Top News: खबरें काम की... अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 बच्चों समेत 9 की मौत, हमलावर भी ढेर; CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च, 7000 हिरासत में

Jitendra Shrivastava | Oct 10, 2026, 21:16 IST
Share
Top News: खबरें काम की
Top News: खबरें काम की

Top News: खबरें काम की: अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 बच्चों समेत 9 की मौत, हमलावर भी ढेर; CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च, 7000 हिरासत में; मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत, पुलिस स्टेशन और 10 घर जलाए; चेन्नई में छात्रों की गूंज: राहुल गांधी बोले- वोट चोरी हो रहा, लोकतंत्र बचाएं। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर.. मध्‍य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान

Top News: खबरें काम की Breaking News Hindi

अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 बच्चों समेत 9 की मौत, हमलावर भी ढेर

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। एरी शहर में हुई इस घटना में दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। उसका शव एक घर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले की वजह और मृतकों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।

CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च, 7000 हिरासत में, SC में होगी सुनवाई

दिल्ली में CJP ने रविवार को फिर जंतर-मंतर मार्च का ऐलान किया है। शनिवार को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। पार्टी के मुताबिक 7000 लोग हिरासत में लिए गए। मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर रोक से जुड़े अवमानना मामले में रविवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का दावा है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत, पुलिस स्टेशन और 10 घर जलाए

मणिपुर में कुकी और नगा हथियारबंद गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। कामजोंग और उखरुल में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत की खबर है। पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने सात मौतों का दावा किया है। हिंसा के दौरान 10 घरों और एक पुलिस स्टेशन में आग लगाने की खबर है।

बारिश का कहर: केरल में स्कूल की छत उड़ी, लखनऊ में 40 हजार घर डूबे

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। केरल में आंधी से स्कूल की छत उड़ गई। उत्तराखंड के कोटद्वार में तेज बहाव में वाहन बह गए। हरिद्वार में ओलों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। लखनऊ में 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

चेन्नई में छात्रों की गूंज: राहुल गांधी बोले- वोट चोरी हो रहा, लोकतंत्र बचाएं

चेन्नई में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवाद करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी हो रही है। तमिल भाषा और संस्कृति पर हमला किया जा रहा है। राहुल ने युवाओं से सवाल पूछने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने की अपील की।

नोबेल नहीं मिलने पर भड़के ट्रम्प, बोले- 8 युद्ध रोके, 8 पुरस्कार मिलने थे

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाराजगी जताई है। उन्होंने दावा किया कि आठ युद्ध रोकने के लिए उन्हें आठ बार यह सम्मान मिलना चाहिए था। ट्रम्प ने नॉर्वे के फैसले को शर्मनाक बताया। पुरस्कार विजेता नवी पिल्लै पर भी सवाल उठाए।

पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, 400 इमारतें क्षतिग्रस्त, नौ देशों में सुनामी का अलर्ट

पनामा में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप से अफरातफरी मच गई। 7.6 तीव्रता के झटकों से 400 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा। 27 लोग घायल हुए। अगले 18 घंटों में 100 से अधिक झटके महसूस किए गए। नौ देशों में सुनामी की चेतावनी जारी हुई। बाद में इसे वापस ले लिया गया।

भारत को टैरिफ की धमकी देने वाले ट्रम्प अब रूस से खरीदेंगे डीजल!

अमेरिका में चुनाव से पहले महंगे डीजल ने ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कीमतें घटाने के लिए रूसी डीजल पर लगी रोक 7 अप्रैल 2027 तक हटाई गई है। इस फैसले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इससे मिलने वाली रकम रूस युद्ध में इस्तेमाल करेगा।

छत्तीसगढ़ में जारी होगा 200 रुपए का खास सिक्का, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विमोचन, जानें इसकी खासियत

छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है। केंद्र सरकार सिंधी समाज की प्रमुख संत माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को रायपुर में इस खास सिक्के का विमोचन करेंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और शाही इमाम के बीच बढ़ा विवाद, धर्मांतरण पर टिप्पणी को लेकर रहमानी ने कही ये बात

पंजाब के शाही इमाम उस्मान रहमानी लुधियानवी और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बीच बयानबाजी जारी है। शुक्रवार को इमाम ने आरोप लगाया कि शास्त्री उनके घर पहुंचकर गीदड़ भभकी दे रहे हैं। इमाम का कहना है कि विवाद धर्मांतरण को लेकर नहीं, बल्कि बहनों पर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Tags:
  • Top News
  • खबरें काम की
  • आज की बड़ी खबरें
  • अमेरिका गोलीबारी
  • CJP प्रदर्शन
  • मणिपुर हिंसा
  • राहुल गांधी
  • ट्रम्प नोबेल पुरस्कार
  • पनामा भूकंप
  • Breaking News Hindi
CG Top News : CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का हमला, गन्ना खरीदी दर बढ़ी, 200 का सिक्का होगा जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें।

By Umeshwari Baghel

CG Top News : CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का हमला, गन्ना खरीदी दर बढ़ी, 200 का सिक्का होगा जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें।
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी
लाडली बहना को पैसा, हमें नहीं? मानदेय के लिए शिवराज के बंगले पर बैठीं रसोइया बहनें, सीएम हाउस की ओर किया कूच

By Sanjay Dhiman

लाडली बहना को पैसा, हमें नहीं? मानदेय के लिए शिवराज के बंगले पर बैठीं रसोइया बहनें, सीएम हाउस की ओर किया कूच
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा-रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा-रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़
जयपुर में त्योहारों पर ट्रैफिक संभालने की तैयारी, पुलिस बनाएगी दो महीने का प्लान

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में त्योहारों पर ट्रैफिक संभालने की तैयारी, पुलिस बनाएगी दो महीने का प्लान
आयुष्मान योजना पर NABH की सख्ती: एमपी के 65 अस्पतालों में नहीं मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, इंदौर के 17 और जबलपुर के 7 अस्पताल

By Sanjay Dhiman

आयुष्मान योजना पर NABH की सख्ती: एमपी के 65 अस्पतालों में नहीं मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, इंदौर के 17 और जबलपुर के 7 अस्पताल
छत्तीसगढ़ में जारी होगा 200 रुपए का खास सिक्का, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विमोचन, जानें इसकी खासियत

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में जारी होगा 200 रुपए का खास सिक्का, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विमोचन, जानें इसकी खासियत