Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
top news  (46)
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, पीएम मोदी ने मलेशिया में आतंकवाद पर जताया कड़ा रुख; सीएम हिमंता का आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के ISI से संबंध। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मोदी का मलेशिया दौरा: आतंकवाद पर कड़ा रुख, तमिल भाषा ने जोड़ा भारत-मलेशिया को

खबरें काम की | top news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया दौरे के दौरान आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न अपनाने की बात दोहराई और भारत-मलेशिया के रिश्तों को मजबूत करने के लिए तमिल भाषा के महत्व पर जोर दिया। मोदी ने कहा कि ऑडियो-विजुअल समझौते से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव और भी गहरा होगा।

सीएम हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से संबंध

असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी। असम कैबिनेट ने शनिवार को यह निर्णय लिया। रविवार को असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। असम सरकार कांग्रेस सांसद की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग भी करेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

संघ कहेगा तो पद छोड़ने के लिए तैयार हूं : RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार, 8 फरवरी को पद छड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि संघ चाहे तो वे कभी भी अपने पद से हटने के लिए तैयार हैं। यह बातें उन्होंने मुंबई में आरएसएस की शताब्दी वर्षगांठ के मौके पर एक इंटरएक्टिव सत्र के दौरान कहीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जापान चुनाव: PM तकाइची को एग्जिट पोल में बड़ी बढ़त, 328 सीटें मिलने का अनुमान

जापान के आम चुनाव में प्रधानमंत्री साने तकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को शानदार जीत मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, LDP को 465 सीटों में से 328 तक सीटें मिल सकती हैं। तकाइची ने कहा है कि अगर गठबंधन हारता है तो वह इस्तीफा दे देंगी।

राजस्थान और 5 राज्यों में सर्दी का असर, MP के 11 जिलों में पारा 10°C से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार के लिए किसी भी राज्य में विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, और हिमाचल में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में सर्दी का असर जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में सुबह-शाम सर्दी महसूस हो रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में दिन में गर्मी भी बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में पारा 10°C से नीचे गिरा, जबकि बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

असम सीएम पर विवाद: कांग्रेस का आरोप, बीजेपी ने वीडियो डिलीट किया, कोर्ट पर सवाल

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एक विवादित वीडियो असम बीजेपी के X हैंडल से पोस्ट किया गया, जिसमें वह मुसलमानों को निशाना बनाते दिख रहे थे। कांग्रेस ने वीडियो को हत्या को बढ़ावा देने वाला बताया, जबकि बीजेपी ने इसे डिलीट कर दिया। कांग्रेस ने अदालतों पर सवाल उठाए।

पाकिस्तान का मस्क की स्टारलिंक को इंटरनेट सेवा लाइसेंस देने से इनकार

पाकिस्तान सरकार ने इलॉन मस्क की स्टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का लाइसेंस देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डेटा सिक्योरिटी, निगरानी और जियोपॉलिटिकल चिंताओं के कारण लाइसेंस जारी नहीं किया गया। पाकिस्तान को चिंता है कि सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए निगरानी व्यवस्था को दरकिनार किया जा सकता है।

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर लावारिस कार में तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक लावारिस कार के अंदर महिला सहित तीन शव मिले हैं। पुलिस को इस बारे में PCR कॉल मिली, जिसके बाद फोरेंसिक टीम को सूचित किया गया और इलाके को सील कर दिया गया। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।

कुत्ता-मुक्त गांव’ के नाम पर तेलंगाना में 1600 कुत्तों को उतारा मौत के घाट, आंध्र से बुलाए गए डॉगकैचर

तेलंगाना के छह जिलों के 12 से ज्यादा गांवों में इस साल की शुरुआत से अब तक 1600 से अधिक कुत्तों को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के बाद गांवों में 'कुत्ता मुक्त' अभियान के नाम पर यह योजनाबद्ध हत्याएं की गईं। आरोप है कि आंध्र प्रदेश से डॉग कैचर्स बुलाकर जहरीले इंजेक्शन दिए गए।

Tags:
  • कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • गौरव गोगोई
  • top news
  • स्टारलिंक
  • मलेशिया
  • खबरें काम की
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत