Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Jan 24, 2026, 21:39 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, ट्रम्प ने NATO पर उठाए सवाल; भारत को मिल सकती है 25% टैरिफ में छूट: स्कॉट बेसेंट , टी-20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश इंवेट से बाहर। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत को मिल सकती है 25% टैरिफ में छूट

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ में से आधा हटाया जा सकता है। इसका कारण भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद में कमी लाना है। बेसेंट ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया और भारत की तेल नीति में बदलाव का परिणाम बताया। इस निर्णय से भारत को 25% टैरिफ से राहत मिल सकती है।

टी-20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश इंवेट से बाहर, स्कॉटलैंड को मिला टिकट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है। ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में शामिल किया है। यह निर्णय बांग्लादेश सरकार द्वारा भारत में खेलने से इंकार करने के बाद लिया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत यात्रा को असुरक्षित बताया, लेकिन ICC की डेडलाइन के बाद उसकी अपील भी खारिज कर दी गई। इसके परिणामस्वरूप स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला।

ट्रम्प ने NATO पर उठाया सवाल, ब्रिटिश पीएम ने किया कड़ा विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच अफगानिस्तान को लेकर विवाद बढ़ गया है। ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में NATO सैनिकों पर आरोप लगाया कि वे अफगानिस्तान की लड़ाई से दूर रहे, जबकि ब्रिटिश पीएम ने इसे अपमानजनक और चौंकाने वाला बयान बताया। ट्रम्प का कहना था कि अमेरिका को कभी NATO की मदद की जरूरत नहीं पड़ी, और यूरोपीय सहयोगियों ने फ्रंटलाइन पर सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया।

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 9000 फ्लाइट्स रद्द

अमेरिका के 18 राज्यों में बर्फीले तूफान ने तबाही मचाने का खतरा बढ़ा दिया है। इससे 20 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी, बारिश और ठंड की चेतावनी दी है। सड़कें ढंकी हुई हैं और विजिबिलिटी कम हो गई है। अब तक 9000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। ट्रांसपोर्टेशन अधिकारियों ने यात्रा में देरी और कैंसिलेशन की चेतावनी दी है।

केंद्र सरकार राज्यपालों को बना रही है कठपुतली: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यपालों को कठपुतली बना रही है और उन्हें गैर-बीजेपी शासित राज्यों में परेशान करने के निर्देश दे रही है। खड़गे ने दावा किया कि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में राज्यपालों को प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय से आदेश मिल रहे हैं। खड़गे ने कर्नाटक में राज्यपाल थावरचंद गहलोत के विवादित भाषण पर भी कड़ा विरोध जताया।

कांग्रेस के स्टैंड पर नहीं था कभी विरोध, ऑपरेशन सिंदूर नहीं मागूंगा माफी: थरूर

केरल सांसद शशि थरूर ने शनिवार को केरल लिटरेचर फेस्टिवल में कहा कि उन्होंने कांग्रेस के किसी स्टैंड का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर उनकी असहमति थी, जिसमें उनका अलग दृष्टिकोण था। थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने मजबूत स्टैंड लिया और माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने पहलगाम की घटना पर भी अपनी राय व्यक्त की और सजा का समर्थन किया।

130 मौतें भी नहीं जगा पा रहीं PHE विभाग को, 10 करोड़ रुपए को कम बता अधिकारी-ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान

गरियाबंद के सुपेबेड़ा में अशुद्ध पानी पीने से 130 लोगों की जान जा चुकी है फिर भी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व्यवस्था बनाने रुचि नहीं ले रहा। जबकि पिछली सरकार ने इसका एक समाधान खोज निकाला था। उपाय को पूरा करने के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दे दी गई थी। जिसके तहत पास के तेल नदी से सुपेबेड़ा तक पाइप लाइन बिछाना था। जिससे वहां का शुद्ध पानी सुपेबेड़ा लाया जा सके। लेकिन विभाग की चाल पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। विभाग के मंत्री अरुण साव अभी अधिकारियों से जानकारी लेने की ही बात दोहरा रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट की अवमानना पर टोल कंपनी को झटका, CEO और मैनेजर की बढ़ीं मुश्किलें

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर ने लखनादौन टोल रोड लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों पर अदालत के आदेशों की अवहेलना को लेकर सख्त रुख अपनाया है। वेतन भुगतान के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आंशिक भुगतान करने पर हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका बहाल कर दी। अब कंपनी अधिकारियों को किसी राहत के बिना मेरिट पर सुनवाई का सामना करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण, पुलिस ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल पूरी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। शनिवार को पुलिस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में मुख्य अतिथि के आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वाणिज्य कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता जांच में दोषी, सरकार क्यों नहीं कर रही कार्रवाई? HC ने मांगा जवाब

सागर के शासकीय कॉलेज में 2 करोड़ रुपए की एफडी तुड़वाने का आरोप है। जांच समिति ने प्राचार्या को दोषी पाया है। सात महीने बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। याचिकाकर्ता की ओर से कई अधिवक्ताओं ने कोर्ट में पक्ष रखा है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को 4 हफ्ते में जवाब देने को कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएस एंट्रेंस परीक्षा में बड़ा बदलाव: जून से पेन-पेपर सिस्टम की वापसी

आईसीएसआई ने सीएस एंट्रेंस परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। अब से परीक्षा में चार प्रश्न पत्र होंगे: तीन सब्जेक्टिव पेपर और एक ओएमआर आधारित ऑब्जेक्टिव पेपर। यह परीक्षा जून 2026 से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 31 जनवरी 2026 तक आवेदन करना होगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BJP पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने लगाया 19.7 लाख का जुर्माना

तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने BJP पर 19.7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे के दौरान शहर में फुटपाथों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने के कारण लगाया गया। बोर्ड की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी हुई थी। इसके बाद, नगर निगम सचिव की शिकायत पर पुलिस ने BJP जिला अध्यक्ष करमना जयन के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह घटना दिसंबर 2025 में हुए नगर निगम चुनाव के बाद हुई, जब BJP ने 50 सीटें जीतीं और मेयर का पद भी संभाला।

धीरेंद्र शास्त्री का बयान: सिर पर रूमाल बांधने वालों से बड़ा कष्ट होता है, बालाजी देते है ताकत

खबरें काम की: राजस्थान के रामगंजमंडी में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने आयोजित हनुमान कथा में कहा कि चमत्कारों के नाम पर धर्मान्तरण के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि यह समाज के लिए हानिकारक है। शास्त्री ने भगवान बजरंगबली के स्वाभिमान की रक्षा की बात करते हुए अपने विचार साझा किए। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कथा में शामिल हुए और आयोजन का समर्थन किया। शास्त्री के बयान ने धार्मिक आस्थाओं को प्रोत्साहित किया और लोगों को एकजुट किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • छत्तीसगढ़
  • विष्णुदेव साय
  • अमेरिका
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • केरल सांसद शशि थरूर
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा