बाबा के भक्तों के लिए गुड न्यूज, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर फिर अर्पित कर सकेंगे जल
Pratibha ranaa | Apr 27, 2024, 13:49 IST
GB
ऑनलाइन भस्म आरती करने वालों के लिए तीन माह पहले लिंक खुलेगी,जो भी श्रद्धालु आने के लिए फ़ार्म जमा करेगा उसे एक रिफरेंस नंबर अलॉट होगा एक दिन बाद श्रद्धालु के पास कन्फर्मेशन लिंक जाएगी।
BHOPAL. श्रीमहाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर अब श्रद्धालु जल अर्पित कर सकेंगे। जल पात्र के माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा पात्र में चढ़ाया गया जल श्रीमहाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर अर्पित होगा। इसके लिए मंदिर के सभा मंडप और कार्तिकेय मंडप में दो जल पात्र शुक्रवार को रख दिए गए हैं। इसमें भक्त जल, पात्र में डालेंगे तो वो जल सीधे शिवलिंग पर अर्पित होगा। भक्त सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान महाकाल को जल अर्पित कर सके इसके लिए मंदिर समिति ने लौटा और जल उपलब्ध करवाएगी।
बाबा महाकाल ( Baba Mahakal ) की भस्म आरती में शामिल होने वाले देश भर के श्रद्धालुओं जल्द ही मंदिर समिति ऑनलाइन भस्म आरती परमिशन ले सकेंगे। इससे अब देश दुनिया से आने वाले भक्त तीन माह पहले ही ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग करा सकेंगे। अभी ऑनलाइन भस्म आरती ( online Bhasma Aarti ) की परमिशन की विंडो 15 दिन पहले खुलती है। जो सुबह 8 बजे खुलते ही कुछ ही देर में सभी 400 सीट फुल हो जाती है।
ये खबर भी पढ़िए...Ration card : 6 माह से यूज नहीं किया राशन कार्ड तो आपके लिए बुरी खबर
महाकाल मंदिर में देश भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। अधिकतर भक्त अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन इसकी बुकिंग 15 दिन पहले ऑनलाइन या फिर एक दिन पहले ऑफ़लाइन करवाना पड़ती है। ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले भक्तों के साथ ये समस्या आती है कि उनकी बुकिंग होने के बाद ही वो उज्जैन आने का प्लान तैयार कर पाते थे। इसमें उन्हें समय कम मिलता था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने भस्म आरती की ऑनलाइन प्रक्रिया में बदलाव का निर्णय लेते हुए इसे मई माह से तीन माह पहले खोलने का निर्णय लिया है। बाबा महाकाल के भक्त अब तीन माह पहले ही महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट द्वारा भस्म आरती की बुकिंग करा सकेंगे
ऑनलाइन भस्म आरती करने वालो के लिए तीन माह पहले लिंक खुलेगी,जो भी श्रद्धालु आने के लिए फ़ार्म जमा करेगा उसे एक रिफरेंस नंबर अलॉट होगा एक दिन बाद श्रद्धालु के पास कन्फर्मेशन लिंक जायेगी। जिसको फील करके प्रति व्यक्ति 200 रुपए जमा कर अपनी बुकिंग करवा सकेगा। ऑनलाइन के माध्यम से एक दिन में 400 भक्तों के लिए परमिशन दी जा सकेगी।
तीन माह पहले खुलने में कुछ लोग इसका गलत उपयोग कर बार बार इसे अपने नाम पर ब्लॉक करवा सकते थे। इसके लिए हम इस तरह डिजाइन कर रहे है कि एक आधार एक बार उपयोग होगा इसके बाद अगले तीन माह तक उसे ऑनलाइन भस्म आरती की परमिशन नहीं मिल सकेगी। सॉफ्टवेर खुद उसे पकड़ कर आधार को एक्सेप्ट नहीं करेगा।
श्रद्धालुओं को ये सुविधा भी मिलेगी...
भस्म आरती की ऑनलाइन परमिशन तीन महीने पहले मिल सकेगी
बाबा महाकाल ( Baba Mahakal ) की भस्म आरती में शामिल होने वाले देश भर के श्रद्धालुओं जल्द ही मंदिर समिति ऑनलाइन भस्म आरती परमिशन ले सकेंगे। इससे अब देश दुनिया से आने वाले भक्त तीन माह पहले ही ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग करा सकेंगे। अभी ऑनलाइन भस्म आरती ( online Bhasma Aarti ) की परमिशन की विंडो 15 दिन पहले खुलती है। जो सुबह 8 बजे खुलते ही कुछ ही देर में सभी 400 सीट फुल हो जाती है।
ये खबर भी पढ़िए...Ration card : 6 माह से यूज नहीं किया राशन कार्ड तो आपके लिए बुरी खबर
बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु
महाकाल मंदिर में देश भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। अधिकतर भक्त अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन इसकी बुकिंग 15 दिन पहले ऑनलाइन या फिर एक दिन पहले ऑफ़लाइन करवाना पड़ती है। ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले भक्तों के साथ ये समस्या आती है कि उनकी बुकिंग होने के बाद ही वो उज्जैन आने का प्लान तैयार कर पाते थे। इसमें उन्हें समय कम मिलता था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने भस्म आरती की ऑनलाइन प्रक्रिया में बदलाव का निर्णय लेते हुए इसे मई माह से तीन माह पहले खोलने का निर्णय लिया है। बाबा महाकाल के भक्त अब तीन माह पहले ही महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट द्वारा भस्म आरती की बुकिंग करा सकेंगे
ये होगी ऑनलाइन भस्म आरती की प्रक्रिया
ऑनलाइन भस्म आरती करने वालो के लिए तीन माह पहले लिंक खुलेगी,जो भी श्रद्धालु आने के लिए फ़ार्म जमा करेगा उसे एक रिफरेंस नंबर अलॉट होगा एक दिन बाद श्रद्धालु के पास कन्फर्मेशन लिंक जायेगी। जिसको फील करके प्रति व्यक्ति 200 रुपए जमा कर अपनी बुकिंग करवा सकेगा। ऑनलाइन के माध्यम से एक दिन में 400 भक्तों के लिए परमिशन दी जा सकेगी।
तीन माह में एक व्यक्ति को सिर्फ एक बार परमिशन
तीन माह पहले खुलने में कुछ लोग इसका गलत उपयोग कर बार बार इसे अपने नाम पर ब्लॉक करवा सकते थे। इसके लिए हम इस तरह डिजाइन कर रहे है कि एक आधार एक बार उपयोग होगा इसके बाद अगले तीन माह तक उसे ऑनलाइन भस्म आरती की परमिशन नहीं मिल सकेगी। सॉफ्टवेर खुद उसे पकड़ कर आधार को एक्सेप्ट नहीं करेगा।
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
By Sanjay Gupta
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
By Sandeep Kumar
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
By Anshika Singh Chauhan
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
By
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
By Arohi Raj
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
By Sandeep Kumar
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
By Sanjay Gupta