यौन शोषण का आरोप: अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, मैं भाग नहीं रहा

Sandeep Kumar | Feb 23, 2026, 17:08 IST
Share
avimukteshwaranand
avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे देश में हलचल मच गई है। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है।

News in Short

  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR दर्ज हुई है।
  • प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है और टीम वाराणसी पहुंची है।
  • शंकराचार्य ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख करने की योजना बनाई।
  • कांग्रेस और सपा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए, शंकराचार्य के समर्थन में बयान दिए।
  • अखिल भारतीय संत समिति और अन्य संतों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच की जरूरत जताई।

News in Detail

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR हुई है। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार दोपहर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची। टीम शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी हो सकती है।

सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों से बैठक की। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैं भाग नहीं रहा हूं। आरोपित छात्रों का गुरुकुल से कोई संबंध नहीं है। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है। दूसरे राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम विधायक की तारीफ, जानें क्या है वजह

रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकले

आज सुबह एक महिला शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने पहुंची। वह शंकराचार्य पर लगे आरोपों से भावुक हो गई। महिला फूट-फूटकर रोने लगी। शंकराचार्य ने उसे समझाया और कहा- रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकल जाए। रविवार को पुलिस शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची। पुलिस ने वहां शिविर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आने-जाने के रास्तों और आसपास का नक्शा तैयार किया।

अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, FIR दर्ज करने के निर्देश

माघ मेला में यौन शोषण के आरोप

24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 में यौन शोषण के आरोप लगाए थे। 8 फरवरी को उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में केस दायर किया। 13 फरवरी को दो बच्चों को कोर्ट में पेश किया गया। 21 फरवरी को बच्चों के बयान कैमरे पर दर्ज किए गए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज हुई। अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा माघ मेला: बोले- दुखी मन से लौट रहा हूं

कांग्रेस-सपा ने बोला बीजेपी सरकार पर हमला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि शंकराचार्य पर आरोप लगाना बीजेपी सरकार को महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होगा, क्योंकि शंकराचार्य हमेशा सच बोलते आए हैं।

वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव शंकराचार्य के मठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के साथ जो हो रहा है, वह गलत है। यदि शंकराचार्य की गिरफ्तारी होती है, तो हम विरोध करेंगे। विरोध का तरीका सब देखेंगे।

योगी सरकार और अविमुक्तेश्वरानंद के बीच ठनी: माघ मेले से बैन करने की चेतावनी

यौन शोषण केस पर ये बोले महंत और संत...

  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों को दंड मिलना चाहिए। अगर आरोप गलत साबित होते हैं, तो फंसाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
  • अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि यह कोई सामान्य या राजनीतिक मामला नहीं, बल्कि एक गंभीर केस है। इसमें संत समाज की छवि को आघात पहुंचा है।
  • तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जब तक जांच पूरी न हो जाए और दोष सिद्ध न हो, तब तक इस मामले पर कुछ कहना उचित नहीं। अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह संत समाज की छवि पर गहरा असर डालेगा।
  • जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर योग योगेश्वरी यति ने कहा कि आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट नहीं है। अब तक इस तरह के आरोप सामने नहीं आए थे। अचानक ऐसा होना प्रायोजित मामला हो सकता है।
  • श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सेक्रेटरी महंत रतन गिरी ने कहा कि हम इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन, फिलहाल जांच पूरी होने तक कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
  • किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना गिरी ने कहा कि कुछ लोग इस मामले को राजनीति से जोड़कर गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। आशुतोष महाराज सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
Tags:
  • प्रयागराज
  • अखिलेश यादव
  • सनातन धर्म
  • अविमुक्तेश्वरानंद
  • अजय राय
  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
  • आशुतोष महाराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा