/sootr/media/media_files/2026/02/04/top-news-2026-02-04-21-33-48.jpg)
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना का एक्शन, दो आतंकवादी को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। ये आतंकवादी एक गुफा में छिपे हुए थे, जहां सेना ने ग्रेनेड से विस्फोट कर उन्हें उड़ा दिया। मुठभेड़ में जैश का टॉप कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया भी ढेर हुआ। इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में गोला-बारूद और अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए। वहीं, चतरू में भी एक और आतंकी ढेर किया गया, जिससे सुरक्षा बलों ने अपनी सफलता सुनिश्चित की।
शी जिनपिंग का कड़ा एक्शन, 23 जनरल हटाए, कई गायब
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने 23 भरोसेमंद जनरल्स को सेना से हटा दिया है, जिसमें से कई लापता हो गए हैं। पिछले तीन सालों में चीन की सेना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें अधिकांश जनरल्स या तो हटा दिए गए हैं या गायब हो गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केवल 7 जनरल्स अब भी सक्रिय हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिनपिंग में बढ़ता हुआ शक और असुरक्षा इस बदलाव का कारण है।
लीबिया में गद्दाफी के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की पहचान नहीं
लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने जिंटान शहर में उनके घर पर हमला किया। सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी, जो कभी अपने पिता का उत्तराधिकारी माने जाते थे, चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उनकी हत्या की वजह और हमलावरों की पहचान अभी तक साफ नहीं हो पाई है। सैफ की उम्र 53 साल थी, और उनकी मौत से लीबिया में सियासी हलचल मच गई है।
बलूचिस्तान में सेना ने महसूस किया खुद को अपाहिज: ख्वाजा आसिफ
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बलूचिस्तान में सेना की कमजोर स्थिति का कबूल किया। उन्होंने कहा कि बलूच विद्रोहियों के खिलाफ सुरक्षा बल खुद को अपाहिज महसूस कर रहे हैं। आसिफ ने नेशनल असेंबली में बताया कि बलूचिस्तान, जो पाकिस्तान का 40 प्रतिशत हिस्सा है, पर नियंत्रण पाना कठिन है और इसके लिए भारी तादाद में बलों की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इतने बड़े क्षेत्र की सुरक्षा में सैनिक शारीरिक रूप से असमर्थ हैं, जिसके कारण विद्रोहियों को चुनौती देना मुश्किल हो रहा है।
यूरोप का अमेरिका को डिजिटल झटका, सॉफ्टवेयर को नकारा
यूरोप के कई देश अब अमेरिका के सॉफ़्टवेयर पर निर्भरता कम करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रिया जैसे देशों ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर जैसे Zoom और Microsoft Teams को छोड़कर अपने या ओपन-सोर्स विकल्प अपनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और डिजिटल स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। फ्रांस ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए नए सिस्टम "Visio" को लागू करने का निर्णय लिया है, जो 2027 तक लागू होगा।
SC का बड़ा आदेश -40 अंक लाने वाले भी NEET PG काउंसलिंग में होंगे शामिल
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को NEET PG 2025-26 के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ पर्सेंटाइल में की गई भारी कटौती पर केंद्र सरकार और अन्य संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। नए संशोधन के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए कट-ऑफ को 40 पर्सेंटाइल से घटाकर शून्य कर दिया गया है, जिससे -40 अंक लाने वाले भी काउंसलिंग के तीसरे दौर में शामिल हो सकेंगे। यह निर्णय पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल की 18,000 से अधिक सीटों के खाली रहने के कारण लिया गया है।
समंदर में 4 घंटे तैरते रहे 13 साल के बच्चे ने मां और भाई-बहन की जान बचा
ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के ऑस्टिन एपलबी ने समुद्र में लगभग 4 घंटे तैरकर अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों की जान बचाई। उनका परिवार छुट्टियां मनाने समुद्र में गया था, लेकिन अचानक बोट पलटने से वे समुद्र में बह गए। तेज हवा और लहरों के कारण सब 14 किलोमीटर दूर चले गए थे। ऑस्टिन ने अपनी मां के कहने पर समुद्र में तैरकर उन्हें किनारे तक लाया, जिससे उनकी जान बच गई।
लोकसभा में हंगामे के कारण पीएम मोदी का संबोधन स्थगित
लोकसभा में बुधवार को पीएम मोदी का भाषण शुरू होने से पहले विपक्षी महिला सांसदों ने हंगामा किया। साथ ही प्रधानमंत्री की कुर्सी का घेराव किया। वे मंगलवार को निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों के खिलाफ विरोध जता रही थीं। इसके बाद, विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया, जिससे प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी टल गया।
न्याय की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला
देश की न्याय व्यवस्था पर बढ़ते दबाव और लाखों लंबित मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एक जरूरी कदम उठाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पांच रिटायर्ड जजों को दो साल के लिए एड-हॉक (तदर्थ) जज के तौर पर फिर से नियुक्त किया जाएगा। इसका मकसद हाईकोर्ट के कामकाज को तेज करना और सालों से अटके मामलों का जल्द निपटारा करना है। ये फैसला 3 फरवरी 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
साय कैबिनेट के अहम फैसले: नारकोटिक्स, सुरक्षा, विमानन और नवाचार को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने सुरक्षा और विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों का उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना, युवाओं को रोजगार के नए अवसर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ मोबाइल टावर योजना: अब हर गांव में दौड़ेगा नेटवर्क, द सूत्र की खबर का बड़ा असर
छत्तीसगढ़ में द सूत्र की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। दरअसल सरकार छग में ई गवर्नेंस लागू करना चाहती है। इसके लिए सेवाओं को ऑन लाइन किया जा रहा है। इतना ही नहीं कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजिरी तक ऑन लाइन करने का प्रावधान किया गया था। जबकि हकीकत में प्रदेश के मोबाइल टावर की भारी कमी है। बस्तर-सरगुजा तो दूर बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर संभाग में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं हैं। विषय की पड़ताल कर द सूत्र ने खबर प्रकाशित की थी। जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए मोबाइल टावर योजना की शुरुआत की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दो से अधिक बच्चे वाले भी लड़ सकते है पंचायत-निकाय चुनाव, सरकार ने दिया लिखित जवाब
राजस्थान सरकार ने स्पष्ट किया है कि पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों में चुनाव लड़ने के लिए शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं होगी। साथ ही 2 से अधिक संतान वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव लड़ने पर लगी रोक को हटाने के लिए विधि विभाग में बिल प्रक्रियाधीन है। सरकार ने पहली बार इन दोनों मुद्दों पर राज्य विधानसभा में लिखित रूप में जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आईआईटी बॉम्बे में राजस्थान के छात्र ने की खुदकुशी, आखिर क्यों टूट रहे हैं 'सुपर माइंड्स', जानें पूरा मामला
देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे से सभी को बेचैन करने वाली एक खबर आई है। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के पिलानी के रहने वाले नमन अग्रवाल ने मंगलवार देर रात हॉस्टल की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। करीब 21 साल का नमन बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था। इस मौत ने फिर उन कड़वे सवालों को जिंदा कर दिया है कि आखिर क्यों 'सपनों की फैक्ट्री' कहे जाने वाले इन उच्च तकनीकी संस्थानों में छात्र मौत को गले लगा रहे हैं? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us