Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | May 07, 2026, 21:10 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहीं; अमेरिकी ऑपरेशन को सऊदी अरब से झटका। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल

राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के बाद राज्य मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया। यह फैसला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लिया गया। ममता ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सऊदी अरब से अमेरिकी ऑपरेशन को झटका, ट्रम्प ने होर्मुज से जहाजों का रेस्क्यू रोका

4 मई को अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के रेस्क्यू के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' शुरू किया था। हालांकि, सऊदी अरब की नाराजगी और एयरस्पेस देने से इनकार के बाद ट्रम्प को यह ऑपरेशन रोकने का आदेश देना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बनी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन का ऐलान किया, जिससे खाड़ी के सहयोगी देश चौंक गए।

चीन में भ्रष्टाचार के आरोप में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

चीन ने अपने दो पूर्व रक्षा मंत्रियों, ली शांगफू और वेई फेंगहे को भ्रष्टाचार के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों को दो साल तक जेल में रखा जाएगा और यदि इस दौरान कोई नया अपराध नहीं होता, तो सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है। यह कार्रवाई राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें सेना और रक्षा अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर आंधी में फंसा, जुहू हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर कल्याण के पास तेज आंधी और खराब मौसम में फंस गया। वे मुंबई के महालक्ष्मी हेलीपैड से मुरबाड में एक शादी समारोह में जा रहे थे। मौसम के अचानक बिगड़ने पर पायलट ने हेलिकॉप्टर को वापस कर दिया और मुंबई के जुहू हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग की। राहत की बात है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: आत्मनिर्भर हुई सेना, 65% हथियार अब स्वदेशी; तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने कहा- आतंकवाद पर प्रहार जारी रहेगा

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सैन्य शक्ति और संकल्प का प्रदर्शन देखा गया। थल सेना, वायु सेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि भारत की सुरक्षा नीतियों में अब नरमी की कोई जगह नहीं है। इस दौरान रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वर्तमान में सेना के 65% हथियार स्वदेशी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बांग्लादेश के मदरसों में मासूमों के खिलाफ यौन हिंसा, मानवाधिकार संस्था की सख्त निंदा

बांग्लादेश के मदरसों में बच्चों के साथ बढ़ती यौन हिंसा की घटनाओं ने सामाजिक और प्रशासनिक ढांचे को हिलाकर रख दिया है। मानवाधिकार संस्था 'मानुषेर जोन्नो फाउंडेशन' (एमजेएफ) ने इन घटनाओं पर गहरा आक्रोश जताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। संस्था का कहना है कि शिक्षा केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा अत्यंत चिंताजनक स्थिति में है। इसके साथ ही, मदरसों में यौन उत्पीड़न समितियों के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान: सबरीमाला केस में हर धार्मिक प्रथा को चुनौती गलत

सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार अहम सुनवाई की है। कोर्ट धार्मिक प्रथाओं को अदालत में चुनौती देने पर कड़ी आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा कि अगर लोग धर्म और उसकी प्रथाओं को चुनौती देने लगेंगे, तो इससे समाज और धर्म दोनों पर बुरा असर पड़ेगा। इससे अदालतों में सैकड़ों याचिकाएं आएंगी और हर रिवाज पर सवाल उठने लगेगा। यह टिप्पणी संविधान पीठ द्वारा की गई, जो धार्मिक आजादी और भेदभाव से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही है।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला: 22 आरोपियों को बरी करने के फैसले पर लगी मुहर, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की अपीलें

दो दशक तक भारतीय कानूनी और सियासी गलियारों में चर्चा का विषय रहे सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला ​सुनाया। चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम ए. अनखड की बैंच ने 2018 के विशेष अदालत के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। कोर्ट ने सोहराबुद्दीन के भाइयों रुबाबुद्दीन और नयाबुद्दीन शेख की पिछले सात साल से लंबित अपीलों को खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार, नीतीश के बेटे को मिला स्वास्थ्य विभाग

top news: बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग मिला है। विजय कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग संभालेंगे। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। निशांत पहली बार मंत्री बने हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी को दी गई है। यह विभाग पहली बार बीजेपी के पास गया है। पटना के गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। नई कैबिनेट में बीजेपी के 15, जदयू के 13, लोजपा के 2, हम के 1 और रालोमो के 1 मंत्री शामिल हैं।

रेबीज इंजेक्शन की कमी पर स्वास्थ्य सचिव से जवाब तलब, कोर्ट कमिश्नर करेंगे स्टॉक की जांच

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज और टिटनेस इंजेक्शन की कमी के मामले में स्वास्थ्य विभाग पर कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को विस्तृत शपथपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इस मामले को जन स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय बताया और कहा कि यदि कुत्ते के काटने के बाद समय पर मरीजों को एंटी-रेबीज और टिटनेस इंजेक्शन नहीं मिलते हैं तो यह उनकी जान के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोज वेटलैंड को निगल रहे माफिया, झील में कब्जे और गंदे पानी पर NGT सख्त, 4 एजेंसियों को जांच के निर्देश

खबरें काम की; मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भोज वेटलैंड (लोअर लेक) में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के गंभीर मामलों पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की केंद्रीय क्षेत्रीय पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। NGT ने Original Application No. 58/2026 में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए भोपाल नगर निगम और अन्य एजेंसियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • ममता बनर्जी
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • एकनाथ शिंदे
  • भोज वेटलैंड
  • top news
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
  • खबरें काम की
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • सबरीमाला केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज