जल्द आने वाला है रेलवे का सुपर ऐप, दिसंबर से मिलेगी ट्रेनों की कन्फर्म टिकट

Deeksha Nandini Mehra | Aug 04, 2024, 11:24 IST
Share
 रेलवे का सुपर ऐप
रेलवे का सुपर ऐप

ट्रेनों में रिजर्वेशन की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने की दिशा में रेलवे काम कर रहा है। रेलवे जल्द ही एक ऐप लेकर आने वाला है। इस ऐप से हर यात्री को कन्फर्म सीट मिल सकेगी।

Confirmed Seats in Trains : अब रेल यात्रियों के वेटिंग टिकट के दिन जल्द बीतने वाले हैं। दिसंबर से रेल यात्रियों को ट्रेन में कन्फर्म सीट मिलेगी। ट्रेनों में रिजर्वेशन की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने की दिशा में रेलवे ने काम शुरू कर दिया है।

रेलवे की कन्फर्म टिकट योजना

रेलवे की कन्फर्म टिकट योजना का पहला चरण इस साल दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें पांच चुनिंदा रूट्स पर 500 किमी की दूरी के लिए कन्फर्म टिकट की उपलब्धता 90% तक सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए रेलवे एक सुपर ऐप तैयार कर रहा है, जो अगले छह महीनों में काम करने लगेगा। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के शुरुआती और गंतव्य स्टेशन की डिटेल्स डालने पर कन्फर्म टिकट का डेटा दिखेगा।

पांच चुनिंदा रूट्स

रेलवे बोर्ड के अनुसार, पांच चुनिंदा रूट्स पर 500 किमी की दूरी के लिए वेटिंग और कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों का डेटा एकत्रित हो चुका है। हालांकि, इन पांच रूट्स का विवरण अभी निर्धारित नहीं हुआ है और इस पर मंथन चल रहा है।

सुपर ऐप की विशेषताएं

  • यात्री जैसे ही चुनिंदा रूट पर यात्रा के शुरुआती और गंतव्य स्टेशन की डिटेल्स डालेंगे, उन्हें ट्रेनों के कन्फर्म टिकट का डेटा दिखेगा।
  • दावा है कि इससे 90% यात्रियों को वेटिंग टिकट से मुक्ति मिल जाएगी।

पॉपुलर ट्रेनों में कन्फर्म सीट

  • चुनिंदा ट्रैक पर चलने वाली पॉपुलर ट्रेनों में कन्फर्म सीट के लिए एक घंटे के अंतराल में दूसरी ट्रेन चलाई जाएगी।
  • इस ट्रेन के डिब्बे वेटिंग टिकट वालों की श्रेणी के आधार पर होंगे। यानी स्लीपर वेटिंग टिकट ज्यादा हैं, तो इसी क्लास के डिब्बे ज्यादा होंगे।

कन्फर्म सीट और वेटिंग टिकट का अंतर

कन्फर्म सीट और वेटिंग टिकट के अंतर को कम करने के लिए उसी अनुपात के आधार पर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगाकर या अतिरिक्त ट्रेन चलाकर कन्फर्म सीट की मांग और आपूर्ति की कमी को घटाकर 10% तक लाया जाएगा।

लंबी अवधि की योजना

  • अभी देश में जितनी कन्फर्म टिकट की मांग है, उतनी उपलब्धता अगले 7 साल में कर ली जाएगी।
  • 2031 आते-आते वेटिंग टिकट इतिहास की बात हो जाएगी।
  • इसके लिए कम और लंबी अवधि की योजना पर काम चल रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indian Railway
  • रेलवे का सुपर ऐप
  • कन्फर्म टिकट
  • super app
  • Confirmed ticket in train
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग