Top News: खबरें काम की...होर्मुज में भारतीय क्रू जहाज पर हमला

Jitendra Shrivastava | Aug 21, 2026, 21:38 IST
Share
top news (108)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, होर्मुज में भारतीय क्रू जहाज पर हमला, फायरिंग का VIDEO आया; पांच घंटे धरने पर बैठे राहुल गांधी, तब हुई पेलेट गन मामले में FIR। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

होर्मुज में भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, फायरिंग का VIDEO आया

खबरें काम की | top news: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय नाविकों से भरे एक कंटेनर जहाज पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है। फुटेज में ईरानी नौकाएं जहाज के पास नजर आ रही हैं। फायरिंग से कंट्रोल रूम के शीशे टूट गए और सामान बिखर गया। हमले के दौरान 21 भारतीय नाविकों ने छिपकर अपनी जान बचाई।

IAS Transfer: MP में 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 32 IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। कई जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अनुविभागीय अधिकारी बदले गए हैं। आदेश 21 अगस्त 2026 को भोपाल से जारी हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP-UP में नदियां उफान पर, हिमाचल में 219 मौतें; राजस्थान तप रहा

देश के कई हिस्सों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। हिमाचल में मानसूनी आपदाओं से अब तक 219 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया है।

राहुल गांधी पांच घंटे धरने पर बैठे रहे, तब जाकर पेलेट गन मामले में FIR दर्ज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। वह पेलेट गन मामले में एफआईआर (First Information Report) दर्ज कराने पहुंचे थे। यही उनकी मुख्य मांग थी। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पेलेट गन चली थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PM मोदी बोले- बदल रहा भारत का कामकाज मॉडल, नए सुधारों पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब पुराने नियमों से आगे बढ़कर नए सुधारों की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश ‘अनुमति के बाद काम’ वाले मॉडल से ‘प्रतिबंध न होने तक अनुमति’ व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। पीएम ने रेलवे, मेट्रो और अन्य क्षेत्रों में हुए बदलावों का भी जिक्र किया।

ट्रम्प का दावा- होर्मुज पर अमेरिका का होगा पूरा कंट्रोल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर नियंत्रण हासिल कर सकता है। ट्रम्प ने ईरान की सैन्य ताकत को नुकसान पहुंचाने का दावा करते हुए परमाणु हथियारों को लेकर सख्त रुख दोहराया।

गुजरात में जहरीली शराब का कहर, 2 दिन में 8 मौतें; कई बीमार

गुजरात में नकली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। भावनगर में शराब पार्टी के बाद अब तक कई लोग प्रभावित हुए हैं। एक युवक को ब्रेन डेड घोषित किया गया है, जबकि दो दिनों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 25 लोगों का इलाज जारी है और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तीन भाषा नीति पर CBSE को कोर्ट से फटकार, किताबें नहीं, टीचर नहीं, फिर कैसे पढ़ेंगे बच्चे?

CBSE ने क्लास 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाएं अनिवार्य कर दी हैं। इनमें से दो भाषा भारत की "नेटिव" यानी मूल भाषा होनी चाहिए। अंग्रेजी को इस दायरे से बाहर रखा गया है। कई अभिभावकों और छात्रों ने इसे कोर्ट में चुनौती दी। उनकी दलील थी कि स्कूलों में किताबें और टीचर दोनों की कमी है। सुप्रीम कोर्ट ने अब CBSE से पूरी नीति दोबारा देखने को कहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जयपुर में UCC के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, पुलिस ने विधानसभा कूच रोका

राजस्थान में प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) को लेकर मुस्लिम समाज ने विरोध किया। शुक्रवार को जयपुर के मोती डूंगरी रोड स्थित मुसाफिर खाने में बड़ी सभा हुई। वक्ताओं ने सरकार से यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू न करने की मांग की। विरोध में विधानसभा कूच की कोशिश हुई, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। बाद में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सांगानेर स्कूल विवाद पर बालमुकुंद आचार्य बड़ा बयान, यह ग्रामीणों का अपना फैसला था

सांगानेर स्कूल विवाद पर बालमुकुंद आचार्य बड़ा बयान, यह ग्रामीणों का अपना फैसला था। राजस्थान के जयपुर में सांगानेर स्कूल विवाद पर विधायक बालमुकुंद आचार्य और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान आया है। दोनों ने ग्रामीणों के फैसले का समर्थन किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत आने से पहले रखी बड़ी मांग

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में कथित मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने भारत लाए जाने से पहले अपनी जान को खतरा बताया है। जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, ओमान पुलिस और वहां के अधिकारियों के सामने चंद्राकर ने भारत की जेल में अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। उसने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, रायपुर में FIR, मोटू-पतलू ID रडार पर

छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल मचा है। अमित शाह और कुछ अधिकारियों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और गलत जानकारी फैलाने के आरोप में दो इंस्टाग्राम अकाउंट पुलिस के रडार पर हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राहुल गांधी
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • अमित शाह
  • महादेव ऐप
  • UCC
  • PM मोदी
  • IAS transfer
  • बारिश
  • जिला पंचायत सीईओ
  • top news
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा