राशिफलः आज इन पर होगी बजरंगबली की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Pratibha ranaa | Mar 26, 2024, 07:34 IST
Share
yhyh
Today horoscope

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 26 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। देश-दुनिया

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( Horoscope ) का आकलन किया जाता है। 26 मार्च 2024 को मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-आराधना का विधान है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 26 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 26 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

आज का आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। आप पैसे की अहमियत को अच्छी तरह से जानते हैं। कार्यस्थल पर लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें- समझदारी और धैर्य रखें। लंबे समय से बकाया राशि आज वसूल हो जाएगी। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी न भूलें। चीजों के घटित होने का इंतजार न करें, बाहर जाएं और नए अवसरों की तलाश करें।

वृषभ

आज परिवार में वाद-विवाद या विवाद होने की आशंका है। इसलिए ऐसे में खुद पर नियंत्रण रखें। आज स्वार्थी और गुस्सैल इंसान से बचें क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। आज विद्यार्थियों को अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए। आपका जीवनसाथी आज आपको एहसास दिलाएगा कि लव लाइफ में रिस्पेक्ट और केयर जरूरी हैं। हेल्दी डाइट लें।

मिथुन

आपकी सबसे बड़ी संपत्ति आपका हसमुख नेचर है। प्रेमी जोड़े पारिवारिक भावनाओं का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखेंगे। आपको लम्बी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पैसों को मैनेज करने के लिए अच्छी तरह से योजना बनाएं। आज आपको और आपके जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल्स, आपको पहली नजर में प्यार भी हो सकता है।

कर्क

आज आप कार्यालय की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। अकेलापन का दौर जो काफी समय से आपको जकड़े हुए था अब खत्म हो जाएगा। शाम को मूवी-थिएटर में या अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करना आपको आरामदायक और अच्छे मूड में रखेगा। बैंक संबंधी कामकाज बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। कोई नया शौक आजमाने की कोशिश करें।

सिंह

परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते आप अक्सर खुद को आराम देना भूल जाते हैं। पुराने इनवेस्टमेंट से आप अच्छा पैसा कमाएंगे। बच्चों की देखभाल में शेड्यूल बिजी रहेगा। करियर तौर पर अपने क्लाइंट्स ऐसा कोई वादा न करें, जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है।

कन्या

आज सिनीयर्स के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव सावधानी से करें। हेल्थ से जुड़ी थोड़ी सी भी लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी खूबसूरत यादें ताजा करनी चाहिए। जल्दबाज़ी में आकर निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में दिन बहुत बिजी नजर आ रहा है।

तुला

कोई भी नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उन लोगों से बात करें, जिन्होंने उस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव प्राप्त किया हो। घर में उत्सव का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। सलाद से भरपूर डाइट लें। आज बड़े वित्तीय डिसीजन लेने की स्थिति में रहेंगे। किसी दोस्त के साथ पैसों से संबंधीत विवाद को सुलझाने के लिए भी पहल कर सकते हैं।

वृश्चिक

आपका दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। हाल ही में काफी मानसिक दबाव का सामना कर रहे थे। स्ट्रेस फ्री रहने के लिए फेवरेट हॉबी को समय दें। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा मसला आज नहीं रहेगा। आज अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। आज अपने प्रिय की जरूरतों के प्रति सेंसिटिव रहें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के बारे में आज बिल्कुल भी न सोचें।

धनु

आज लग्जरी पर अधिक खर्च न करें। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार दिखाएं। दिन खत्म होने से पहले नए अवसर दरवाजे पर दस्तक देंगे। ऑफिस रोमांस में न पड़ें। कार्यस्थल पर किसी भी बड़े प्रोजेक्ट से निपटने के लिए पेशेवर रूप से तैयार रहें। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर नहीं डालेगी।

मकर

आज अपने दिन की शुरुआत व्यायाम और योग से करें। प्रेम संबंधों के लिए ज्यादा से ज्यादा कम्युनिकेशन की आवश्यकता होती है। टास्क कंप्लीट करने में छोटी-मोटी प्रॉब्लम्स कुछ पेशेवरों के जीवन में परेशानी का कारण बन सकती हैं। सिंगल महिला मकर राशि वालों को किसी ऐसे व्यक्ति से प्रपोजल मिल सकता है, जिसे वे अच्छी तरह से जानती हैं।

कुंभ

आपके और आपके पार्टनर के बीच एक मजबूत कनेक्शन नजर आ रहा है। छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतों के बावजूद जिंदगी आराम से चलती रहेगी। मैनेजर्स और टीम लीडर को आज जूनियर्स को सिखाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप भाग्यशाली रहने वाले हैं। आज छोटे-मोटे व्यावसायिक मुद्दे सामने आएंगे। अपने बॉस के साथ कनेक्शन को मजबूत करने के लिए आज कोशिश कर सकते हैं।

मीन

आज आपका भाग्य चमकेगा। आज कोई बड़ी मेडिकल समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। कुछ जातकों को अपने लाइफ पार्टनर से आर्थिक सपोर्ट भी मिल सकता है। दिल के मामले इमोशनली आपको मोटिवेट कर सकते हैं। ध्यान देकर काम करें और अपने नए विचारों को सामने रखें। इंकम बढ़ाने और अच्छे प्रोजेक्ट्स में निवेश करने का सही मौका है।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती