अहमदाबाद विमान हादसा: ट्रैफिक जाम से हुई 10 मिनट लेट, प्लेन क्रैश में बच गई इस महिला यात्री की जान

thesootr Desk | Updated:
Share
भरूच की भूमि 01
Photograph: (the sootr)

कभी-कभी कुछ बुरा होना भी आपके लिए अच्छा होता है, ऐसा ही कुछ हुआ भरूच की रहने वाली भूमि चौहान के साथ। चंद मिनिटों की परेशानी उनके लिए नई जिंदगी लेकर आई। ट्रेफिक के कारण एयरपोर्ट पर दस मिनिट लेट पहुंचना भूमि के लिए जीवन दान बन गया।

कभी-कभी कुछ बुरा होना भी आपके लिए अच्छा होता है, ऐसा ही कुछ हुआ भरूच की रहने वाली भूमि चौहान के साथ। चंद मिनटों की परेशानी उनके लिए नई जिंदगी लेकर आई। ट्रैफिक के कारण एयरपोर्ट पर दस मिनट लेट पहुंचना भूमि के लिए जीवनदान बन गया।

भरूच निवासी भूमि चौहान की शादी लंदन निवासी एनआरआई से हुई है। वे दो साल के बाद भारत लौटी थी, यहां छुटिटयां मनाने के बाद 12 जून को वो भी अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट सवार होने के लिए घर से निकली थी।

अहमदाबाद के ट्रैफिक में फंसने के कारण वे दस मिनट लेट एयरपोर्ट पहुंची। यहां एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने उन्हें चेक इन और बोर्डिंग की अनुमति नहीं दी। वो वापस लौटने के लिए गेट तक पहुंची ही थी कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग 787 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस विमान हादसे में 230 यात्रियों सहित 265 लोगों की मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही कांपने लगी भूमि

भूमि ने हादसे के बारे में बताया कि जैसे ही वो एयरपोर्ट गेट से बाहर निकलने जा रही थी, तभी उन्हें हादसे की जानकारी मिली। घटना की खबर लगते ही उनके पैर कांपने लगे और वे पास रखी कुर्सी पर बैठ गईं। उस समय उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था, वे जान बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा कर रही थीं।

ये भी पढ़ें...

उदयपुर की बेटी पायल की उड़ान रह गई अधूरी, अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश में मौत

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश: 265 शव बरामद, ब्लैकबॉक्स का DVR मिला

महज 10 मिनट से बची भूमि की जान

भूमि के अनुसार ट्रैफिक के कारण वो अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने में मात्र दस मिनट लेट हुई थी। फ्लाइट को 1.10 बजे उड़ान भरना थी, इसके लिए बोर्डिंग की पूरी प्रक्रिया 12.10 तक पूरा की जाना थी, लेकिन भूमि 12.20 पर एयरपोर्ट पहुंची थी। उन्होंने चेक इन और बोर्डिंग की अनुमति देने के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों से मिन्नतें भी की, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इससे उनकी यह फ्लाइट छूट गई और उनकी जान बच गई।

पूरा प्लेन खाक पर भगवान गीता रही सलामत

इसे चमत्कार ही कहेंगे कि इस भयानक हादसे में यात्रियों के साथ ही पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया, लेकिन एक यात्री के पास रखी भगवतगीता सही सलामत मलबे में मिली है। मलबे की जांच के दौरान भगवतगीता रेस्क्यू में लगे लोगों को मिली।

यह खबरें भी पढें...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत होरा का भी निधन, पति के पास लंदन जा रही थीं

अहमदाबाद विमान हादसा : म्यांमार से गुजरात तक का सफर, विमान हादसे में थमी पूर्व सीएम की सांसें

इकलौते जीवित बचे रमेश कुमार बोले, नहीं पता कैसे बची जान

इस प्लेन हादसे में 230 यात्रियों में से एकमात्र जीवित बचे रमेश विश्वास कुमार का उपचार अहमदाबाद अस्पताल में चल रहा है। उनसे शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात कर सेहत और हादसे की जानकारी ली। इस दौरान रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें नहीं पता जान कैसे बची, शायद प्लेन का दरवाजा टूटा और वो सीट सहित बाहर गिर गए।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧







Tags:
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • एयर इंडिया
  • एयरपोर्ट
  • अहमदाबाद
  • विमान दुर्घटना
  • एअर इंडिया
  • अहमदाबाद विमान हादसा
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार