Top News: खबरें काम की... मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट

Jitendra Shrivastava | Jul 17, 2026, 21:50 IST
Share
top news (78)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी के अलर्ट से बढ़ी चिंता; चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी अटैक, ईरान पर भी की एयरस्ट्राइक। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट से बढ़ी चिंता

खबरें काम की | top news:मेक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 7.4 तीव्रता के इस भूकंप के बाद सुनामी की आशंका को देखते हुए करीब 10 लाख लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। झटके पड़ोसी देशों ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर तक महसूस हुए। अभी तक बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा दावा, पाक सेना के 45 से ज्यादा जवान मारे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़े हमले को लेकर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है। संगठन के मुताबिक मस्तंग जिले में सेना के काफिले को निशाना बनाया गया, जिसमें 45 से ज्यादा जवानों के मारे जाने की बात कही गई है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने हमले की पुष्टि की है, लेकिन हताहतों की संख्या नहीं बताई है।

भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी अटैक, ईरान पर भी एयरस्ट्राइक

अमेरिका ने शुक्रवार को लगातार छठी रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी निशाना बनाया गया। पोर्ट के कंट्रोल टावर को नुकसान पहुंचा है। एक हफ्ते में यह इस टावर पर तीसरा हमला है। चाबहार पोर्ट भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PM मोदी-केजरीवाल आमने-सामने, पंजाब की सियासत में तेज वार-पलटवार

पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पलटवार करते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर आरोप लगाए। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

देश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 7 दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार बादल फटने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश समेत उत्तर और मध्य भारत में भी 20 से 30 जुलाई के बीच बारिश के आसार हैं।

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 29 राज्यों में पहला चरण पूरा

भारत में जनगणना 2027 की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। पहले चरण का काम 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरा हो चुका है। अब तमिलनाडु और त्रिपुरा में ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन शुरू किया गया है। पहली बार डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना में मोबाइल एप के जरिए डेटा जुटाया जाएगा।

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी: SIT की बड़ी कार्रवाई, मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इसकी जांच के लिए SIT बनाई गई। SIT ने बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। चौहान 30 जून को ही रिटायर हुए थे। अब उनसे पूछताछ चल रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

RGHS में भ्रष्टाचार को लेकर 3 महीने में 51 अस्पताल निलंबित, 24 पर जुर्माना

राजस्थान सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यानी आरजीएचएस (RGHS – Rajasthan Government Health Scheme) में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने 3 महीने में 51 अस्पतालों को इस योजना से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही 24 अस्पतालों पर करीब 3 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस सूची में जयपुर के कई नामी अस्पताल भी शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

SIR विवाद पर SC की टिप्पणी : वोटर लिस्ट से नाम हटने पर खत्म नहीं होगी नागरिकता

वोटर लिस्ट एसआईआर (Special Intensive Revision) यानी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम टिप्पणी की। अदालत ने साफ कहा कि वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से किसी व्यक्ति की नागरिकता खत्म नहीं होती। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महादेव बेटिंग ऐप घोटाला: 10 दिन रिमांड की में विकास गर्ग, करोड़ों की संपत्ति जब्त

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े आरोपी विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। रायपुर की विशेष अदालत ने आरोपी को 10 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया है। जांच एजेंसी इस मामले में अब तक चार हजार करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त कर चुकी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मानसून
  • एसआईआर
  • भूकंप
  • top news
  • महादेव बेटिंग ऐप
  • खबरें काम की
  • बलूचिस्तान
  • चाबहार पोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा