Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
top news  (99)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, केरल में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 की मौत, पीएम ने जताया दुख; ट्रम्प का दावा- मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, डील नहीं तो हमला करेंगे। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

केरल में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, 13 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

खबरें काम की | top news:केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हुआ, जिसमें 13 लोग मारे गए। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शवों की पहचान और बचाव कार्य जारी है। पीएम मोदी ने इस पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया।

ट्रम्प का दावा- मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, डील नहीं हुई तो हमला करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने ईरान में सत्ता बदल दी है और जल्द एक बड़ी डील हो सकती है। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर डील नहीं हुई तो अमेरिकी सेना हमले के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और कार्रवाई के आदेश मिलते ही हमला किया जा सकता है।

PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने पर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बाद में दी सफाई

देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे सियासी घमासान तेज हो गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने 'राष्ट्र के नाम संबोधन' में विपक्षी सांसदों के वोट और उनके इरादों पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

एमपी में पहली बार रात में लू का अलर्ट, 10 राज्यों में पारा 44 के पार

देश के कई मैदानी इलाकों में तेज गर्मी और लू का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू का अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी को देखते हुए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी का समय बदला गया और मजदूरों को दोपहर में काम करने से रोका गया।

UN दूत का आरोप- भारत ने इजराइल को हथियार भेजकर कानून तोड़ा

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में भारत पर इजराइल को हथियार भेजने का आरोप लगा है। UN दूत फ्रांसेस्का अल्बनीज ने कहा कि भारत का यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून और नैतिक जिम्मेदारी का उल्लंघन है। उनका कहना है कि भारत का इतिहास ऐसे फैसलों के खिलाफ है, लेकिन सरकार का रुख इससे अलग है।

सबरीमाला मंदिर विवाद : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या छूने से भगवान अपवित्र हो जाते हैं?

सुप्रीम कोर्ट में चल रही सबरीमाला मंदिर मामले की सुनवाई में अहम सवाल उठाए गए हैं। कोर्ट ने पूछा, ‘क्या एक भक्त को, जो केवल अपने वंश और जन्म के कारण, देवता को छूने से रोका जाता है, क्या संविधान उसकी मदद के लिए आगे नहीं आएगा?’ खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जापान ने 50 साल बाद अपनी शांतिवादी नीति में किया बदलाव, अब हथियारों का निर्यात करेगा

जापान ने अपनी शांतिवादी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए घातक हथियारों के निर्यात पर लगी रोक हटा दी है। अब जापान फाइटर जेट, मिसाइल और वॉरशिप जैसे हथियार दूसरे देशों को बेच सकेगा। हाल ही में जापान ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 7 अरब डॉलर का समझौता किया है।

UN दूत का आरोप- भारत ने इजराइल को हथियार भेजकर कानून तोड़ा

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में भारत पर इजराइल को हथियार भेजने का आरोप लगा है। UN दूत फ्रांसेस्का अल्बनीज ने कहा कि भारत का यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून और नैतिक जिम्मेदारी का उल्लंघन है। उनका कहना है कि भारत का इतिहास ऐसे फैसलों के खिलाफ है, लेकिन सरकार का रुख इससे अलग है।

नेपाल के नए नियमों से भारतीय सीमावर्ती बाजारों में सन्नाटा, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

नेपाल के नए नियमों के चलते भारतीय सीमावर्ती बाजारों पर असर पड़ा है। अब 100 रुपए से अधिक की खरीदारी पर कस्टम शुल्क अनिवार्य हो गया है, जिससे नेपाली ग्राहकों की आवाजाही में भारी कमी आई है। इससे बिहार के जयनगर, रक्सौल और सीतामढ़ी जैसे बाजारों में सन्नाटा है।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • पीएम मोदी
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • विस्फोट
  • पटाखा फैक्ट्री
  • सबरीमाला मंदिर
  • खबरें काम की
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर