सीएम हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से संबंध

Sandeep Kumar | Feb 08, 2026, 17:22 IST
Share
CM Himanta
CM Himanta

असम सरकार ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने गोगोई और उनकी पत्नी पर पाकिस्तान से कनेक्शन का आरोप लगाया। सरकार ने इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने का निर्णय लिया है।

News in Short

  • असम सरकार ने गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच की मांग की है।
  • सीएम हिमंता ने आरोप लगाया कि गोगोई की पत्नी पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर से जुड़ी हैं।
  • गोगोई ने आरोपों को नकारते हुए खुद को R&AW एजेंट बताया।
  • गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान यात्राओं और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जाएगी।
  • मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया, केंद्रीय मदद के लिए इंटरपोल से भी संपर्क किया जाएगा।

News in Detail

असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी। असम कैबिनेट ने शनिवार को यह निर्णय लिया। रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। असम सरकार कांग्रेस सांसद की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग भी करेगी। सरकार का मानना है कि उनकी मौजूदगी भारत के लिए हानिकारक है।

बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, IOCL Vacancy 2026, ऐसे करें आवेदन

गोगोई की पत्नी का पाकिस्तान कनेक्शन

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने एलिजाबेथ को नौकरी दी। फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया गया। एलिजाबेथ भारत से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करती थीं। वह ये जानकारी अली शेख को देती थीं। अली तौकीर शेख एलिजाबेथ को सैलरी देता था। हिमंता ने यह भी दावा किया कि अली तौकीर 2010 से 2013 तक 13 बार भारत आया। उसका उद्देश्य भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था।

असम CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गौरव गोगोई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद को शर्मिंदा किया। असम में कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। असम कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि हिमंता परिवार ने 4,000 एकड़ जमीन कैसे हासिल की। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में कांग्रेस सरकार उन जमीनों को गरीबों में बांट देगी।

MP में महंगी होगी शराब : कर्ज का बोझ कम करने सरकार का नया प्लान

गौरव गोगोई से पाकिस्तान कनेक्शन पर पूछताछ नहीं की

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमनें गौरव गोगोई से पाकिस्तान कनेक्शन पर पूछताछ नहीं की। हमने उनके पद की गरिमा का सम्मान किया है। यह मामला केंद्र पर छोड़ दिया गया है। हिमंता ने यह भी कहा कि अगर गौरव गोगोई को गिरफ्तार किया गया, तो मुझ पर राजनीति करने का आरोप लगेगा।

कब होगी नीट यूजी 2026 की परीक्षा? NTA ने कर दिया नोटिफिकेशन जारी

सीएम हिमंत बिस्व सरमा के आरोप

एलिजाबेथ ने IB सूत्रों से क्लाइमेट एक्शन के बारे में जानकारी इकट्ठा की। गौरव गोगोई ने चुनावी हलफनामे में अपनी पत्नी के पाकिस्तानी बैंक खाते का उल्लेख नहीं किया। गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ को पेमेंट करने के लिए FCRA नियमों को दरकिनार किया गया।

भारतीय फर्म में काम करते हुए एलिजाबेथ ने 6 बार इस्लामाबाद का दौरा किया। दूसरे NGO में शामिल होने के बाद, उन्होंने 3 बार पाकिस्तान यात्रा की। एलिजाबेथ सिर्फ अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाती थीं, फ्लाइट से नहीं। गौरव गोगोई ने दिसंबर 2013 में अपनी शादी से पहले चुपके से पाकिस्तान का दौरा किया था। उस समय वे असम के सीएम के आवास में रह रहे थे।

गौरव को 2013 में इस्लामाबाद और कराची जाने की इजाजत मिली, हालांकि वीजा सिर्फ लाहौर के लिए था। असम पुलिस को उनकी यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पाकिस्तान में 10 दिन रहने के दौरान, गौरव डिजिटल रूप से साइलेंट थे और इस दौरान उन्होंने शायद वहां कोई ट्रेनिंग ली होगी। पाकिस्तान से लौटने के बाद, गोगोई ने संसद में रक्षा उपकरणों और परमाणु संयंत्रों पर सवाल पूछे थे।

भोपाल में लव जिहाद का खुलासा: राजा निकला आवेश खान, मोबाइल में मिले 40 अश्लील वीडियो

इंटरपोल से मदद और सांसद से जानकारी चाहिए

सीएम सरमा ने कहा कि अली तौकीर शेख और एलिजाबेथ कोलबर्न की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी जाएगी। SIT जांच अब उस मोड़ पर पहुंची है, जहां केंद्र की मदद जरूरी है। सरमा ने कहा कि इंटरपोल से मदद और सांसद से जानकारी चाहिए। इसलिए मामला गृह मंत्रालय की एजेंसी को सौंपा गया है।

पत्नी को लेकर क्या बोले गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी खुद को R&AW एजेंट बताया था। गौरव ने कहा था- 'अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर कोई ऐसा परिवार जिसके खिलाफ कई केस और कई आरोप हैं, मुझ पर आरोप लगाता है। असम के मुख्यमंत्री ये आरोप सिर्फ अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए लगा रहे हैं।

एलिजाबेथ कोलबर्न कौन हैं?

एलिजाबेथ कोलबर्न एक ब्रिटिश नागरिक हैं, जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक अर्थशास्त्र में मास्टर्स किया है। गौरव गोगोई से उनकी मुलाकात 2010 में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। दोनों ने 2013 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। गौरव गोगोई की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।





Tags:
  • कांग्रेस
  • गौरव गोगोई
  • सीएम हिमंत बिस्व सरमा
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • असम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज