संघ सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भले के लिए करता है काम, छत्तीसगढ़ दौरे पर बोले मोहन भागवत

Harrison Masih | Oct 23, 2026, 12:54 IST
Share
बिलासपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान<br>
बिलासपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कोनी स्थित सरस्वती ग्राम शिक्षा परिषद संस्थान में आयोजित बौद्धिक वर्ग में उन्होंने संघ और स्वयंसेवकों के संबंध को समझाया। भागवत ने कहा कि स्वयंसेवकों के बिना संघ अधूरा है, लेकिन संघ स्वयंसेवकों से बड़ा है। उन्होंने संघ की तुलना समुद्र से की।

उनके मुताबिक, समुद्र की पहचान उसकी बूंदों से होती है। इसी तरह सदस्यों से संघ की पहचान बनती है।

उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखना है। इसलिए स्वयंसेवकों को संगठित और सजग रहकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए।

RSS केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए काम करता है

मोहन भागवत ने कहा कि कुछ लोग मानते हैं कि संघ केवल हिंदुओं के भले के लिए काम करता है। लेकिन संघ का उद्देश्य पूरे राष्ट्र का भला करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि संघ का काम किसी के प्रति घृणा फैलाना नहीं है। संघ शुद्ध सात्विक प्रेम और सद्भाव के आधार पर हिंदू समाज और राष्ट्र को एकजुट करना चाहता है।

भागवत ने कहा कि सामाजिक एकता के लिए स्वयंसेवकों को लगातार प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रहित के लिए काम करते समय प्रेम, सद्भाव और संगठन की भावना जरूरी है।

RSS की नई रणनीति: छत्तीसगढ़ में दो संभाग, दो प्रचारक, मोहन भागवत के प्रवास से बढ़ी हलचल | RSS's New Strategy: Two Divisions, Two Propagators in Chhattisgarh, Increased Buzz with Mohan Bhagwat's Visit
छत्तीसगढ़ में RSS की नई रणनीति, दो संभाग, दो प्रचारक, मोहन भागवत के प्रवास से बढ़ी हलचल
22 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में संघ की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ की मौजूदा प्रांतीय इकाई को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

पहले उपेक्षा हुई, फिर विरोध और अब जय-जयकार: भागवत

बौद्धिक वर्ग में भागवत ने RSS के इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1925 में स्थापना के बाद शुरुआत में संघ की उपेक्षा हुई। इसके बाद विरोध हुआ और अब संघ की जय-जयकार हो रही है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में स्वयंसेवकों को और सतर्क होकर काम करना चाहिए। शताब्दी वर्ष के दौरान पिछले एक साल में किए गए कार्यों को आगे भी जारी रखना होगा।

भागवत ने स्वयंसेवकों को लोगों से संपर्क बढ़ाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि पहले किसी अनजान व्यक्ति को परिचित बनाएं। फिर उससे दोस्ती करें और दोस्त बनने के बाद उसे स्वयंसेवक बनाने का प्रयास करें।

पानी के फॉर्मूले से समझाया संघ और स्वयंसेवकों का रिश्ता

मोहन भागवत ने पानी का उदाहरण देकर संघ की संरचना समझाई। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन के दो और ऑक्सीजन के एक परमाणु से पानी बनता है। इसी तरह स्वयंसेवकों से मिलकर संघ बनता है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों को समझने की अपील की। भागवत ने उनके व्यक्तित्व को आदर्श बताया।

आरएसएस शताब्दी समापन समारोह: मोहन भागवत Gen Z और राष्ट्रीय एकता पर करेंगे संबोधित | RSS Centenary Closing Ceremony: Mohan Bhagwat to address Gen Z and National Unity
आरएसएस का शताब्दी समापन समारोह आज, संघ प्रमुख मोहन भागवत Gen Z और राष्ट्रीय एकता पर कर सकते हैं बात!
20 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर आज मंगलवार, 20 अक्टूबर को नागपुर के रेशिमबाग मैदान में शताब्दी समापन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत देश के अहम मुद्दों और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रख सकते हैं।

आंदोलन का उद्देश्य समाधान हो, नफरत फैलाना नहीं

RSS प्रमुख ने लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन और आंदोलनों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आंदोलन का मकसद केवल राजनीतिक हित साधना या समाज में नफरत फैलाना नहीं होना चाहिए।

उनके मुताबिक, आंदोलन हमेशा समाधान निकालने के उद्देश्य से होने चाहिए। सभी गतिविधियां संवैधानिक और कानूनी सीमाओं के भीतर रहकर की जानी चाहिए।

शताब्दी वर्ष में शाखाओं का विस्तार करने का लक्ष्य

भागवत ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्षमें हुए कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखना होगा। संपर्क बढ़ाने और शाखाओं का विस्तार करने पर लगातार काम करना चाहिए।

उन्होंने संघ के तीन आधार बताए। इनमें शाखा, कुटुंब और अपनत्व शामिल हैं। इन तीनों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है।

भागवत ने यह भी स्पष्ट किया कि संघ के सभी आनुषांगिक संगठन स्वतंत्र और स्वावलंबी हैं। जरूरत पड़ने पर संघ उन्हें विचारों और मार्गदर्शन में सहयोग देता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिग्विजय सिंह पर पलटवार: 'डेली कॉलेज भी सिंधिया परिवार की संस्था' | Jyotiraditya Scindia's retort to Digvijaya Singh: 'Daily College is also a Scindia family institution'
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया दिग्विजय सिंह को जवाब, बोले- डेली कॉलेज भी सिंधिया परिवार का
20 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज में हो रहे संघ के कार्यक्रम को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सवाल उठाए थे। अब सोमवार को ग्वालियर में सिंधिया ने भी दिग्विजय सिंह को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भूल जाते हैं, इसलिए उन्हें याद दिला देता हूं।

एक साल में खुलीं 2311 नई शाखाएं

बौद्धिक वर्ग से पहले संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्य शिक्षक, कार्यवाह, नगर, उपनगर और विभाग कार्यकारिणी के कामों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि शताब्दी वर्ष के दौरान एक साल में 2311 नई शाखाएं शुरू हुई हैं। इसके बाद शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर 5500 हो गई है।

रायपुर के कार्यकर्ताओं ने रात में शाखा शुरू करने के प्रयोग की जानकारी भी दी। यह शाखा पावभाजी बेचने वालों के लिए शुरू की गई थी। वहीं, मस्तूरी मंडल की एक शाखा के 10 स्वयंसेवकों ने 10 अलग-अलग स्थानों पर नई शाखाएं खोलने की जानकारी दी।

युवाओं को जोड़ने और अगले साल की रणनीति पर होगी चर्चा

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को दो सत्रों में बैठकें आयोजित होंगी। पहले सत्र में आगामी कार्यक्रमों और युवा वर्ग को संघ से जोड़ने के प्रयासों पर चर्चा होगी।

बैठक में RSS और भाजपा के खिलाफ बनाए जा रहे नैरेटिव को लेकर रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। दूसरे सत्र में संघ के पदाधिकारियों के साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारी, नेता और मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

इन बैठकों में आगामी वर्ष की कार्ययोजना और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

RSS का शताब्दी वर्ष समापन: 28 अक्टूबर को डेली कॉलेज में होगा भव्य बौद्धिक एकत्रीकरण | RSS's Centenary Year Conclusion: Grand Intellectual Gathering to be held at Daly College on October 28
इंदौर में RSS का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक, भागवत समेत 450 से ज्यादा पदाधिकारी आएंगे
16 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में 28 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बड़ी बैठक होने जा रही है। डेली कॉलेज में होने वाली इस बैठक के पहले दिन संघ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगा। इसके लिए एक लाख स्वयंसेवकों को अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी शामिल होंगे। उनके साथ देशभर के 46 प्रांतों से साढ़े चार सौ से ज्यादा पदाधिकारी इंदौर पहुंचेंगे।

बौद्धिक वर्ग में मीडिया और मोबाइल पर प्रतिबंध

कार्यक्रम में संघ से जुड़े सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टर भी शामिल हुए। आयोजन स्थल पर मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध था।

बौद्धिक वर्ग में शामिल होने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रवेशिका जारी की गई थी। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से पहले सदस्यों के मोबाइल फोन बाहर जमा कराए गए थे।

मोहन भागवत की सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान तैनात

RSS प्रमुख के दौरे को देखते हुए बिलासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रेलवे स्टेशन से कोनी स्थित कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी।

सरस्वती महाविद्यालय परिसर और आसपास 100 से अधिक जवान तैनात किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी स्तर के अधिकारी और कई निरीक्षक शामिल रहे।
Tags:
  • rss ,
  • मोहन भागवत का बयान
  • मोहन भागवत
  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
  • Mohan Bhagwat
  • RSS Chief
  • छत्तीसगढ़
स्पेशल PSC को लेकर सस्पेंस में उम्मीदवार, केवल बैकलॉग और OBC पद आएंगे या अनारक्षित वर्ग को भी मिलेगा मौका, जानें सब कुछ

By Sanjay Gupta

स्पेशल PSC को लेकर सस्पेंस में उम्मीदवार, केवल बैकलॉग और OBC पद आएंगे या अनारक्षित वर्ग को भी मिलेगा मौका, जानें सब कुछ
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो
जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद
एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल

By Aman Vaishnav

एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल
एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा

By Arohi Raj

एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे