Top News: खबरें काम की... सुधरो नहीं तो बमबारी फिर से होगी: ट्रंप

Sandeep Kumar | Jun 17, 2026, 21:22 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, ट्रंप की ईरान को धमकी: सुधरो नहीं तो बमबारी फिर से होगी; उद्धव की शिवसेना फिर टूटी, 6 सांसद शिंदे गुट में जाने को तैयार। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी: सुधरो नहीं तो बमबारी फिर से होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान शर्तों का पालन नहीं करता, तो अमेरिका बिना देर किए फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अभी जिनेवा में होने वाला समझौता फाइनल नहीं है और यह केवल एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग है। अमेरिका ने ईरान में कोई निवेश नहीं किया, इसलिए उसे किसी खतरे का डर नहीं है।


MP में IAS अफसरों का तबादला, आईएएस कर्मवीर शर्मा बने भोपाल कमिश्नर, आलोक सिंह CMO से हटे

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 29 IAS (Indian Administrative Service) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 जून को जारी किया। इसके अलावा कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस तबादले में सबसे चर्चा का विषय बने हैं आईएएस आलोक कुमार सिंह। वे अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के पद पर तैनात थे। साथ ही उनके पास खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। नए आदेश के बाद उन्हें पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक, भोपाल का जिम्मा दिया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक हलकों में खास तौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधा जुड़ाव खत्म होना एक बड़ा बदलाव माना जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

G-7 में मोदी–ट्रंप मुलाकात: भारत पर हमले की स्थिति में मदद का बयान, द्विपक्षीय वार्ता में गर्मजोशी

G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई। लगभग 16 महीने बाद हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक और गर्मजोशी भरा माहौल देखा गया। बातचीत के दौरान सुरक्षा सहयोग पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भले ही दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक रक्षा समझौता नहीं है। लेकिन उनके कार्यकाल में यदि भारत पर हमला होता है तो अमेरिका सहायता के लिए आगे रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ब्रिटेन का ऐतिहासिक वीरास्वामी रेस्तरां संकट में: 100 साल पुरानी लीज खत्म, कोर्ट में पहुंचा मामला

ब्रिटेन का सबसे पुराना भारतीय रेस्तरां वीरास्वामी इन दिनों बंद होने के खतरे का सामना कर रहा है। लंदन स्थित इस ऐतिहासिक रेस्तरां की 100 साल पुरानी लीज समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद मालिक और क्राउन एस्टेट के बीच विवाद गहरा गया है। क्राउन एस्टेट ने इमारत में बदलाव और पुनर्विकास की योजना के चलते लीज नवीनीकरण से इनकार किया है। इसके खिलाफ रेस्तरां प्रबंधन ने अदालत का रुख किया है, जिससे इसका भविष्य अनिश्चित हो गया है।

उद्धव की शिवसेना फिर टूटी , 6 सांसद शिंदे गुट में जाने को तैयार, स्पीकर से मिलेंगे

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। शिव सेना (UBT) के अंदर टूट की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के कुछ सांसद कथित तौर पर शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। यह खबर पार्टी के स्थापना दिवस से ठीक दो दिन पहले आई है। शिव सेना का स्थापना दिवस 19 जून को मनाया जाता है। इससे पहले 2022 में भी पार्टी में बड़ी टूट हुई थी। उस समय एकनाथ शिंदे ने बागी रुख अपनाया था। अब चार साल बाद वैसा ही माहौल फिर बनता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम या मंत्री ने 30 दिन काटी जेल तो जाएगा पद, जेपीसी की रिपोर्ट तैयार

केंद्र सरकार राजनीति में अपराधीकरण रोकने के लिए नया कानून ला रही है जिसमें गंभीर आरोप में 30 दिन न्यायिक हिरासत पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का पद स्वतः समाप्त होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ACB का बड़ा एक्शन : सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने आरोपी को उस समय पकड़ा जब वह शिकायतकर्ता से नकद राशि स्वीकार कर रहा था। कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गुजरात में स्लीपर बस का हादसा, राजस्थान के 7 यात्रियों की मौत

गुजरात के वडोदरा जिले के हालोल मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में राजस्थान के सात लोगों की मौत हो गई। अधिकतर मृतक डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। हादसे में करीब 29 यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में 9 साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। यह हादसा वडोदरा के कोटंबी गांव के समीप हुआ, जब बालाजी ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली में ISI मॉड्यूल पर बड़ा शिकंजा: पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश, 48 घंटे में 12 गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या 12 पहुंच गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैंडलरों के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने और दिल्ली-एनसीआर में कट्टरपंथी प्रचार गतिविधियां संचालित करने की साजिश सामने आई है।

NEET UG री-एग्जाम विवाद: टेलीग्राम बैन के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को लेकर बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जहां कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद 22 जून 2026 तक एप पर रोक लागू है। टेलीग्राम CEO ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं, जबकि असली दोषी बच निकलते हैं।

पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात: समुद्री सुरक्षा पर जोर, व्हाइट हाउस में भारत के मजबूत दोस्त की बात

top news:G7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात में समुद्री सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता पर चर्चा हुई। बातचीत में मोदी ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्रीय तनाव के बीच सुरक्षित समुद्री मार्गों की आवश्यकता पर जोर दिया। ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में व्हाइट हाउस भारत का सहयोगी बना रहेगा। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों का भी समर्थन किया।

कमजोर मानसून का असर: 40% हिस्से में बारिश की कमी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बादल गायब

खबरें काम की:जून के तीसरे सप्ताह में भी मानसून देश के बड़े हिस्से में सामान्य गति से नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग की सैटेलाइट तस्वीरों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के ऊपर बादल नदारद दिखे। 723 जिलों में से केवल 103 में ही सामान्य बारिश दर्ज हुई है। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया न बनने के कारण बारिश धीमी रही है। तेलंगाना में सात दिन से मानसून अटका हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश में देरी हो गई है।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • अमेरिका
  • मानसून
  • NEET UG
  • ईरान
  • top news
  • G7 सम्मेलन
  • आईएएस कर्मवीर शर्मा
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा