Top News: खबरें काम की... CEC के इस्तीफे पर अड़े राहुल-प्रियंका, कुलगाम में पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Oct 07, 2026, 22:15 IST
Share
Top News: पढ़ें खबरें काम की
Top News: पढ़ें खबरें काम की

Top News: खबरें काम की: नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... CEC के इस्तीफे पर अड़े राहुल-प्रियंका, 8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान, कुलगाम में पांच संदिग्ध आतंकी सहयोगी गिरफ्तार: दो पिस्तौल और तीन ग्रेनेड बरामद, महंगाई के बीच कर्ज का बोझ बढ़ने के आसार। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर.. मध्‍य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान

CEC के इस्तीफे पर अड़े राहुल-प्रियंका: रास्ता रोका तो सड़क पर धरना, तीसरी बार हिरासत

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को राहुल और प्रियंका गांधी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निकले तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया, जिसके बाद दोनों सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रियंका संविधान की प्रति लेकर सड़क पर लेट गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों में धक्का-मुक्की हुई और दोनों नेताओं को तीसरी बार हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं राहुल ने CEC की नियुक्ति को अवैध बताते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र का काला दिन बताते हुए 8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

मोदी के सत्ता में 25 साल: हम करके दिखाएंगे का नारा, विकसित भारत तक नहीं रुकने का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने पर विकसित भारत का संकल्प दोहराया है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के विकसित होने तक वह काम करते रहेंगे। भाषण में मोदी ने ‘हम करके दिखाएंगे’ का नारा 19 बार दोहराया। उन्होंने अपने सफर को महत्वाकांक्षा से ज्यादा मिशन बताया। विरोध और मुश्किलों से सीखने की बात कही। उपलब्धियों से अधिक लोगों के प्रति आभार जताया और सीखने की इच्छा जताई।

प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 साल, CM मोहन यादव ने मशाल लेकर किया सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

उज्जैन में 7 अक्टूबर को विकसित भारत संकल्प सभा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आस्था गार्डन से वर्चुअली हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत मशाल जलाकर सेवा ज्योति कलश यात्रा शुरू की। उन्होंने महाकाल लोक से धार्मिक पर्यटन को मिली गति का भी जिक्र किया। पूरी खबर पढ़ें...

राजस्थान पंचायत चुनाव : 41 जिलों के लिए 210 करोड़ का बजट जारी,जानें अपने जिले का चुनावी बजट

राजस्थान में पंचायत चुनावों के लिए 210 करोड़ रुपए का बजट विभिन्न जिलों में वितरित किया गया है। जयपुर को 9 करोड़ 70 लाख 56 हजार 900 रुपए मिले हैं, जो सबसे अधिक है, वहीं सलूंबर को केवल 2 करोड़ 41 लाख 94 हजार 700 रुपए का आवंटन किया गया है। पूरी खबर पढ़ें...

गृहमंत्री के फर्जी PA का भांडाफोड़ : रायपुर में सरकारी नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर 25 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार

रायपुर में सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इनमें से एक युवक खुद को गृहमंत्री का निज सहायक बताता था। दूसरा आरोपी लोगों को उससे मिलवाकर भरोसा दिलाने का काम करता था। पूरी खबर पढ़ें...

कुलगाम में पांच संदिग्ध आतंकी सहयोगी गिरफ्तार: दो पिस्तौल और तीन ग्रेनेड बरामद

कुलगाम में सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में पांच संदिग्ध आतंकी सहयोगी गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुताबिक ख्रेवान चडर इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान दो पिस्तौल तीन मैगजीन 40 गोलियां और तीन ग्रेनेड बरामद हुए। अभियान में पुलिस के साथ राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ शामिल थीं। गिरफ्तार आरोपी कुलगाम के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की कथित भूमिका और बरामद हथियारों को लेकर जांच जारी है।

5 करोड़ के दावे पर विराट कोहली का जवाब, बोले- श्रद्धा से करते हैं प्रेमानंद महाराज के दर्शन

फलाहारी महाराज ने राजस्थान की एक कंपनी पर आरोप लगाए। उनका दावा है कि कंपनी विराट कोहली को आश्रम लाई। इसके लिए कोहली को पांच करोड़ रुपए देने का दावा किया। उनके मुताबिक कंपनी के लोग संत बनकर आश्रम पहुंचे हैं। उन्होंने इन लोगों पर प्रॉपर्टी कारोबार करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें...

इजराइल में 27 अक्टूबर को मतदान: हमास हमले के बाद बदले मुद्दे, नेतन्याहू की सत्ता दांव पर

इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए बड़ी परीक्षा बन गए हैं। हमास के सात अक्टूबर 2023 के हमले ने देश की चुनावी बहस बदल दी है। महंगाई और घरों की कीमतों की जगह अब सुरक्षा और युद्ध पर ज्यादा चर्चा है। दक्षिणपंथ का प्रभाव बढ़ने के बावजूद नेतन्याहू की सत्ता में वापसी तय नहीं है। वामपंथी दल कमजोर पड़े हैं। अरब पार्टियों के लिए भी सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभाना मुश्किल है।

बाजार की गिरावट ने मिटाई पिछली बढ़त: 3.76 लाख करोड़ घटा मूल्य, सेंसेक्स 429 अंक टूटा

बुधवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 429 अंक टूटकर 72,638 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरकर 22,603 पर आ गया। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 3.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिसमें टाइटन करीब 4 फीसदी टूटा।

ईरान पर ट्रंप के बयान से हलचल: अमेरिकी शहरों की सुरक्षा चर्चा में, ब्रिटेन से बमवर्षक वापस

Top News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान संबंधी बयान से अमेरिकी शहरों की सुरक्षा पर चर्चा तेज हुई है। उन्होंने लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो का जिक्र किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि उनका मकसद ईरान से संभावित खतरे को रोकना था। अमेरिका का सुरक्षा कार्यक्रम 13 क्षेत्रों के 14 शहरी इलाकों को कवर करता है। यह सूची किसी तत्काल हमले की चेतावनी नहीं है। उधर खतरों के बीच ब्रिटेन के फेयरफोर्ड बेस से अमेरिकी बमवर्षक विमान वापस बुलाए गए हैं।

महंगाई के बीच कर्ज का बोझ बढ़ने के आसार: RBI ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.50% किया

खबरें काम की: महंगाई की बढ़ती चिंता के बीच आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया। फरवरी 2023 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। इससे होम और वाहन लोन समेत कई कर्जों की ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। आरबीआई ने 2026-27 के लिए महंगाई का अनुमान 5.2% किया है। साथ ही जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया। महंगे कर्ज और बढ़ती कीमतों से त्योहारों के दौरान लोगों के बजट पर दबाव पड़ने की आशंका भी बनी है।
Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • कुलगाम में पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
  • राहुल गांधी
  • Top News
  • खबरें काम की
संघ सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भले के लिए करता है काम, छत्तीसगढ़ दौरे पर बोले मोहन भागवत

By Harrison Masih

संघ सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भले के लिए करता है काम, छत्तीसगढ़ दौरे पर बोले मोहन भागवत
स्पेशल PSC को लेकर सस्पेंस में उम्मीदवार, केवल बैकलॉग और OBC पद आएंगे या अनारक्षित वर्ग को भी मिलेगा मौका, जानें सब कुछ

By Sanjay Gupta

स्पेशल PSC को लेकर सस्पेंस में उम्मीदवार, केवल बैकलॉग और OBC पद आएंगे या अनारक्षित वर्ग को भी मिलेगा मौका, जानें सब कुछ
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो
जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद
एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल

By Aman Vaishnav

एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल
एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा

By Arohi Raj

एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा