Top News: खबरें काम की... PoK में पाकिस्तान विरोधी आंदोलन तेज

Sandeep Kumar | Jul 01, 2026, 20:57 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में भीषण टक्कर, 8 की मौत; PoK में पाकिस्तान विरोधी आंदोलन तेज। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत के दिग्गज नेताओं को न्योते का दावा, जुट सकती है 2 करोड़ की भीड़

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई भारतीय नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। भारत सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा के नेतृत्व में जाएगा। ईरानी अधिकारियों को अंतिम यात्रा में डेढ़ से दो करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे यह बेहद विशाल ऐतिहासिक राजकीय आयोजन बन सकता है।

PoK में पाकिस्तान विरोधी आंदोलन तेज, इनामी नेता गिरफ्तार; 600 से ज्यादा लोग हिरासत में

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सरकार विरोधी आंदोलन अब तेज हो गया है। रावलकोट के ईदगाह मैदान में हजारों प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान से अलग पहचान की मांग उठाई। आंदोलन का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी कर रही है। संगठन के प्रमुख शौकत नवाज मीर को दो साथियों सहित गिरफ्तार किया गया। सरकार ने उनकी सूचना पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया था। वहीं, कमेटी से जुड़े 600 से अधिक नेता और कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में भीषण टक्कर, 8 की मौत, 21 घायल

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 6 आग में जिंदा जल गए और 2 की सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हुई। 21 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

30 दिन न्यायिक हिरासत में रहे तो जाएगी कुर्सी? PM-CM और मंत्रियों पर सख्त कानून की तैयारी

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद लगातार 30 दिन न्यायिक हिरासत में रहे, तो उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है। केंद्र सरकार इस प्रावधान से जुड़े विधेयक मानसून सत्र में पेश कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति 17 जुलाई को रिपोर्ट मंजूर कर सकती है। समिति प्रावधान बनाए रखने के पक्ष में है, साथ ही राजनीतिक दुरुपयोग रोकने के लिए सुरक्षा उपाय भी सुझाए जा सकते हैं।

एमपी विधानसभा सचिवालय में प्रमोशन, 13 अफसरों को नया पद, 5 अधिकारी बने अवर सचिव

मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सात पदों पर तेरह अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। यह पदोन्नति नियम पांच और आरक्षण गणना के आधार पर हुई है। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले के चलते यह फिलहाल अस्थायी मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे- राम मंदिर चढ़ावे चोरी केस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। जकार्ता में कथा के दौरान उन्होंने कहा कि असली मास्टरमाइंड का नाम बताने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : सिर्फ आर्य समाज के प्रमाणपत्र से साबित नहीं होगी शादी

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अंतरधार्मिक विवाह और भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि केवल आर्य समाज मंदिर से जारी विवाह प्रमाणपत्र और शुद्धि प्रमाणपत्र के आधार पर किसी महिला को कानूनी पत्नी नहीं माना जा सकता। विवाह की वैधता साबित करने के लिए कानून के अनुसार पर्याप्त दस्तावेज और विश्वसनीय साक्ष्य पेश करना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वेनेजुएला में भारतीय नाविक की मौत पर गहराया रहस्य, शव से कई अंग गायब होने का आरोप

वेनेजुएला में जहाज पर ड्यूटी के दौरान भारतीय नाविक राकेश चौहान की मौत अब गंभीर सवालों के घेरे में है। परिवार का दावा है कि शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 22 टांके मिले और दिमाग, दिल, फेफड़े, लीवर व किडनी समेत कई अंग गायब पाए गए। 33 वर्षीय राकेश देवरिया के रहने वाले थे और नवंबर 2025 से मर्चेंट नेवी में मरीन फिटर के तौर पर कार्यरत थे। उनकी मौत शिप पर करीब 55 दिन पहले हुई थी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा: आरोपी के ठिकाने पर मिला रामराज्य कोष

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस छापेमारी में आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग सेंटर से रामराज्य कोष लिखा संदूक मिला, जिस पर पेटीएम का क्यूआर कोड चिपका था। जांच एजेंसियों के अनुसार, सात आरोपियों के ठिकानों से नकदी, विदेशी मुद्रा और जेवर बरामद हुए हैं। अविनाश के पास से सबसे ज्यादा 20 लाख रुपए मिले। वहीं, अदालत ने एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन अतिरिक्त दिए हैं।

भारत-पाक रिश्तों में नई पहल: 117 हस्तियों ने मोदी-शहबाज से संवाद बहाल करने की अपील की

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव कम करने की नई पहल सामने आई है। दोनों देशों की 117 प्रमुख हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को संयुक्त पत्र भेजकर संवाद बहाल करने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि टकराव छोड़कर बातचीत, सहयोग और आपसी भरोसे का रास्ता अपनाया जाए। हस्ताक्षरकर्ताओं में पूर्व अधिकारी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनमें भारत से 61 और पाकिस्तान से 56 लोग शामिल हैं।

नायरा ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, भोपाल में पेट्रोल 5 और डीजल 3 सस्ता

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती कर वाहन चालकों को राहत दी है। भोपाल में कंपनी का पेट्रोल अब 114.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले पेट्रोल 119.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए था। कंपनी ने कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद नई दरें लागू की हैं। हालांकि, राज्यों के अलग टैक्स के कारण शहरों में कीमतें बदल सकती हैं। इनसे ग्राहकों की बचत बढ़ेगी।

डूरंड लाइन विवाद में भारत की एंट्री से भड़का पाकिस्तान, तालिबान पर समर्थन को लेकर साधा निशाना

top news:अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों पर भारत की प्रतिक्रिया से इस्लामाबाद भड़क उठा है। पाकिस्तान ने अपनी सैन्य कार्रवाई को वैध, सीमित और आतंकवादी ठिकानों पर केंद्रित बताया। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने भारत के बयान को खारिज करते हुए उस पर पड़ोसी देशों की संप्रभुता में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। डूरंड लाइन विवाद और तालिबान के प्रति भारत के रुख ने दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक खींचतान को अब और काफी तीखा कर दिया है।

कश्मीर में बादल फटा, एमपी-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत

खबरें काम की:देश के कई राज्यों में मौसम ने तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में दो बार बादल फटने से सड़कें मलबे में दब गईं। अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से चार लोगों की जान चली गई। मध्य प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में तेज बहाव ने पिकनिक मनाने गए लोगों को बहा दिया। मौसम विभाग ने जुलाई में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है।

Tags:
  • राम मंदिर
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • अफगानिस्तान
  • पाकिस्तान
  • जम्मू-कश्मीर
  • top news
  • एमपी विधानसभा
  • वेनेजुएला
  • POK
  • खबरें काम की
  • खामेनेई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा