Top News: खबरें काम की... सऊदी अरब में हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jun 28, 2026, 21:18 IST
Share
top news (62)
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 की मौत; यूरोप में गर्मी का कहर, फ्रांस में 1000 से ज्यादा मौतों की आशंका। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सऊदी में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 की दर्दनाक मौत

खबरें काम की | top news:सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक सऊदी नागरिक बताए गए हैं। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी से जुड़ा यह हादसा गंभीर सवाल खड़े करता है।

भारत हर मोर्चे पर मजबूत, मोदी बोले- समुद्र से आकाश तक सुरक्षा मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि भारत समुद्र से लेकर आकाश तक पूरी तरह सुरक्षित है। देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक तेजी से विकसित हो रही है। C-295 विमान का निर्माण भारत में हो रहा है। साथ ही योग में भारत ने 114 पदक जीतकर वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 1000 से ज्यादा मौतों की आशंका

यूरोप इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव की चपेट में है। फ्रांस में भीषण गर्मी से करीब 1000 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। जर्मनी, स्पेन और ब्रिटेन समेत 16 देशों में तापमान ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सड़कें पिघल रही हैं, स्कूल बंद हैं और कई जगह जंगलों में आग लग गई है।

वेनेजुएला में 68 हजार लोग अब भी लापता, फिर 6.5 तीव्रता का भूकंप

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। 68 हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रविवार को फिर 5.6 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। अब तक 1430 लोगों की मौत और 3300 से अधिक घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

UPSC ने AI से पकड़े 569 संदिग्ध आवेदन, CGPSC और व्यापम पर उठे सवाल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम का उपयोग शुरू किया है। इसी तकनीक की मदद से आयोग ने 569 संदिग्ध और डुप्लीकेट आवेदन पहचानकर उन्हें प्रारंभिक स्तर पर ही रोक दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में आकाशीय बिजली का कहर, 4 की मौत, कई राज्यों में मौसम का तांडव

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हुए हैं। देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है, जबकि कुछ जगहों पर भीषण गर्मी जारी है। यूपी में मानसून की एंट्री संभव है। राजस्थान और हरियाणा में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

राम मंदिर चंदा विवाद: नृपेंद्र मिश्रा बोले, अयोध्या में भी हो तिरुपति जैसी पारदर्शिता

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप सामने आए। इस पूरे विवाद के बीच एक नई बहस शुरू हो गई है। यह बहस मंदिरों में दान-चढ़ावे की पारदर्शिता को लेकर है। लोग पूछ रहे हैं कि भक्तों का पैसा कैसे सुरक्षित रहे। इसी सवाल के जवाब में तिरुपति मॉडल की चर्चा तेज हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में TET को लेकर असमंजस, 85 हजार शिक्षकों की पदोन्नति अधर में

छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तारीख घोषित न होने से राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के बीच अनिश्चितता बनी हुई है। शिक्षा विभाग से जुड़े नियमों और सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के बीच यह परीक्षा अब केवल नए अभ्यर्थियों के लिए ही नहीं बल्कि पहले से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए भी महत्वपूर्ण हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ₹10 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, यात्री गिरफ्तार

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बैंकॉक से आए एक 20 वर्षीय यात्री से 10.9 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर अनशन, NEET गड़बड़ियों पर हंगामा

जंतर-मंतर पर लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। NEET पेपर लीक और CBSE गड़बड़ियों के विरोध में यह आंदोलन चल रहा है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज है। प्रदर्शन में छात्रों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी बढ़ रही है।

Tags:
  • राम मंदिर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • सऊदी अरब
  • भीषण गर्मी
  • top news
  • TET
  • हेलिकॉप्टर क्रैश
  • सोनम वांगचुक
  • मन की बात
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा