Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Feb 23, 2026, 21:16 IST
Share
top-news
top-news

नमस्कार, नेपाल में बस हाईवे से नदी में गिरी, 18 की मौत; भारत सरकार की अपने नागरिकों को चेतावनी, तुरंत छोड़ें ईरान । देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

नेपाल में दर्दनाक हादसा: बस हाईवे से नदी में गिरी, 18 की मौत, 25 घायल

नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार रात एक बस हाईवे से नियंत्रण खोकर त्रिशूली नदी में गिर गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी और रात 1:30 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, त्योहारों में बढ़ते हवाई किराए पर केंद्र से 4 हफ्ते में जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों और आपातकालीन परिस्थितियों में प्राइवेट एयरलाइंस द्वारा हवाई किराए में बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। यह मामला एक जनहित याचिका से जुड़ा है, जिसमें प्राइवेट एयरलाइंस के अचानक किराए बढ़ाने और अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर नियंत्रण की मांग की गई है। सरकार इस मामले को हाईलेवल पर देख रही है और अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी।

पीएम तारिक रहमान ने सेना में किया बदलाव, भारत से रक्षा सलाहकार को बुलाकर किया प्रमोट

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने के बाद तारिक रहमान ने सेना में फेरबदल किया। ऑपरेशनल और इंटेलिजेंस पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। भारत में तैनात रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एमडी हाफिजुर रहमान को मेजर जनरल पद पर प्रमोट किया गया। उन्हें 55वीं इन्फैंट्री डिविजन का जनरल ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद मैनूर रहमान को सेना का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया। वे पहले आर्मी ट्रेनिंग एंड डॉक्ट्रिन कमांड के प्रमुख थे। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम की जगह ली। शमीम को रिटायरमेंट लीव पर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि ये आदेश रविवार को जारी किए गए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

'जैसे भी हो ईरान छोड़ दें...', भारत सरकार की नागरिकों को चेतावनी

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से जल्द देश छोड़ने की अपील की है। दूतावास ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और नागरिकों से एम्बेसी में रजिस्टर करने को कहा है। भारत सरकार ने जनवरी में जारी एडवाइजरी को दोहराते हुए कहा कि खामेनेई सरकार के प्रदर्शनकारियों पर सख्ती और अमेरिका के संभावित हमले के बीच स्थिति गंभीर हो सकती है।

NCP विधायक ने उठाए अजित पवार की मौत पर सवाल, 'क्या था राजीव गांधी जैसा मर्डर?

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक अमोल मिटकरी ने पार्टी प्रमुख अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या पवार का मर्डर राजीव गांधी की हत्या की तरह हुआ था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर थे? मिटकरी ने यह सवाल तब उठाए जब कपूर की पत्नी ने यह दावा किया कि वह जिंदा हैं। अजित पवार के निधन के बाद से ही इस हादसे को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

यौन शोषण का आरोप: अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, मैं भाग नहीं रहा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR हुई है। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार दोपहर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची। टीम शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी हो सकती है। सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों से बैठक की। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैं भाग नहीं रहा हूं। आरोपित छात्रों का गुरुकुल से कोई संबंध नहीं है। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है। दूसरे राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट का अहम फैसला: फिजिकल रिलेशन के बाद शादी से इनकार करना अपराध

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि फिजिकल रिलेशन के बाद शादी से इनकार करना एक अपराध है। कोर्ट ने यह बात एक व्यक्ति की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान कही। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति कुंडली न मिलने का बहाना बनाकर शादी से मना करता है, तो उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत सेक्शन 69 लागू किया जा सकता है, जो धोखे से सेक्सुअल इंटरकोर्स को अपराध मानता है।

मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान: राहुल, INDI गठबंधन की कमान छोड़ दो

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल से इंडिया गठबंधन की कमान छोड़ने की अपील की है। अय्यर का कहना है कि राहुल को यह जिम्मेदारी ममता बनर्जी, स्टालिन, अखिलेश यादव या तेजस्वी यादव को दे देनी चाहिए ताकि गठबंधन मजबूत हो सके और इन नेताओं को ज्यादा समय मिल सके। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा पहुंचे उदयपुर, इस दिन के विशेष मुहूर्त में बंधेंगे विवाह बंधन में

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित प्रेमी कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को राजस्थान के उदयपुर पहुंच गया। दोनों ही 26 फरवरी को झीलों की नगरी में आईटीसी मोमेंटोज होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। इस शादी में करीब कुल 230 गेस्ट शामिल होंगे। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इसके बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित होगा। शादी के दौरान नो फोन पॉलिसी लागू की जाएगी और सुरक्षा के लिए एक बड़ी एजेंसी हायर की जाएगी। यह शादी पूरी तरह से निजी और सादगीपूर्ण तरीके से की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ

top news: मध्यप्रदेश विधानसभा का आज, 23 फरवरी को छठा दिन है। सदन में आज लाड़ली बहना योजना के नए पंजीकरण को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसे लेकर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सवाल एक उठाया कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र नई बहनों का पंजीकरण कब से शुरू होगा? सरकार इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दे रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खैरागढ़ में सियासी भूचाल: पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर दुष्कर्म का आरोप, पार्टी की ही महिला नेत्री ने दर्ज कराया केस

खबरें काम की: चौंकाने वाली बात यह है कि आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि भाजपा (छत्तीसगढ़ बीजेपी) से जुड़ी एक महिला नेत्री ने ही लगाए हैं। शिकायत के आधार पर छुईखदान थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला नेत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने राजनीतिक संबंधों और प्रभाव का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने पुलिस से अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने की मांग की है और आशंका जताई है कि यदि उसका नाम उजागर हुआ तो उसे गंभीर खतरा हो सकता है। यह मांग इस मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को और बढ़ा देती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • top news
  • नेपाल
  • अविमुक्तेश्वरानंद
  • मणिशंकर अय्यर
  • खबरें काम की
  • लाड़ली बहना
  • तारिक रहमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा