/sootr/media/media_files/2026/01/22/top-news-33-2026-01-22-21-12-31.jpg)
Photograph: (thesootr)
डोडा में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल
खबरें काम की | top news: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। सेना के अधिकारी के अनुसार गाड़ी में 21 जवान सवार थे। 11 गंभीर घायल जवानों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। सभी जवान एक ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बलौदा बाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में डीएससी कोल कीलन के दौरान अचानक हुए जोरदार ब्लास्ट से प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे 6 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
यूरोपीय यूनियन ने भारत से रक्षा समझौते को मंजूरी दी, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मिलेगी मदद
यूरोपीय यूनियन (EU) ने भारत के साथ नए रक्षा समझौते को मंजूरी दी है, जो अगले हफ्ते दिल्ली में भारत-EU शिखर सम्मेलन में साइन होगा। यह समझौता आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, और समुद्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग बढ़ाएगा। यूरोपीय नेताओं की भारत यात्रा 26 जनवरी को होगी।
ट्रम्प ने 'बोर्ड ऑफ पीस' लॉन्च किया, पाकिस्तान पीएम शामिल, भारत और यूरोपीय देश रहे गायब
डोनाल्ड ट्रम्प ने दावोस में 'बोर्ड ऑफ पीस' लॉन्च किया, जिसका मकसद वैश्विक युद्धों को सुलझाना है। इस समारोह में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ समेत 20 देशों के नेता पहुंचे, लेकिन भारत और यूरोपीय देशों का कोई प्रतिनिधि नहीं था। 60 देशों को न्योता भेजा गया था।
क्रोएशिया में भारतीय दूतावास में तोड़फोड़, तिरंगा हटाने का दावा; भारत ने किया विरोध
क्रोएशिया में भारतीय दूतावास में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जिसमें तिरंगा हटाने का दावा किया गया। भारत ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया और क्रोएशिया से दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। खालिस्तान समर्थक संगठन की भूमिका का भी शक जताया गया है।
झारखंड में मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी सहित 15 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर हो गए। पुलिस, कोबरा बटालियन और सेंट्रल फोर्स की सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया।
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, जानें अब किसे मिलेगा मौका?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है। आईसीसी ने बीसीबी को चेतावनी दी थी कि यदि टीम भारत दौरा नहीं करेगी, तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। इसके बावजूद बीसीबी ने अपनी जिद पर रहते हुए वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राहुल गांधी ने मनरेगा बचाओ सम्मेलन में VB-G RAM G को बताया जुमला, गरीबों के हक पर हमला
नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में VB-GRAM-G बिल को जुमला बताते हुए कहा कि यह गरीबों के हक पर हमला है। उन्होंने इस बिल के खिलाफ संघर्ष की अपील की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार पर महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का आरोप लगाया।
मोहन भागवत बोले, दुनिया चल रही स्वार्थ से, लेकिन भारत धर्म की राह पर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में धर्म के मूल सिद्धांतों की अहमियत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया स्वार्थ पर चल रही है, लेकिन भारत की परंपरा इससे अलग है। भागवत ने डीडवाना के छोटी खाटू कस्बे में तेरापंथ धर्मसंघ के 162वें मर्यादा महोत्सव में भाग लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
UP, राजस्थान, हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद अब बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। यूपी, राजस्थान, और हरियाणा के 27 जिलों में 60kmph रफ्तार से हवा चलेगी, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी है। अगले सात दिनों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।
मुंबई समेत 15 नगर निगमों में महिला महापौर; उद्धव गुट ने नियम बदलने का आरोप लगाया
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में मुंबई समेत 15 में महिला महापौर चुनी गईं, जिनका चयन लॉटरी सिस्टम से हुआ। उद्धव गुट ने आरोप लगाया कि बीएमसी के लिए नियम बदले गए, और OBC या ST से महापौर होना चाहिए था। परभणी में महिला महापौर पर आपत्ति भी उठाई गई।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us