ग्रेटर नोएडा में टॉयलेट सीट ब्लास्ट से झुलसा युवक, अस्पताल में भर्ती

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 15, 2025, 15:18 IST
Share
Toilet seat blast in Greater Noida
Toilet seat blast in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में टॉयलेट सीट में धमाके से 20 वर्षीय युवक बुरी तरह से झुलस गया है।। अभी युवक अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ, जहां टॉयलेट सीट अचानक ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट में 20 वर्षीय युवक झुलस गया। सुबह सामान्य रूटीन के तहत वॉशरूम में गया युवक जैसे ही फ्लश दबाया, टॉयलेट सीट में जोरदार धमाका हो गया।

फिलहाल युवक का इलाज जारी है और हादसे की जांच में विशेषज्ञ जुटे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, देश के कई हिस्सों में इस तरह के ब्लास्ट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ग्रेटर नोएडा पुलिस और विशेषज्ञ टीम ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया है।

क्या था मामला

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष सुनील प्रधान के घर के बाथरूम में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ जब उनका 20 वर्षीय बेटा आशु बाथरूम में था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि टॉयलेट सीट के टुकड़े उड़ गए और आग लग गई। इस घटना में आशु बुरी तरह झुलस गया।

तुरंत उसे गंभीर हालत में कासना स्थित राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मीथेन गैस के कारण टॉयलेट सीट के पास विस्फोट हुआ, जो इस गंभीर दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

क्या था ब्लास्ट का कारण

सीवर सिस्टम में मिथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी ज्वलनशील गैसें जमा हो जाती हैं। ये गैसें विस्फोट का कारण बन सकती हैं।प्लंबरों और सेफ्टी इंजीनियरों का कहना है कि खराब सीवर कनेक्शन, गैस लीकेज और खराब वेंटिलेशन (Ventilation) इन घटनाओं के मुख्य कारण हैं।

ये भी पढ़ें:

अकेला सो रहा था 4 साल का मासूम, अचानक ब्लास्ट हुआ गैस सिलेंडर, फिर...

विस्फोट कैसे होता है?

  • सीवर में अवशिष्ट पदार्थों के कारण गैस बनती है।
  • पाइपलाइन या टॉयलेट में गैस का जमा होना खतरे का संकेत है।
  • अगर वॉशरूम में कोई चिंगारी, हीटर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होते हैं, तो वे गैसों को विस्फोटित कर सकते हैं।

बचने के लिए अपनायें ये तरीके

  1. 1. टॉयलेट सीट में ब्लास्ट क्यों होता है?
    टॉयलेट और सीवर सिस्टम में मिथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी ज्वलनशील गैसें बनती हैं, जो अगर वेंटिलेशन ठीक नहीं हो तो जमा होकर किसी चिंगारी से ब्लास्ट कर सकती हैं।
  2. 2. टॉयलेट ब्लास्ट से कैसे बचा जा सकता है?
    बाथरूम में अच्छी वेंटिलेशन रखना, सीवर की नियमित सफाई, गैस रिसाव की गंध पर तुरंत जांच कराना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।
  3. 3. क्या टॉयलेट ब्लास्ट की घटनाएं आम हैं?
    देश के कुछ हिस्सों में टॉयलेट ब्लास्ट की घटनाएं दर्ज हुई हैं, खासकर जहां सीवर कनेक्शन खराब हो या वेंटिलेशन न हो। इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • ग्रेटर नोएडा
  • ब्लास्ट
  • टॉयलेट
  • विस्फोट
  • धमाका
MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Anshika Singh Chauhan

MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश
OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य

By Neel Tiwari

OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे

By Arohi Raj

एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत

By Saurabh Mishra

गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत