महिलाओं को लखपति बना सकती है ये योजना, बिना ब्याज के मिलेगा लोन

Ravi Singh | Apr 27, 2024, 16:03 IST
Share
001
001

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना लागू की है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं लाती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना लागू की है। इस योजना के तहत सरकार का मकसद महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाना, रोजगार देना, उनके लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना और इनकम में बढ़ोतरी करना है। यह महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जो 15 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी। इस योजना में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। हालांकि, मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में लखपति दीदी योजना का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं लखपति दीदी योजना क्‍या है महिलाएं कैसे बनेंगी लखपति और लखपति योजना के फायदे क्या हैं इसमें कैसे कर सकते हैं अप्लाई...

क्‍या है लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना के तहत इसका लाभ लेने के लिए के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना जरूरी है। देश में इस समय करीब 83 लाख स्वयं सहायता समूह यानी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स हैं। इसमें ग्रामीण और शहर की महिलाएं जुड़ी हुई हैं। लखपति दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकार की ओर से फाइनेंशियल और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाती है। जिस चीज की ट्रेनिंग दी जाती है उस फिल्ड में वह काम करती हैं जिससे वह आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं। वही लखपति दीदी उन महिलाओं को कहा जाता है जो महिला सलाना 1 लाख से अधिक इनकम हासिल करती हो।

ये खबर भी पढ़ें.....कांग्रेस का चंबल पर फोकस, राहुल गांधी और प्रियंका एमपी की इन सीटों पर करेंगे प्रचार

किस तरह की ट्रेनिंग मिलती है

स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के बाद महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने से लेकर कई तरह के स्किल सिखाते हैं.। ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के टिप्स भी देते हैं, जिसमें फाइनेंशियल सेक्टर की जानकारी देने के लिए की वर्कशॉप्स के जरिए बिजनेस प्लान, मार्केटिंग, बजट, सेविंग और इन्वेसटमेंट के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सहित डिजिटल बैंकिंग सर्विस, मोबाइल वॉलेट और फोन बैंकिंग के बारे में भी महिलाओं को सिखाया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें..

.एमपी बोर्ड: 10वीं-12वीं के फेल हुए छात्र न हों निराश, 'रुक जाना नहीं योजना' के जरिए हो सकते हैं पास

इतने रुपए का मिलेगा लोन

इस योजना के तहत सरकार बेरोजगार महिलाओं को 1 लाख से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की शुरू करती है। साथ ही इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना के तहत बिना किसी शर्त के लोन मिलता है। इसमें ज्यादा कार्यवाही नहीं की जाती है। लखपति दीदी योजना का लाभ 18 साल से 50 साल की महिलाओं को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें..

बाबा के भक्तों के लिए गुड न्यूज, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर फिर अर्पित कर सकेंगे जल

कैसे ले सकते हैं लोन

महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है। साथ ही व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज़ और व्यवसाय योजना जमा करना होता है। इसके बाद उस एप्लिकेशन की समीक्षा की जाएगी और फिर से लोन के लिए संपर्क किया जाएगा। इसके बाद एप्लीकेशन रिव्यु के बाद अप्रूव किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

रिजल्ट फियर को दूर करने सरकार की नई कोशिश, परीक्षा परिणाम के पहले बच्चों के साथ माता- पिता की काउंसलिंग

क्या है फार्म की प्रक्रिया

भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद, वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
फॉर्म खुलने के बाद, आपको फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी
आपको अपने सभी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
रसीद को आपको प्रिंट करके अपने पास रखना होगा।

इन दस्तावेज का होना जरूरी

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • लखपति दीदी योजना
  • स्वयं सहायता समूह
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि