जल्द आने वाला है रेलवे का सुपर ऐप, दिसंबर से मिलेगी ट्रेनों की कन्फर्म टिकट
Deeksha Nandini Mehra | Aug 04, 2024, 11:24 IST
रेलवे का सुपर ऐप
ट्रेनों में रिजर्वेशन की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने की दिशा में रेलवे काम कर रहा है। रेलवे जल्द ही एक ऐप लेकर आने वाला है। इस ऐप से हर यात्री को कन्फर्म सीट मिल सकेगी।
Confirmed Seats in Trains : अब रेल यात्रियों के वेटिंग टिकट के दिन जल्द बीतने वाले हैं। दिसंबर से रेल यात्रियों को ट्रेन में कन्फर्म सीट मिलेगी। ट्रेनों में रिजर्वेशन की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने की दिशा में रेलवे ने काम शुरू कर दिया है।
रेलवे की
रेलवे की कन्फर्म टिकट योजना का पहला चरण इस साल दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें पांच चुनिंदा रूट्स पर 500 किमी की दूरी के लिए कन्फर्म टिकट की उपलब्धता 90% तक सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए रेलवे एक सुपर ऐप तैयार कर रहा है, जो अगले छह महीनों में काम करने लगेगा। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के शुरुआती और गंतव्य स्टेशन की डिटेल्स डालने पर कन्फर्म टिकट का डेटा दिखेगा।
रेलवे बोर्ड के अनुसार, पांच चुनिंदा रूट्स पर 500 किमी की दूरी के लिए वेटिंग और कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों का डेटा एकत्रित हो चुका है। हालांकि, इन पांच रूट्स का विवरण अभी निर्धारित नहीं हुआ है और इस पर मंथन चल रहा है।
कन्फर्म सीट और वेटिंग टिकट के अंतर को कम करने के लिए उसी अनुपात के आधार पर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगाकर या अतिरिक्त ट्रेन चलाकर कन्फर्म सीट की मांग और आपूर्ति की कमी को घटाकर 10% तक लाया जाएगा।
रेलवे की कन्फर्म टिकट योजना
पांच चुनिंदा रूट्स
सुपर ऐप की विशेषताएं
- यात्री जैसे ही चुनिंदा रूट पर यात्रा के शुरुआती और गंतव्य स्टेशन की डिटेल्स डालेंगे, उन्हें ट्रेनों के कन्फर्म टिकट का डेटा दिखेगा।
- दावा है कि इससे 90% यात्रियों को वेटिंग टिकट से मुक्ति मिल जाएगी।
पॉपुलर ट्रेनों में कन्फर्म सीट
- चुनिंदा ट्रैक पर चलने वाली पॉपुलर ट्रेनों में कन्फर्म सीट के लिए एक घंटे के अंतराल में दूसरी ट्रेन चलाई जाएगी।
- इस ट्रेन के डिब्बे वेटिंग टिकट वालों की श्रेणी के आधार पर होंगे। यानी स्लीपर वेटिंग टिकट ज्यादा हैं, तो इसी क्लास के डिब्बे ज्यादा होंगे।
कन्फर्म सीट और वेटिंग टिकट का अंतर
लंबी अवधि की योजना
- अभी देश में जितनी कन्फर्म टिकट की मांग है, उतनी उपलब्धता अगले 7 साल में कर ली जाएगी।
- 2031 आते-आते वेटिंग टिकट इतिहास की बात हो जाएगी।
- इसके लिए कम और लंबी अवधि की योजना पर काम चल रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari