तिरूपति मंदिर ट्रस्ट ने एक हजार 161 करोड़‎ की FD कराई, 11 टन सोना भी‎

Jitendra Shrivastava | Apr 22, 2024, 15:54 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

तिरुमाला तिरूपति मंदिर ट्रस्ट ने 2013 ‎से 2024 के बीच 8 हजार 467 करोड़ रुपए ‎की रकम जमा की है। यह देश के ‎किसी भी मंदिर ट्रस्ट के लिए सबसे ‎ज्यादा है। अब तक ट्रस्ट की बैंकों में कुल ‎एफडी 13 हजार 287 करोड़ रुपए हो गई है...‎

BHOPAL. तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम ‎(टीटीडी) ने इस साल एक हजार 161 करोड़‎ की FD( एफडी ) कराई है। यह दुनिया का सबसे अमीर तिरूपति मंदिर ट्रस्ट है।‎‎ इस बार जो एफडी कराई गई है वह पिछले 12 ‎सालों में यहां सबसे ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रस्ट‎ देश का एकमात्र हिंदू धार्मिक ट्रस्ट है,‎ जो 12 सालों में ‎‎लगातार 500 करोड़ रुपए या उससे‎ ज्यादा की रकम जमा कर रहा है।‎

अब तक कुल ‎एफडी 13 हजार 287 करोड़ रुपए हो गई


तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम‎ ट्रस्ट की 2012 तक फिक्स डिपॉजिट ‎‎4 हजार 8 सौ 20 करोड़ रुपए था।‎ इसके बाद तिरुपति ट्रस्ट ने 2013 ‎से 2024 के बीच 8 हजार 467 करोड़ रुपए ‎की रकम जमा की है। यह देश के ‎किसी भी मंदिर ट्रस्ट के लिए सबसे ‎ज्यादा है। अब तक ट्रस्ट की बैंकों में कुल ‎एफडी 13 हजार 287 करोड़ रुपए हो गई है।‎ इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट की ओर से ‎संचालित कई ट्रस्ट जिसमें श्री ‎वेंकटेश्वर नित्य अन्नप्रसादम ट्रस्ट, श्री‎ वेंकटेश्वर प्राणदानम ट्रस्ट आदि है,‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ जिन्हें भक्तों से पर्याप्त दान मिलता है।‎ उनकी करीब 5 हजार 5 सौ 29 करोड़ रुपए की ‎फिक्स डिपॉजिट हो गई है।‎

ट्रस्ट का बैंक बैलेंस 18 हजार 817 करोड़ रुपए पहुंचा


सभी बैंकों और ट्रस्टों में तिरुपति‎ ट्रस्ट की नकदी 18 हजार 8 सौ 17 करोड़ रुपए ‎तक हो गई है। जो इतिहास में अब ‎तक की सबसे बड़ी रकम है। ट्रस्ट अपनी एफडी पर ब्याज के ‎रूप में सालाना लगभग 1,600 करोड़‎ रुपए की राशि कमाता है। इसके‎ अलावा हाल ही में 1,031 किलोग्राम ‎सोने की जमा के बाद, बैंकों में मंदिर‎ का सोना भंडार भी बढ़कर 11,329‎ किलोग्राम हो गया है।‎

2012 में ट्रस्ट की एफडी 4 हजार 8 सौ 20 करोड़ रुपए ​थी‎


साल दर साल तिरुपति ट्रस्ट की ‎फिक्स डिपॉजिट में बढ़ोतरी हो रही ‎है। 2013 में 608 करोड़, 2014 में ‎970 करोड़, 2015 में 961 करोड़,‎ 2016 में 1 हजार 1 सौ 53 करोड़, 2017 में‎ 774 करोड़, 2018 में 501 करोड़‎ की एफडी हुई थी। पिछले 12 सालों‎ में पहली बार कोरोना काल में‎ एफडी की राशि घटी थी। 2019‎ में 285 करोड़, 2020 में 753‎ करोड़, 2021 में 270 करोड़,‎ 2022 में 274 करोड़ की एफडी‎ हुई थी। पिछले साल ट्रस्ट ने 757 ‎करोड़ की एफडी कराई थी।‎

Tags:
  • तिरूपति मंदिर ट्रस्ट
  • एक हजार 161 करोड़‎ की FD
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन

By Sanjay Gupta

इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब

By Sandeep Kumar

मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर