजल्ट बना हुआ रखा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की गलती से सरकारी खजाने को 450 करोड़ का नुकसान

मध्य प्रदेश में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। यहां पर डीपीआर तैयार किए बिना ही समान राशि के टेंडर जारी कर दिए गए थे। जिसके कारण लागत में इजाफा हुआ। सरकार ने मामले की जांच की और कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, इंदौर में भी निर्माण कार्य में देरी के कारण 150 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस मुद्दे ने सरकारी खजाने पर भारी असर डाला है और इसे लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिका से 104 भारतीयों की वापसी पर जयशंकर ने दी सफाई

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र संधि का हवाला देते हुए कहा कि अवैध प्रवास को रोकना और कानूनी प्रवास को प्रोत्साहित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है। इस मुद्दे पर देशभर में बहस छिड़ी हुई है, वहीं विपक्ष ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महिला वकील डिजिटल अरेस्ट... 41 लाख ठगे, IPS अफसर बनकर धमकाया

जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली अधिवक्ता फरीहा अमीन कुरैशी डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गईं। ठगों ने आईपीएस अधिकारी बनकर उन्हें धमकाया कि दिल्ली में एक आरोपी पकड़ा गया है। उसके पास आपके नाम का खाता मिला है। उसमें 8.7 करोड़ का लेनदेन हुआ है। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें धमकाकर उनसे 41 लाख रुपए ठग लिए। घटना दुर्ग की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सौरभ शर्मा केस: जीतू पटवारी ने लोकायुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है। अब कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लोकायुक्त पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लोकायुक्त पुलिस का व्यवहार इस मामले में बदल रहा है, जिससे जनता में यह धारणा बन रही है कि मामले को रफा-दफा किया जा सकता है। जीतू पटवारी ने लोकायुक्त से मांग की है कि इस मामले में ईमानदारी से जांच की जाए और वास्तविक अपराधियों को सामने लाया जाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल सहित प्रदेशभर में कल सरकारी कर्मचारियों का हल्लाबोल, होगा जोरदार प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन ने नए चरण में प्रवेश कर लिया है। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 7 फरवरी को राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन और प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन की घोषणा की है। कर्मचारी संगठन 51 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से नाराज हैं और सरकार पर दबाव बना रहे हैं। मोर्चा का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर इस बार कोई समझौता नहीं करेंगे। उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान, पदोन्नति पर लगी रोक हटाना और वाहन एवं गृह भत्ते में वृद्धि जैसी मांगें शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में माधव नेशनल पार्क बनेगा 9वां टाइगर रिजर्व, CM बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में एक नया टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। माधव टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने इसे टाइगर रिजर्व बनाने की मंजूरी दे दी थी। अब राज्य सरकार जल्द ही इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी के माधव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने अधिसूचना जारी की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से होगा शुरू, 24 मार्च तक चलेगा

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Budget Session) 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक चलेगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की स्वीकृति के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 10 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा में अभिभाषण देंगे। 15 दिन तक चलने वाले इस बजट सत्र के दौरान कुल 9 बैठकें होंगी, जिनमें महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और बजट प्रस्तुति पर चर्चा होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

निजी स्कूलों पर सख्ती : बस फीस अलग से नहीं, बिना अनुमति फीस बढ़ोतरी पर रोक

मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस और बस किराया पर नया कानून लागू किया गया है, जिसमें अब स्कूल बिना अनुमति के 10% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। बस शुल्क को भी वार्षिक फीस के हिस्से के रूप में माना जाएगा। यह विधेयक 18 हजार निजी स्कूलों पर लागू होगा और अभिभावकों को फीस में अनावश्यक बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। इसके अलावा, सालाना 25,हजार रुपए से अधिक फीस लेने वाले स्कूलों को फीस बढ़ाने के लिए जिला समिति से अनुमति प्राप्त करनी होगी। इस नए नियम से शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित होगी, जिससे अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम होगा और बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएस ऑफिस में अब सिर्फ दौड़ेगी ई-फाइल, फिजिकल फाइलों पर पूरी तरह रोक

मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अब सीएस ऑफिस में किसी भी फिजिकल फाइल को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह आदेश 1 फरवरी 2025 से प्रभावी हो चुका है।
सभी विभागों के अपर सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को बार-बार हिदायत देने के बाद भी कुछ विभाग फिजिकल फाइलें भेज रहे थे, जिसके चलते प्रशासन को सख्त आदेश जारी करना पड़ा। अब आदेश के तहत सभी अधिकारियों को ई–फाइलिंग प्रणाली को अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

38वें नेशनल गेम्स में MP ने रचा इतिहास, एक ही दिन में जीते 6 गोल्ड


38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित रोइंग प्रतियोगिता का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। ये प्रतियोगिता 3 से 5 फरवरी तक उत्तराखंड के टिहरी स्थित वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी। तीन दिन तक चले इस मुकाबले में देशभर की 20 से अधिक टीमों ने भाग लिया और अलग-अलग स्पर्धाओं में जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती