Top News: खबरें काम की... अन्ना हजारे का पीएम मोदी को पत्र

Sandeep Kumar | Jul 22, 2026, 21:07 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, होर्मुज में जहाज पर हमला हुआ तो तेहरान तक बरसेंगे बम; राहुल गांधी बोले पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

होर्मुज में जहाज पर हमला हुआ तो तेहरान तक बरसेंगे बम: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को खुली सैन्य चेतावनी देते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी जहाज पर हमला हुआ तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा। ट्रम्प के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में ईरान के पुल और बिजलीघर निशाने पर होंगे, जिनमें तेहरान के आसपास की महत्वपूर्ण सुविधाएं भी शामिल हैं। इस बीच अमेरिका ने चाबहार, कोनारक, तबरीज, बेहबहान और ओमीदियेह पर हमले किए। सीजफायर टूटने के बाद यह लगातार 11वीं रात की अमेरिकी सैन्य कार्रवाई बताई गई।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात जवान पर आतंकी हमला, अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर आतंकियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। हमले में 35 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इलाके में तनाव है।

कॉकरोच पर लाठीचार्ज की सुनवाई से SC का इनकार, CJI बोले—समय बर्बाद न करें

सुप्रीम कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ समर्थकों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने वकील ने प्रदर्शन और मारपीट के वीडियो देखने की मांग रखी। इस पर अदालत ने कहा कि वीडियो देखने का समय नहीं है और न्यायालय का वक्त बर्बाद न किया जाए। यह याचिका 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ी है, जिसमें पुलिसकर्मियों और छात्रों समेत सौ से अधिक लोग घायल हुए थे।


16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED का जुर्माना रद्द होने से खुला रास्ता

IPL के संस्थापक ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी कर रहे हैं। IPL 2009 के दक्षिण अफ्रीका आयोजन से जुड़े FEMA मामले में ट्रिब्यूनल ने ED का जुर्माना रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद मोदी ने कहा कि उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने संकेत दिया कि वह इस वर्ष के अंत या अगले वर्ष की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। बेटी की डिलीवरी के बाद उनकी यात्रा की योजना बनेगी।

जलते जहाज से 12 चीनी नाविकों की बची जान, चीन बोला-भारत का एहसान नहीं भूलेंगे

केरल तट के पास जलते मालवाहक जहाज से 12 चीनी नागरिकों को बचाने के लिए चीन ने भारत का आभार जताया है। नई दिल्ली में PLA की 99वीं वर्षगांठ पर चीनी मिलिट्री डिप्लोमैट यू जियान ने कहा कि उनका देश इस मदद को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के नेतृत्व की कोशिशों से भारत और चीन के रिश्ते सुधार की दिशा में बढ़ रहे हैं। यह बयान कूटनीतिक संकेतों के बीच अहम माना जा रहा है।

राहुल गांधी की सरकर से बड़ी मांग, बोले- पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें

बुधवार शाम दिल्ली के इंदिरा भवन में सियासी हलचल तेज रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। इसकी शुरुआत में उन्होंने एक वीडियो दिखाया। यह वीडियो कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़ा हुआ था। राहुल गांधी ने दावा किया कि छात्रों को बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने कोई अपराध नहीं किया था। उनके मुताबिक छात्र सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र सिर्फ शिक्षा व्यवस्था में सुधार चाहते थे। यह पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नीट पेपर लीक विवाद पर केंद्रित रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विधानसभा में बवाल: मार्शलों ने TMC विधायक कुणाल घोष को उठाकर बाहर निकाला

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष ने बागी गुट के विधायक अखरुज्जमां को बोलने से रोकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वे अपनी सीट छोड़कर उनके सामने पहुंच गए, जिससे सदन में धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। स्पीकर बिमान बनर्जी की चेतावनी के बावजूद घोष नहीं माने। इसके बाद मार्शलों ने उन्हें उठाकर सदन से बाहर कर दिया और पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया। कार्रवाई से माहौल गरमाया।


आरक्षण की लड़ाई में नया मोड़, ST वर्ग ने भी किया OBC के 27% कोटे का विरोध

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में सुनवाई चल रही है। आज बुधवार 22 जुलाई को पहले आरक्षण के विरोध में सामान्य वर्ग की ओर से पक्ष रखा गया। उसके बाद ST वर्ग की याचिकाकर्ता रितु बडोले की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा मुक्ता ने ओबीसी आरक्षण को दिए जाने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने बताया कि ओबीसी को बढ़ाकर आरक्षण देना अन्य आरक्षित वर्ग के साथ भी भेदभाव है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जमीन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार दस्तावेज के लिए नहीं कर सकता मजबूर

छत्तीसगढ़ लैंड रेवेन्यू कोड (CGLRC - Chhattisgarh Land Revenue Code) से जुड़े अधिकारों को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। यह मामला राजस्व अधिकारियों की शक्तियों की सीमा से जुड़ा है। कोर्ट के मुताबिक तहसीलदार ज्यादा से ज्यादा दस्तावेज न पेश करने पर किसी पक्ष के खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाल सकता है। लेकिन किसी को दस्तावेज पेश करने के लिए मजबूर करने का उसे कोई अधिकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक रहेगी जंग, दिल्ली प्रोटेस्ट पर बोले सचिन पायलट

राजस्थान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने युवाओं के दमन का आरोप लगाया है। उन्होंने पेपर लीक, लाठीचार्ज और कोचिंग माफिया के खिलाफ आवाज उठाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रंप के टैरिफ का असर भारतीय दवा बाजार पर, जानिए 200% टैक्स से क्या-क्या बदलेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्केट में नया हलचल मचा दिया है। उन्होंने आयात होने वाली जेनेरिक दवाओं पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया है। यह नया नियम एक अगस्त 2026 से लागू होने जा रहा है। शुरुआती दो सालों तक कंपनियों को टैक्स में पूरी छूट मिलेगी। लेकिन इसके बाद टैक्स की दरें तेजी से बढ़ाई जाएंगी। इससे भारत की बड़ी दवा कंपनियों पर सीधा असर पड़ सकता है। सन फार्मा, सिप्ला और ल्यूपिन जैसी कंपनियां अब रडार पर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छात्रों से टकराव नहीं, संवाद करे सरकार: अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

top news:दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरकार से छात्रों के साथ सकारात्मक और शांतिपूर्ण संवाद शुरू करने की अपील की। अन्ना ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और अनावश्यक बल प्रयोग किसी के हित में नहीं है। उन्होंने स्थायी समाधान के लिए संयम, संवेदनशीलता और बातचीत को सबसे प्रभावी एकमात्र रास्ता बताया।

कराची के सरकारी अस्पताल में HIV का कहर, 6 बच्चों की मौत और 94 संक्रमित

खबरें काम की:कराची के सरकारी अस्पताल में एचआईवी संक्रमण ने गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है। नवंबर 2025 से अब तक छह बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 94 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। शुरुआती जांच में संक्रमण नियंत्रण, मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही सामने आई है। सिंध स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड की जांच के बाद माना कि प्रकोप कुलसूम बाई वालिका अस्पताल से शुरू हुआ। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल उठाए।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सचिन पायलट
  • राहुल गांधी
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • मध्य प्रदेश
  • ओबीसी आरक्षण
  • अमरनाथ यात्रा
  • top news
  • ललित मोदी
  • अन्ना हजारे
  • खबरें काम की
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा