Top News: खबरें काम की... डोनाल्ड ट्रम्प का दावा: ईरान ने समझौता टाला

Sandeep Kumar | Jun 10, 2026, 21:09 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, डोनाल्ड ट्रम्प का दावा: ईरान ने समझौता टाला, POK में पाकिस्तान सेना का Mi-17 क्रैश। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

डोनाल्ड ट्रम्प का दावा: ईरान ने समझौता टाला, अब भुगतेगा कीमत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ईरानी सेना पूरी तरह बिखर चुकी है और मिडिल ईस्ट का दबंग अब नहीं रहा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान समझौते में देरी कर रहा है और इसकी कीमत चुकाएगा। इसी बीच, ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी ठिकानों को हवाई हमला कर जवाब दिया।

PoK में पाक सेना का Mi-17 क्रैश: 21 सैनिकों की मौत, प्रदर्शनकारी दावे पर संशय

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 21 सैनिकों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि प्रदर्शनकारियों ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पाक सेना के मीडिया विंग ISPR ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। यह घटना क्षेत्र में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आई है और विवादों को बढ़ा रही है।

जोहानिसबर्ग में ताबड़तोड़ गोलीबारी: 12 से ज्यादा मौतें, 9 घायल

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हुए। पुलिस के अनुसार जंपर्स बस्ती में अलग-अलग जगहों पर घायल और मृतक मिले। आठ पुरुष और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर मृत घोषित किया गया, जबकि अस्पताल में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

TMC में बगावत का सिलसिला: 19 लोकसभा सांसद अलग, शत्रुघ्न-सायोनी सहित बागी गुट सक्रिय

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में लगातार टूट का दौर जारी है। काकोली घोष के नेतृत्व वाले बागी गुट ने अब तक 19 लोकसभा सांसदों की सूची जारी की है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और ममता की करीबी सायोनी घोष शामिल हैं। राज्यसभा में भी दो सांसदों ने इस्तीफा दे दिया। पिछले तीन दिनों में कुल 22 सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इससे पहले 58 बंगाल विधायक अलग गुट बना चुके हैं। TMC की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं।


तुर्की-इजरायल तनाव बढ़ा: एर्दोगन ने इजरायल को खतरा बताया, नेतन्याहू ने तानाशाह कहा

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इजरायल की भूमध्यसागरीय आक्रामकता को पूरे क्षेत्र के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने कहा कि सीरिया और लेबनान पर इजरायल के हमले तुर्की के लिए भी चिंताजनक हैं। इस पर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एर्दोगन को कुर्दों का नरसंहार करने वाला तानाशाह बताया। तुर्की ने इजरायल के साथ व्यापार रोक दिए और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कार्रवाई की मांग की। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध पहले अच्छे थे, लेकिन हालिया बयान तनाव को और बढ़ा रहे हैं।

अफगानिस्तान में पाक का हमला : 11 बच्चों समेत 13 की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में मिसाइल हमले किए। अफगान तालिबान के मुताबिक इन हमलों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग सहित 13 आम लोग मारे गए, जबकि 14 महिलाएं घायल हुईं। तालिबान ने पाकिस्तानी कार्रवाई की निंदा की और इसे नागरिकों पर हमला बताया। पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऑपरेशन में 26 भारत समर्थित आतंकियों को निशाना बनाया गया और चार बड़े आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह किया गया।

मीनाक्षी का नामांकन रद्द: अब एमपी के कांग्रेस विधायक राष्ट्रपति से लगाएंगे गुहार

मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस के विधायक राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली जाएंगे। पार्टी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर सीट चोरी का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव: ओमान से सीधे आएगी गैस, जानें कैसे

भारत ने ओमान के साथ मिलकर अरब सागर के नीचे 2000 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस पाइपलाइन से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बायपास किया जा सकेगा। प्रोजेक्ट पर करीब 40 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय ने GAIL, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का काम सौंपा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यह प्रोजेक्ट भारत की एनर्जी सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

16 साल पुराने बालको चिमनी हादसे में नई हलचल, चीनी आरोपी फिर अदालत के निशाने पर

top news: छत्तीसगढ़ में16 साल पुराने बहुचर्चित बालको चिमनी हादसे की सुनवाई में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विशेष अदालत ने मामले के तीन चीनी आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए एक बार फिर कोलकाता स्थित चीन के वाणिज्य दूतावास को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, एक आरोपी पर गवाह को प्रभावित करने के आरोप को लेकर हुई सुनवाई में अदालत ने फिलहाल उसकी जमानत निरस्त करने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अशोक गहलोत ने खुद बांटे थे पैसे, पायलट की मौजूदगी में पूर्व मंत्री का आरोप

खबरें काम की:राजस्थान में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट की खेमेबंदी नए स्तर पर पहुंच रही है। पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर विधायकों को रुपए देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत कहते हैं कि मानेसर जाने वाले विधायकों ने 10-10 करोड़ रुपए लिए थे। मीणा ने अपना और गहलोत का नार्को टैस्ट करवाने की चुनौती दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • अशोक गहलोत
  • पाकिस्तान
  • tmc
  • सोशल मीडिया
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • POK
  • खबरें काम की
  • मिडिल ईस्ट
  • मीनाक्षी नटराजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा