MP में IAS अफसरों का तबादला, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल कमिश्नर, आलोक सिंह CMO से हटे
Pawan Modiya | Jun 17, 2026, 20:18 IST
आईएएस के तबादले
मध्य प्रदेश सरकार ने 29 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया कमिश्नर बनाया गया है। आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर रजिस्ट्रार पद दिया गया है। आदेश 17 जून को जारी हुआ।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्य प्रदेश सरकार ने 29 IAS अफसरों का तबादला किया है।
- कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया कमिश्नर बनाया गया है।
- आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाया गया है।
- संजीव सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया।
- यह आदेश 17 जून को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया।
इस तबादले में सबसे चर्चा का विषय बने हैं आईएएस आलोक कुमार सिंह। वे अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के पद पर तैनात थे। साथ ही उनके पास खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। नए आदेश के बाद उन्हें पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक, भोपाल का जिम्मा दिया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक हलकों में खास तौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधा जुड़ाव खत्म होना एक बड़ा बदलाव माना जाता है।
भोपाल और रीवा संभाग में नए कमिश्नर
रीवा संभाग में भी कमिश्नर बदला गया है। आईएएस अधिकारीशीलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। वे पहले नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनकी जगह अब बाबू सिंह जामोद को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले बाबू सिंह जामोद रीवा संभाग के आयुक्त के तौर पर काम कर रहे थे।
खेल विभाग और जेल विभाग में भी बदलाव
जेल विभाग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुकेश चंद्र गुप्ता को मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें राजस्व मंडल, ग्वालियर के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। पहले वे मानव अधिकार आयोग में सचिव के पद पर तैनात थे। उनके जेल विभाग का कार्यभार लेने के बाद मनीष सिंह (2009 बैच) सिर्फ जेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। मनीष सिंह के पास पहले से जनसंपर्क आयुक्त और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी पहले से मौजूद है।
राजस्व और खनिज विभाग में भी फेरबदल
विवेक कुमार पोरवाल को खनिज साधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे राजस्व विभाग में प्रमुख सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। उनके पास राहत आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी था, जो अब हट गया है। इस तरह राजस्व और खनिज जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए चेहरे जिम्मेदारी संभालेंगे।
ऊर्जा और सहकारिता विभाग में भी बदलाव
सहकारिता क्षेत्र में दीपक सिंह को आयुक्त सह पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बनाया गया है। पहले वे राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव के तौर पर कार्यरत थे। मनोज पुष्प, जो पहले इस पद पर थे, उन्हें अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचालक बनाया गया है।
महिला अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
शैली कनाश को माध्यमिक शिक्षा मंडल, इंदौर में संभागीय सचिव बनाया गया है। रानी बाटड़ को श्रम विभाग में उप सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। इस तरह कुल मिलाकर महिला अधिकारियों को भी प्रशासनिक ढांचे में अहम जगह दी गई है।
अतिरिक्त प्रभार वाले फैसले भी अहम
इन तीनों अधिकारियों के नया प्रभार लेने के बाद अशोक बर्णवाल, जिनके पास पहले यह अतिरिक्त प्रभार था, अब इन जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे। यह आदेश साफ करता है कि सरकार प्रशासनिक कामकाज को ज्यादा व्यवस्थित बनाने की कोशिश कर रही है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से दी जा रही है। यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक आगामी कोई नया आदेश जारी नहीं होता। इस तबादला सूची की प्रति केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भी भेजी गई है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP में जनसंपर्क विभाग के 10 अफसरों का तबादला, देखें सूची
MP तबादला नीति: विभागों की तैयारी अधूरी, एक हफ्ता बढ़ सकती है डेडलाइन
नई तबादला नीति: गृह तहसील में अब नहीं होगी पटवारी पोस्टिंग, जानें नए नियम
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj