एक्सप्रेसवे पर वाहनों में लगी आग के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक रोका गया। करीब आधा घंटे बाद जलते हुए वाहनों को साइड किया गया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में भीषण टक्कर, 8 की मौत, 21 घायल
Jageshwar prasad | Published:
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में भीषण टक्कर
राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात 3 बजे स्लीपर बस ट्रक से टकराई। आग लगने से 6 यात्री जिंदा जल गए और 2 की चोट से मौत हुई। 21 लोग घायल हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, बस-ट्रक में भीषण टक्कर।
- एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, 8 की मौत, 21 घायल।
- ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी बस, दौसा के पास हुआ हादसा।
- एक घंटे तक लगी रही आग, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड देरी से पहुंचे।
- हादसे के कारण में ड्राइवर को झपकी की आशंका माना जा रहा।
हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 6 आग में जिंदा जल गए और 2 की सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हुई। 21 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात 3 बजे हुआ हादसा
ड्राइवर को झपकी आने की आशंका है, जिसके कारण बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। बस में करीब एक घंटे तक आग लगी रही।
आग के बीच से निकाले गए यात्री
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर आग के बीच में से ही यात्रियों को बाहर निकाला। एक्सप्रेसवे पर खून और शवों के चिथड़े बिखर गए थे।
बस में फंसे यात्रियों को समय पर नहीं मिली मदद
बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। किसी यात्री ने चंद्रप्रकाश को खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर बर्थ में फंस गया था। धुएं के कारण वह बेहोश हो चुकी थी।
चंद्रप्रकाश के अनुसार बस के भीतर तेजी से धुआं भर रहा था, जिससे यात्रियों का दम घुटने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
बस से बाहर आते समय उन्हें रास्ते में एक घायल व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से उसे भी बाहर निकाला।
हादसे के बाद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग को फोन किया गया। उस समय तड़के करीब साढ़े तीन बजे थे। सूचना देने के बावजूद लगभग एक घंटे तक कोई राहत दल मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान बस में फंसे कई यात्री आग की चपेट में आ गए।
बच्चे भी थे घायलों में, मां डॉक्टर के पैरों में गिरी
ट्रेलर चालक और सहायक भी गंभीर रूप से घायल
फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, उठे सवाल
हादसे के करीब एक घंटे बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा सका। यह सवाल उठ रहा है कि अगर मदद समय पर पहुंचती तो कुछ जानें बचाई जा सकती थीं।
ट्रैफिक रोका, कैमरे खंगाले जा रहे हैं
पिछले साल जैसलमेर में भी हुआ था ऐसा हादसा
ये भी पढ़ें:-
इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं, पैसेंजर्स पटरियों पर कूदे
PWD की चेतावनी के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, गिर गई सरकारी स्कूल की छत
कोटा में एक और छात्रा की मौत, बिहार से आई थी पढ़ने
शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान
By Sandeep Kumar
सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब
By Mukesh Sharma
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
By Amresh Kushwaha
ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित
By Amresh Kushwaha
भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल से गरमाई सियासत, आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का दांव, युवाओं के लिए मेडिकल में खुले नए रास्ते
By Umeshwari Baghel
MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान
By Amresh Kushwaha