अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल

Sanjay Dhiman | May 07, 2026, 19:31 IST
Share
Mamta benargi
Photograph: (the sootr)

बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। हार के बाद इस्तीफा न देने पर राज्यपाल ने ममता बनर्जी और उनके मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया। ममता मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने पर अड़ी थी।

राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के बाद राज्य मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया। यह फैसला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लिया गया। ममता ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया।

deb45fc2-088
deb45fc2-088

ममता का इस्तीफा न देने का फैसला

ममता बनर्जी ने मंगलवार (6 मई 2026) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के परिणाम 'जनादेश नहीं, बल्कि एक साजिश' हैं। ममता ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि उनकी लड़ाई चुनाव आयोग से थी, जो BJP के पक्ष में काम कर रहा था।

ममता ने बयान देते हुए कहा, "मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। हमारी हार जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि साजिश के तहत हुई है। हमारी पार्टी के लगभग 100 सीटों पर जनादेश को लूट लिया गया और जानबूझकर मतगणना को धीमा किया गया।"

ममता बनर्जी की योजना

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि अब वह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। उन्होंने बताया कि विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं ने उन्हें एकजुटता व्यक्त की है, और सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी ने भी उनसे बात की है।

बंगाल में बीजेपी की सरकार

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

पश्चिम बंगाल दौरे से लौटे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बोले- जनता ही ममता के खिलाफ थी, हम जनता के साथ लड़े

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने TMC से इस्तीफा दिया, ममता पर टिकट के बदले 5 करोड़ मांगने का आरोप

इस्तीफा नहीं दूंगी- ममता से पहले मांझी, केजरीवाल, सिद्धारमैया समेत 5 मुख्यमंत्री कर चुके हैं इनकार

पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम गोली मारकर हत्या

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ममता बनर्जी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • पश्चिम बंगाल
  • मंत्रिमंडल
  • शपथ ग्रहण
  • नितिन नबीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा