Top News: खबरें काम की... हार्मुज स्ट्रेट से शिपिंग जल्द होगी बहाल

Sandeep Kumar | May 27, 2026, 20:51 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, यूएस समझौता तैयार: हार्मुज स्ट्रेट से शिपिंग जल्द होगी बहाल, दावा-सिद्धारमैया कल दे सकते हैं इस्तीफा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

ईरान-यूएस समझौता तैयार: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से शिपिंग जल्द होगी बहाल

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते का मसौदा तैयार हुआ है। ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, यह प्रारंभिक और अनौपचारिक MoU युद्ध की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया है। मसौदे के तहत ईरान अगले एक महीने में हार्मुज जलडमरूमध्य से कमर्शियल शिपिंग को युद्ध से पहले के स्तर पर बहाल करने को तैयार है। इस कदम से क्षेत्रीय समुद्री मार्गों में सुरक्षा और व्यापार स्थिरता बढ़ सकती है।

यूरोप में गर्मी का कहर: ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन तोड़ रहे तापमान रिकॉर्ड

यूरोप में गर्मियों की शुरुआत से पहले ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन सहित पश्चिमी यूरोप के बड़े हिस्से भीषण हीटवेव की चपेट में हैं। वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि यह केवल मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि मानव-जनित जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। भारत और पाकिस्तान में भी मई महीने में तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक पहुंच गया है। इस स्थिति ने यह साबित कर दिया है कि गर्मी अब सिर्फ क्षेत्रीय समस्या नहीं, बल्कि वैश्विक चिंता का विषय बन गई है।

कर्नाटक राजनीतिक हलचल: सिद्धारमैया कल दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे अगले CM?

कर्नाटक में सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी जगह उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ छह घंटे की बैठक हुई। बैठक में सिद्धारमैया से इस्तीफा देने और राज्यसभा में जाने का ऑफर दिया गया। गुरुवार सुबह मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग भी तय है। राजनीतिक अटकलों के बीच पार्टी के संगठन महासचिव ने इन पर विराम लगाते हुए कहा, ये सिर्फ अटकलें हैं।

कच्छ में ब्राजील से आई 1180 करोड़ की कोकीन जब्त, तीन विदेशी गिरफ्तार, एक फरार

गुजरात के कच्छ में 118 किलो कोकीन जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1180 करोड़ रुपये है। ब्राजील से आए जहाज को इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ा। तीन विदेशी आरोपियों में से दो गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक समुद्र में कूदकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी क्लैविन चुकवुमा (तंजानिया) और ब्यारुहांगा जेम्स (युगांडा) हैं। पूछताछ में पता चला कि खेप दिल्ली के द्वारका में कुछ लोगों तक पहुंचाई जाने वाली थी।

पाकिस्तान में 9 इस्लामिक जगहों के नाम नहीं बदलेंगे, हिंदू-सिख दौर के नाम बहाल करने का फैसला टला

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज सरकार ने लाहौर की सड़कों, चौकों और इलाकों के पुराने नाम बहाल करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। जिन नामों को बहाल किया जाना था, उनमें कई हिंदू और सिख दौर के नाम शामिल थे। कट्टरपंथी समूहों और सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ने के बाद सरकार ने कदम पीछे खींचा। डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अली एजाज ने कहा कि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, और मामले पर विचार जारी है।

केरल में ED टीम पर हमला: विजयन समर्थकों ने लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ियों को तोड़ा

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला किया। ED की 12 सदस्यीय टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विजयन के किराए वाले घर समेत 10 ठिकानों पर रेड करने तिरुवनंतपुरम पहुंची थी। जैसे ही खबर फैली, समर्थक घर के बाहर जमा हो गए और अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर, बोतलें फेंकी। कई कारों के शीशे टूट गए और लाठी-डंडे से भी हमला हुआ। घटना में कोई गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने SIR को वैध ठहराया: चुनाव आयोग कर सकता है नागरिकता जांच

सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को संवैधानिक और वैध करार दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि SIR मनमाना नहीं है और चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने के लिए नागरिकता जांच का अधिकार है। हालांकि अंतिम निर्णय गैर-नागरिक घोषित करने का चुनाव आयोग नहीं ले सकता। जून 2025 से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 7.41 करोड़ नाम हटाए गए, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से।

आसाराम को हाई कोर्ट से झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार, तुरंत सरेंडर के आदेश

राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम को यौन उत्पीड़न के आरोप में कोई राहत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने आसाराम की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने मामले में सह-आरोपी शिल्पी और शरतचंद्र को बरी कर दिया है।आसाराम फिलहाल अंतरिम जमानत पर है, लेकिन अब उन्हें सरेंडर करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्विशा शर्मा मर्डर केस : गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में सरकार का विरोध

ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई में तीखी बहसें और संवेदनशील मुद्दे उठाए गए। सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मामला सामान्य जमानत का नहीं बल्कि नवविवाहित महिला की संदिग्ध मौत और गंभीर दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है। सरकार ने स्पष्ट किया कि वे जमानत रद्द करने की मांग नहीं कर रहे। उनका कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर यह अग्रिम जमानत दी ही नहीं जानी चाहिए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिलासपुर हाई कोर्ट : वन भूमि पर कब्जा करने वालों की याचिका खारिज

उत्तर छत्तीसगढ़ के जंगलों में सरकारी और आरक्षित भूमि (रिजर्व फॉरेस्ट) पर अवैध कब्जे का खेल सालों से चल रहा है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिलासपुर हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने महामाया पहाड़ और डबरीपानी क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जा करने वाले 197 कब्जाधारियों की याचिकाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्री-मानसून बारिश 29 मई से 5 जून तक: 90% भारत में मौसम रहेगा बदलता

खबरें काम की: देश के 80-90% हिस्सों में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है, क्योंकि यहां नमी कमजोर है और दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन भी कमजोर है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल के 14 स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश होने पर मानसून घोषित किया जाएगा। यूरोपियन सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, अगले आठ दिनों में दक्षिण, पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत तथा बंगाल की खाड़ी में अधिक बारिश का अनुमान है।

एअर इंडिया और इंडिगो घटाएंगी घरेलू उड़ानें, ATF महंगाई का असर

today top news:देश की दो बड़ी एयरलाइंस, Air India और IndiGo, ने जून 2026 से अपनी घरेलू उड़ानों (domestic flights) में कटौती करने का फैसला किया है। पहले ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती कर चुकी हैं। एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि ATF (Aviation Turbine Fuel) की बढ़ती कीमत और गर्मियों में यात्रियों की कम मांग के चलते यह कदम उठाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कटौती लगभग 90 दिनों तक लागू रहेगी और इसका असर सीधे यात्रियों (passengers) पर पड़ेगा, क्योंकि दोनों एयरलाइंस भारत की एविएशन मार्केट में 90% से ज्यादा हिस्सेदारी रखती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंडिगो
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • अमेरिका
  • ईरान
  • top news
  • प्री-मानसून
  • गर्मी का कहर
  • आसाराम
  • एअर इंडिया
  • today top news
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा