चार धाम यात्रा के लिए आप ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Marut raj | Apr 18, 2024, 18:58 IST
Share
This is how you can do online registration for Char Dham Yatra द सूत्र
This is how you can do online registration for Char Dham Yatra द सूत्र

उत्तराखंड के चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए वेबसाइट, एप, वाट्सएप व टोल फ्री नंबर के माध्यम से तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Online registration started for Char Dham Yatra

भोपाल. चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है।उत्तराखंड के चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। वेबसाइट, एप, वाट्सएप व टोल फ्री नंबर के माध्यम से तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ऑफिस में काॅल सेंटर संचालित किया जा रहा है। ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी रजिस्ट्रेशन के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं।

इन माध्यमों से होगा रजिस्ट्रेशन

अगर कोई व्यक्ति चारधाम की यात्रा पर जाना चाहता है तो उसको सबसे पहले पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.inपर लॉगिन कर पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर - 8394833833 पर yatra ( यात्रा ) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।

यात्रियों की संख्या सीमित करने की व्यवस्था नहीं

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में कॉल सेंटर संचालित किया जाएगा। यहां से सुबह सात से रात दस बजे तक रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस वर्ष किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने की व्यवस्था नहीं की गई है। ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी रजिस्ट्रेशन के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं।

चार धाम के कपाट खुलने की तिथि

केदारनाथ - 10 मई

यमुनोत्री - 10 मई

गंगोत्री - 10 मई

बद्रीनाथ - 12 मई

Tags:
  • चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
  • Online registration started for Char Dham Yatra
  • चार धाम यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग