Top News: खबरें काम की...ट्रंप से जिनपिंग की दो टूक: अमेरिका-चीन भिड़े तो नुकसान

Jitendra Shrivastava | Sept 24, 2026, 22:22 IST
Share
top news (141)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... ट्रंप से जिनपिंग की दो टूक: अमेरिका-चीन भिड़े तो होगा नुकसान; ईरान की चेतावनी, हमला हुआ तो हिंद महासागर तक जाएगी जंग। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर..

ट्रंप से जिनपिंग की दो टूक- अमेरिका-चीन भिड़े तो होगा नुकसान

खबरें काम की | top news:वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका-चीन के रिश्तों में सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के हित एक-दूसरे से जुड़े हैं और साथ काम करने की बड़ी संभावनाएं हैं। जिनपिंग ने चेताया कि आपसी टकराव से दोनों पक्षों को नुकसान होगा।

ईरान की चेतावनी- फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगी जंग

ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार याह्या रहीम सफवी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका या इजराइल के नए हमले की स्थिति में संघर्ष हिंद महासागर तक फैल सकता है। फारस की खाड़ी, होर्मुज और लाल सागर के बाद नए समुद्री मोर्चे की आशंका से भारत समेत एशियाई देशों की चिंता बढ़ी है।

अर्नब चक्रवात से ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश, 4 पुल डूबे, 10 जिलों के स्कूल बंद

बंगाल की खाड़ी से उठा 'अर्नब' चक्रवात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से टकराया है। इसके चलते दोनों राज्यों में भारी तबाही मची है। दक्षिण ओडिशा के 10 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और मलकानगिरी में भारी बारिश के कारण चार पुल पानी में डूब गए हैं।

राहुल का CEC ज्ञानेश पर बड़ा आरोप, बोले- वोट चोरी से बनी सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने SIR और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का दावा किया और कहा कि उन्होंने ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति का विरोध किया था।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: उम्रकैद पर निचली अदालतों की सीमा तय

सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा से जुड़े अहम मामले में निचली अदालतों की शक्तियों को स्पष्ट किया है। कोर्ट ने कहा कि दोषी को पूरी जिंदगी जेल में रखने जैसी सजा तय करने का अधिकार संवैधानिक अदालतों के पास है। मामले में दो दोषियों की सजा 25 साल की कैद में बदली गई।

कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, 48 घंटे का अल्टीमेटम

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगा है। पार्टी ने इसके लिए 48 घंटे का समय दिया है। इस्तीफा न आने पर देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में जंतर-मंतर 2.0 की भी घोषणा हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजेपी में बड़ा फेरबदल, चंद्रशेखर बने मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री

भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं, देशभर में कुल 24 पदाधिकारियों की नई नियुक्ति हुई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चुनाव आयोग पर केजरीवाल का हमला, बोले-एमपी सहित सात राज्यों के चुनाव रद्द हों

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और मध्य प्रदेश में पिछले कुछ सालों में हुए विधानसभा चुनावों को रद्द करने की मांग की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुंगेली कलेक्टर ने खुद पर लगाया 500 रुपए का जुर्माना, लेट लतीफी पर पेनाल्टी

मुंगेली में सरकारी फाइलों की लेटलतीफी रोकने के लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सख्त व्यवस्था लागू की है। फाइल का निपटारा नहीं होने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने खुद पर भी 500 रुपए का अर्थदंड लगाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नव्या मलिक केस में नया खेल उजागर, 850 रईसजादे बने ब्लैकमेल का शिकार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नव्या मलिक ड्रग्स केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ एंट्री के बाद इस हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट के तार लगातार गहराते जा रहे हैं। इंटीरियर डिजाइनर से ड्रग्स सिंडिकेट के केंद्र तक पहुंची नव्या मलिक मामले में अब रायपुर के 8 बड़े प्रतिष्ठित होटल और पब्स ED के सीधे निशाने पर आ चुके हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राहुल गांधी
  • बीजेपी
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • चुनाव आयोग
  • शी जिनपिंग
  • ईरान
  • top news
  • ज्ञानेश कुमार
  • खबरें काम की
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • अर्नब चक्रवात
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC