शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम विधायक की तारीफ, जानें क्या है वजह

Aman Vaishnav | Feb 22, 2026, 15:41 IST
Share
mla atif aqeel proposal gaumata rashtramata shankaracharya praise
mla atif aqeel proposal gaumata rashtramata shankaracharya praise

मध्य प्रदेश की राजनीति में गौमाता का मुद्दा फिर चर्चा में है। कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कई बड़ी बातें कहीं।

News In Short

  • विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता बनाने का प्रस्ताव पेश किया है।
  • ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वीडियो जारी कर विधायक की सराहना की है।
  • शंकराचार्य ने हिंदू विधायकों पर निशाना साधते हुए उन्हें अपना धर्म निभाने की सलाह दी है।
  • प्रस्ताव में गौमांस व्यापार पर पाबंदी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की मांग की है।
  • शंकराचार्य ने संसद में आवाज उठाने वाले अन्य मुस्लिम नेताओं का भी जिक्र किया है।

News In Detail

मध्य प्रदेश की सियासत में गौमाता को लेकर एक नया और दिलचस्प मोड़ सामने आया है। भोपाल के कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। इसमें गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की गई है। इसको लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उनका समर्थन किया है।

शंकराचार्य ने की आतिफ अकील की तारीफ

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने विधायक आतिफ अकील की खूब तारीफ की है। साथ ही अविमुक्तेश्वरानंद ने गुस्से में कहा कि जो काम खुद को हिंदू बताने वाले विधायकों को करना चाहिए था, वही एक मुस्लिम विधायक ने करके दिखाया है।

हिंदू विधायकों को दिखाया आईना

शंकराचार्य ने अपने संदेश में मध्य प्रदेश विधानसभा के हिंदू विधायकों को एक आईना दिखाया है। साथ ही तीन बड़ी बातें कही है।

  • हमें तब हैरानी होती है जब जिससे हमें उम्मीद होती है, वो पूरा नहीं करता है। जो हमें उम्मीद नहीं थी वही हमारे पास खड़ा हो जाता है। आतिफ अकील ने ठान लिया था। इस बार वह हिंदू विधायकों से आगे निकल गए हैं।
  • यह संकल्प उन नेताओं को लाना चाहिए था जो खुद को हिंदू मानते हैं। अपने धर्म को सही तरीके से निभाने में पीछे रह गए हैं। वे बस नाम के हिंदू कहलाने में लगे हुए हैं।
  • अभी भी समय है इस फैसले को पास कर सभी लोग इसके सहभागी बनें। यह प्रस्ताव असफल हो जाता है, तो यह एमपी के हिंदू विधायकों के ऊपर बहुत बड़ा कलंक होगा।

आतिफ अकील का संकल्प

आतिफ अकील का संकल्प है कि गौमाता को देश की आधिकारिक राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। देश भर में गौमांस और चमड़े के व्यापार पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाए। इसके अलावा गोकशी करने वालों के खिलाफ सबसे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

साथ ही गाय की मृत्यु के बाद उसे पूरे सम्मान के साथ राजकीय और धार्मिक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाए।

इन नेताओं की भी तारीफ

शंकराचार्य ने आतिफ के अलावा और भी मुस्लिम नेताओं का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि संसद में अफजाल अंसारी ने भी गौमाता के लिए आवाज उठाई है। गुजरात की कांग्रेस सांसद गनी बेन ठाकुर ने भी आवाज उठाई है।

इसके अलावा प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह का नाम भी लिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधायक बालमुकुंद ने अपनी सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है। सरकारें अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं।

शंकराचार्य ने कहा कि हर हिंदू को गौमाता के समर्थन में खड़ा होना चाहिए। खुद को असली हिंदू साबित करना चाहिए। क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया तो लोग आपको नकली हिंदू कहेंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

सांसद आलोक शर्मा के समर्थन में उतरे विधायक आरिफ और आतिफ

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के कथित अवैध निर्माण पर रोक और ध्वस्त करने की मांग खारिज

एमपी न्यूज: अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, FIR दर्ज करने के निर्देश

अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा माघ मेला: बोले- दुखी मन से लौट रहा हूं

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस विधायक
  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • अफजाल अंसारी
  • बालमुकुंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती