ऐसे होगा केवी में आपके बच्चे का एडमिशन, सारी जानकारी मिलेगी सिर्फ thesootr पर...

Sandeep Kumar | Mar 29, 2024, 09:08 IST
Share
GKL
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रवेश सूचना 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश कक्षा-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल सुबह 10 बजे शुरू होगा और 15 अप्रैल शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। कक्षा 2 और...

BHOPAL. केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS ) कक्षा 1 से 12 के लिए प्रवेश ( admission ) प्रदान करता है। इस साल भी आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। प्रवेश विवरण https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 साल होगी। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च के अनुसार होगी। सीटों का आरक्षण उपलब्ध केवीएस प्रवेश दिशा निर्देश 2024-25 ( https://kvsagathan.nic.in ) के अनुसार होगा। आइए समझते हैं प्रवेश की पूरी प्रक्रिया को...

ये खबर भी पढ़िए...Exchange 2000 thousand rupees : 2000 हजार के नोट को लेकर RBI का नया अपडेट, एक अप्रैल को नहीं बदल पाएंगे

आवेदन में गलती की तो नहीं मिलेगा प्रवेश


यदि केवी द्वारा जांच के समय आवेदन पत्र में गलत और भ्रामक जानकारी पाई जाती है तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संबंधित अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS ) के केवी 2024 कक्षा 1 से 12 वीं तक एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in पर एडमिशन प्रक्रिया की सूचना जारी की है। केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश के लिए टेस्टिंग वेबसाइट शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...अब NET के स्कोर से मिलेगा PhD में एडमिशन, जानें क्या होगा फायदा

1 अप्रैल 2024 से भरे जाएंगे फॉर्म


कक्षा 1 के लिए आनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल, 2024 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा और 15 अप्रैल, 2024 ( सोमवार ) को शाम 5:00 बजे बंद होगा। आप पंजीकरण विवरण केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/admission/पर पा सकते हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष है। यानी 1 अप्रैल 2018 या उससे पहले जन्मा बच्चा ही पात्र होगा

ये खबर भी पढ़िए...CUET UG रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

ऐसी होगी KV में चयन प्रक्रिया


कक्षा 1 में प्रवेश के लिए तीन अंतिम सूचियां जारी की जाएंगी।

1- पहली सूची 19 अप्रैल, 2024 ( शुक्रवार ) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में केवल सेवा प्राथमिकता श्रेणियों (I और II) के बच्चे शामिल होंगे।

2- दूसरी सूची 29 अप्रैल, 2024 ( सोमवार ) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) गैर-क्रीमी लेयर (NCL) श्रेणियों के तहत चुने गए बच्चे शामिल होंगे।

3- तीसरी सूची 8 मई, 2024 ( बुधवार ) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में कोई भी शेष रिक्तियाँ शामिल होंगी।

ये खबर भी पढ़िए....अगले साल से CBSE बदल देगा तीसरी और 6वीं का सिलेबस

कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण


कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल कक्षाओं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा, जो 1 अप्रैल 2024 ( सोमवार ) को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और 10 अप्रैल, 2024 ( बुधवार ) को शाम 4:00 बजे बंद होगी। आपको पंजीकरण फॉर्म केन्द्रीय विद्यालय चंदेरी की बेवसाइट पर मिलेगा। जिसे भरकर विद्यालय कार्यालय में जमा कराना होगा।

एडमिशन के समय आवश्यक दस्तावेज


ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान आपको इन दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी..

1-बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
2-श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
3-निवास का प्रमाण
4-बच्चे की दो हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीरें

KVS में प्रवेश के लिए आयु सीमा


केन्द्रीय विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा नीचे दी गई है...

  • कक्षा 1 : 6 वर्ष लेकिन 8 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)
  • कक्षा 2 : 7 वर्ष लेकिन 9 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)
  • कक्षा 3 : 8 वर्ष लेकिन 10 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)
  • कक्षा 4 : 9 वर्ष लेकिन 11 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)
  • कक्षा 5:10 वर्ष लेकिन 12 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)
  • कक्षा 6 :11 वर्ष लेकिन 13 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)
  • कक्षा 7 और 8 में 12 वर्ष लेकिन 14 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)
  • कक्षा 9 और 10 में 14 वर्ष लेकिन 16 वर्ष से कम आयु (31 मार्च, 2024 तक)

छात्र, अभिवावकों के लिए महत्वपूर्ण नोट


आप पूरी और नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर अवश्य देखें।

Tags:
  • 1 अप्रैल
  • केन्द्रीय विद्यालय
  • admission
  • KVS
  • KV
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच