Top News: खबरें काम की... पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर हमला

Sandeep Kumar | Aug 13, 2026, 21:03 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, अमेरिकी वॉरशिप पर संकट, सैनिकों ने की समुद्र में कूदने की कोशिश; पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर हमला, नाराज निहंग ने चलाई कृपाण । देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

काशी के घाट डूबे, अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बारिश अब राहत के बजाय परेशानी बनती जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण 20 राज्यों में जमकर बारिश हुई। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए और अंतिम संस्कार के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रियंका के गोमूत्र वाले बयान पर बवाल, IIT मद्रास डायरेक्टर के समर्थन में 14 हजार लोग

IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को लेकर दिए गए प्रियंका गांधी के बयान पर विवाद बढ़ गया है। उनके खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया है, जिसे देश-विदेश के हजारों लोगों का समर्थन मिल रहा है। Change.org पर चल रही इस मुहिम में लोकसभा अध्यक्ष से मामले का संज्ञान लेने की मांग की गई है। 38 देशों के भारतीय वैज्ञानिकों समेत 14 हजार से ज्यादा लोगों ने बयान वापस लेने और माफी की मांग का समर्थन किया है।

दावा: अमेरिकी वॉरशिप पर संकट, 6 नौसैनिकों ने समुद्र में कूदने की कोशिश

ईरान युद्ध के तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के एक बड़े मिशन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, USS अब्राहम लिंकन पर तैनात कुछ अमेरिकी सैन्यकर्मी लंबे समय तक समुद्र में रहने और लगातार बढ़े मिशन के कारण मानसिक दबाव से जूझ रहे हैं। दावा किया गया है कि जहाज पर मौजूद छह नौसैनिकों ने समुद्र में कूदने की कोशिश की। करीब 9 महीने से तैनात इस वॉरशिप पर लगभग 5 हजार मरीन मौजूद हैं।

जेल में प्रज्वल रेवन्ना के फोन से मिले 90 पोर्न वीडियो, नई FIR दर्ज

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें जेल में भी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में उनके पास मिले मोबाइल फोन की जांच में 90 पोर्न वीडियो मिलने का दावा किया गया है। मामले में क्राइम ब्रांच ने नई FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियां फोन में मौजूद वीडियो, फोटो और डिजिटल डेटा की पड़ताल कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह सामग्री कहां से आई और इसका किसी आपराधिक मामले से संबंध है या नहीं।

गुरुद्वारे में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर हमला, निहंग ने कृपाण से किया वार

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ। गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे बादल पर एक निहंग ने कृपाण से वार कर दिया। घटना में उनके हाथ में चोट आई, जबकि सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी गोल्डन टेंपल में सुखबीर बादल पर फायरिंग की घटना सामने आई थी।

संसद के मॉनसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ एक पर चर्चा, किरेन रिजिजू ने खोली हंगामे की पोल

संसद का मॉनसून सत्र हंगामे के बीच खत्म हो गया है। इस दौरान 12 बिल पास हुए लेकिन सिर्फ एक पर ही चर्चा हो सकी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी और राज्यसभा में 39 फीसदी काम हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, जानें EXAM कब से

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। MP Board Time Table 2027 के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। मंडल ने परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश को लेकर भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विधानसभा भर्ती में फिर सवाल, मेरिट को रोक अपनों को बैकडोर से एंट्री का खेल

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में भर्ती को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईकोर्ट द्वारा मार्शलों को नियुक्ति रद्द करने के बाद अब वर्ग-3 और वर्ग-4 की भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि भर्ती की नियमित प्रक्रिया को बीच में रोककर बैकडोर एंट्री का रास्ता खुला रखा गया। इसमें विधानसभा में पहले से काम कर रहे कर्मचारियों-अधिकारियों के बेटे, भाई और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया जा सके। मामले मे विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भर्ती प्रक्रिया में लगने वाले आरोप को गलत बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर बड़ा दावा, भारत-अमेरिका के बीच डील की चर्चा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर एक नई कूटनीतिक चर्चा सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और अमेरिका के बीच उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर सहमति बनी है। इसमें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित सजा पर कुछ समय के लिए रोक की बात कही गई है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक भारत या अमेरिका की ओर से नहीं की गई है। मामला अब क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

खेजड़ी काटने पर 1 लाख जुर्माना, UCC में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट के 5 बड़े फैसले

top news:राजस्थान सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। सबसे बड़ा फैसला समान नागरिक संहिता (UCC) और ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट को मंजूरी देना रहा। ये दोनों विधेयक 20 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश किए जाएंगे। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए 2 साल की छूट और शहीद सैनिकों के 35 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

RSS पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- अभिव्यक्ति की आजादी के लिए उनकी भी रक्षा करूंगा

खबरें काम की:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। RSS को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कभी उसकी अभिव्यक्ति की आजादी खत्म करने की कोशिश होगी तो वह उसका भी बचाव करेंगे। राहुल ने इसे सभी नागरिकों के बोलने के अधिकार से जोड़ते हुए अपनी बात रखी। वहीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और आम लोगों की आवाज से जुड़े मुद्दे उठाते हुए उन्होंने सरकार पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित करने का आरोप लगाया।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी
  • एमपी बोर्ड परीक्षा
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • top news
  • बांग्लादेश
  • किरेन रिजिजू
  • शेख हसीना
  • खबरें काम की
  • एमपी बोर्ड परीक्षा 2027
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा