Top News: खबरें काम की... ईरान ने किया होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का फैसला

Jitendra Shrivastava | Jun 20, 2026, 21:43 IST
Share
top news (54)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ईरान ने किया होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का फैसला, तनाव फिर बढ़ा; परभणी हनुमान मंदिर हादसा: छत गिरने से 7 की मौत, 25 घायल। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान का बड़ा फैसला: होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का फैसला, तनाव फिर बढ़ा

खबरें काम की | top news:ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का फैसला लिया है। इसका कारण लेबनान में इजरायली हमले और सीजफायर के उल्लंघन को बताया गया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के जवाब में यह कदम उठाया गया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है।

परभणी हनुमान मंदिर हादसा: छत गिरने से 7 की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन सभामंडप की छत अचानक गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। शनिवार को प्रसाद के समय भारी भीड़ थी, तभी स्ट्रक्चर ढह गया और अफरा-तफरी मच गई।

मोदी का बंगाल में बयान: घुसपैठ, राजनीति और विकास पर बड़ा हमला

पश्चिम बंगाल के हुगली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य को पहले गलत नीतियों और विचारधाराओं के कारण नुकसान हुआ। उन्होंने घुसपैठ और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार विकास और कानून के राज को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। कई योजनाओं की भी शुरुआत की गई।

भारत में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी, दिल्ली से पटना अब सिर्फ 4 घंटे में

भारत में हाई-स्पीड रेल (High-Speed Rail) नेटवर्क का सपना अब हकीकत बनने की राह पर है। केंद्र सरकार ने 7 नए बुलेट ट्रेन (Bullet Train) कॉरिडोर को मंजूरी देकर रेल परिवहन में क्रांति की नींव रखी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मानसून फिर एक्टिव: 23 जून से बढ़ेगा आगे, 14 मौतों से हड़कंप

12 दिनों से तेलंगाना में रुका मानसून अब 23 जून के बाद आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ तक इसके पहुंचने की संभावना जताई है। मध्य भारत में सिस्टम सक्रिय है, जबकि बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। कई राज्यों में मौसम अलर्ट जारी है।

यूनिवर्सिटीज का बड़ा फैसला, सर्टिफिकेट से हटेगा इंडिया शब्द, लिखा जाएगा भारत

देश की कई बड़ी यूनिवर्सिटीज ने डिग्री और मार्कशीट से India शब्द हटाने का फैसला किया है। अब छात्रों को मिलने वाले दस्तावेजों में केवल BHARAT लिखा जाएगा। यह बदलाव कई राज्यों में लागू हो रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ढाका में हिंदू प्रदर्शन: राम प्रतिमा विवाद पर सड़कों पर उतरा गुस्सा

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजारों हिंदुओं ने भगवान राम की प्रतिमा प्रोजेक्ट रोकने के विरोध में मशाल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कट्टरपंथियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।ट

पाक राष्ट्रपति की वाराणसी मस्जिद विवाद पर भारत से रोक की अपील

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत में धार्मिक स्थलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद का जिक्र करते हुए कहा कि कई ऐतिहासिक स्थल खतरे में हैं। भारत से कार्रवाई रोकने और अल्पसंख्यकों के अधिकार व सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की अपील की गई है।

राम मंदिर में 60 किलो चांदी की ईंटों का हिसाब नहीं, ज्वैलर्स एसोसिएशन का आरोप

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद (Ram Mandir Donation Controversy) में हर दिन नई परतें खुल रही हैं। अब इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने 60 किलो चांदी की ईंटें और अखंड ज्योति का हिसाब न मिलने की बात कही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

1 जुलाई से बिना टिकट सफर करने पर दोगुना जुर्माना: जानें रेलवे के नए नियम

रेलवे ने टिकट जांच से जुड़े जुर्माने के नियमों में बदलाव किया है। अब ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर पहले से दोगुना जुर्माना देना होगा। न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। ये नए नियम 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होंगे। यह बदलाव जन विश्वास अधिनियम 2026 के तहत किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जयपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, टॉप-20 में भारत का एकमात्र शहर

जयपुर ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी सांस्कृतिक पहचान का परचम लहराया है। लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम आउट ने 19 जून को दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों की सूची जारी की, जिसमें जयपुर को 18वां स्थान मिला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की बड़ी छापेमारी

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की संयुक्त टीम ने बलौदाबाजार जिले में एक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • राम मंदिर
  • शराब घोटाला
  • मानसून
  • top news
  • बुलेट ट्रेन
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा