कांग्रेस का चंबल पर फोकस, राहुल गांधी और प्रियंका एमपी की इन सीटों पर करेंगे प्रचार

Ravi Singh | Apr 27, 2024, 12:41 IST
Share
ravi
ravi

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने सिर्फ 2 ही दौरे किए हैं। बात करें तीसरे चरण की तो कांग्रेस का फोकस ग्वालियर-चंबल अंचल पर है। तीसरे फेज की वोटिंग 7 मई होने वाली है। इससे पहले चंबल में प्रचार करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आ सकते हैं।

लोकसभाचुनाव 2024में मध्य प्रदेशकी 12 सीटों पर 2 चरणों में मतदान हो चुका है। बीजेपी ने यहां कई दौरे किए हैं, लेकिन इन दोनों चरणों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने सिर्फ 2 ही दौरे किए। बात करें तीसरे चरण की तो कांग्रेस का फोकस ग्वालियर-चंबल अंचल पर है। तीसरे फेज की वोटिंग 7 मई होने वाली है। इससे पहले चंबल में प्रचार करने के लिए राहुल गांधी और प्रियका गांधी आएंगे।

प्रचार के लिए कब आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

राहुल गांधी 30 अप्रैल को राहुल गांधी भिंड के दौरे पर रहेंगे। साथ ही प्रियंका गांधी 2 मई को मुरैना में रोड शो करेंगी। राहुल का पुरा फोकस दौरे से पहले कांग्रेस एकजुटता दिखाने की कोशिश में है।

फोकस ग्वालियर-चंबल पर ही क्यों

बात करें गुना लोकसभा सीट की तो 1999 से 2014 तक लगातार कांग्रेस चुनाव जीतती आ रही है। 2019 में बीजेपी के केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था, लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन कर लिया था। इस बार बीजेपी ने केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने पूर्व विधायक राव देशराज सिंह यादव के बेटे राव यादवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। गुना में कांग्रेस को केपी यादव की टिकट कटने से यादव वोटर्स का साथ मिलने की उम्मीद है। ऐसे इस सीट पर कांग्रेस यहां ज्यादा ताकत लगा रही है।

पटवारी करेंगे नाराज नेताओं के साथ प्रचार

मुरैना और भिंड में कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और सीनियर विधायक रामनिवास रावत नाराज थे। दोनों ही नेता मुरैना से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन बीजेपी से शिवमंगल सिंह तोमर के प्रत्याशी घोषित होने के बाद डॉ. गोविंद सिंह पीछे हट गए थे। वे चाहते थे कि भिंड में 2019 में लोकसभा चुनाव लड़े देवाशीष जरारिया को टिकट मिले। कांग्रेस ने भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया को भिंड से उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद देवाशीष ने बसपा जॉइन कर ली। वे बीएसपी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अगर बात करें सत्यपाल सिंह सिकरवार की तो टिकट मिलने के बाद रामनिवास रावत नाराज हो गए थे। 25 अप्रैल को मुरैना में पीएम मोदी के सामने बीजेपी जॉइन करने की चर्चाएं भी हो रही थी। लेकिन आनन-फानन में कांग्रेस पार्टी ने सिकरवार तो मनाने की कवायद शुरू की। राहुल गांधी ने रावत से फोन पर चर्चा की। जिसके बाद वे मान गए। अब वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।

ये खबर भी पढ़े....अमित शाह ने निकाला आशिक का जनाजा तो दिग्विजय सिंह ने गिना दिए शाह के 8 झूठ

ये खबर भी पढ़े....समाजों की पहल : एग्जाम देने भोपाल में समाजों ने तैयारी किए भवन, तीन दिन तक फ्री में ठहर सकेंगे

ये खबर भी पढ़ें....MCU : यूजी में नॉन सीयूईटी स्टूडेंट भी कर सकते हैं आवेदन, एमसीयू ने लॉन्च किए 2 नए यूजी कोर्स

ये खबर भी पढ़ें....ओंकारेश्वर से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज

कांग्रेस पार्टी का दौरा

2 दिनों तक कांग्रेस पार्टी चंबल अंचल में प्रचार करेगी। 27 अप्रैल को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भिंड, दतिया और ग्वालियर जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, अरुण यादव, डॉ. गोविंद सिंह और हेमंत कटारे सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर से रवाना होकर सुबह 11.45 बजे भिंड पहुंचेंगे और लोकसभा प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे भिंड से रवाना होकर 1.15 बजे गोहद विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3.15 बजे सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे। शाम 5.15 बजे दतिया विधानसभा के उदगंवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन, शाम 7 बजे दतिया भी जाएंगे। यहां किला चौक में आमसभा को संबोधित करेंगे और ग्वालियर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

28 अप्रैल को रामनिवास और गोविंद सिंह करेंगे प्रचार

ग्वालियर एवं शिवपुरी जिले के विभिन्न स्थानों पर 28 अप्रैल को जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.30 बजे ग्वालियर से रवाना होकर 11 बजे करैरा पहुंचकर जनसभा करेंगे और दोपहर 12.30 बजे पोहरी विधानसभा के बैराड़ में साथ ही दोपहर 2 बजे भितरवार, दोपहर 3.30 बजे डबरा विधानसभा में जनसभा संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे ग्वालियर जाएंगे।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • राहुल गांधी
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • कांग्रेस पार्टी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ग्वालियर-चंबल अंचल
  • केपी यादव
  • प्रियका गांधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि