Forbes रैंकिंग में भारत को झटका, शक्तिशाली देशों की लिस्ट से किया बाहर
Forbes की 2025 की सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत को शामिल नहीं किया गया है। भारत के बाहर होने से विशेषज्ञों और देश की जनता में नाराजगी देखी जा रही है।
Forbes ने हाल ही में 2025 के सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी की है। इस बार भारत को टॉप 10 देशों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यह लिस्ट वैश्विक प्रभाव, सैन्य ताकत, आर्थिक मजबूती और राजनीतिक स्थिरता जैसे मानकों पर तैयार की गई है। भारत जैसे तेजी से उभरते देश को शामिल न करने पर कई विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं।
भारत को इस लिस्ट में शामिल न करने पर कई विशेषज्ञों ने आपत्ति जताई है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसकी चौथी सबसे बड़ी सेना है। इसके बावजूद उसे बाहर रखना विवाद का विषय बन गया है।
आर्थिक शक्ति: भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और यह कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पकड़ बना रहा है।
सैन्य ताकत:भारतीय सेना अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइल तकनीकों से लैस है।
राजनीतिक प्रभाव:भारत G20, BRICS और QUAD जैसे संगठनों का प्रमुख सदस्य है।
Forbes की इस रैंकिंग को BAV Group ने विकसित किया है। यह WPP यूनिट का हिस्सा है और इसका नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन कर रहे हैं।
भारत को बाहर करने पर विवाद
भारत जैसे उभरते वैश्विक शक्ति को बाहर करने पर जनता और विशेषज्ञों में नाराजगी है। कई छोटे देशों को इस लिस्ट में जगह दी गई है, जिससे यह रैंकिंग सवालों के घेरे में आ गई है।