आंगनबाड़ी में अब मिलेगी अंडा बिरयानी, मासूम की मांग पर सरकार ने लिया फैसला

Sandeep Kumar | Jun 04, 2025, 16:22 IST
Share
menu-change-kerala
menu-change-kerala

आंगनबाड़ी केंद्रों में अब फूड मेन्यू में अंडा बिरयानी को भी शामिल किया गया है। यह फैसला 4 साल के बच्चे की मांग पर सरकार ने लिया गया है। क्या है पूरा मामला आइए जानते है...

देश दुनिया न्यूज: 4 साल के एक मासूम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा। वीडियो में वह उपमा की बजाय बिरयानी और चिकन फ्राई की मांग करता है। इस मांग को सरकार के मंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने वादा किया और आंगनबाड़ी में नया पोषण मेन्यू लागू किया। अब बच्चों को अंडा बिरयानी और पुलाव सप्ताह में नियमित रूप से मिलेगा। दूध और अंडे की मात्रा भी बढ़ाई गई है। स्मार्ट आंगनबाड़ी योजना के तहत बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। दरअसल, ये पूरा मामला केरल के कोट्टायम शहर का बताया जा रहा है।

मासूम की मांग ने चौकाया

केरल के त्रिजल एस सुंदर ने अपनी मासूम मांग से प्रशासन को चौंकाया। वायरल हुए वीडियो में मासूम त्रिजल कहता है, आंगनबाड़ी में उपमा नहीं चाहिए, बिरयानी और चिकन फ्राई चाहिए। यह वीडियो मासूम की उसकी मां ने रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोगों ने इसे सराहा। जल्द ही यह मुद्दा प्रशासन तक पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़िए... रील बनाने चलती ट्रेन के सामने दौड़ा युवक, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

सरकार ने गंभीरता से लिया मासूम का संदेश

प्रदेश की मंत्री वीणा जॉर्ज ने इस वायरल वीडियो को देखते ही बच्चे की मांग को सिरे से खारिज नहीं किया। उन्होंने माना कि यह सिर्फ एक मजाकिया वीडियो नहीं, बल्कि बच्चों की पोषण आवश्यकताओं और स्वाद संबंधी पसंद का आईना है। मंत्री ने राज्य भर की आंगनवाड़ियों के लिए एकत्रित और नया मेन्यू पेश किया, जिसमें सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखा गया।

ये खबर भी पढ़िए... भिंड एसपी ऑफिस में पत्रकारों की पिटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से जवाब तलब

बिरयानी और पुलाव अब होंगे नियमित

नए मेन्यू के तहत अंडा बिरयानी और वेज पुलाव अब सप्ताह में एक से दो बार दिए जाएंगे। पहले जहां दूध और अंडे सप्ताह में दो बार दिए जाते थे, अब इन्हें तीन दिन तक परोसा जाएगा। बच्चों के नाश्ते, दोपहर के भोजन और पोषण आहार में नमक और चीनी की मात्रा सीमित कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए... भिंड एसपी ऑफिस में पत्रकारों की पिटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से जवाब तलब

ये खबर भी पढ़िए... सुप्रीम कोर्ट ने सलवा जुडूम मामले को किया बंद, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और शांति पर दिया जोर

‘स्मार्ट आंगनबाड़ी’ में बदल रही हैं सुविधाएं

सरकार ने एक और पहल करते हुए सभी आंगनवाड़ियों को ‘स्मार्ट आंगनबाड़ी’ में तब्दील करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर वातावरण देना है, जिसमें पढ़ाई, आराम, खेल और पोषण सभी के लिए समुचित ढांचा मौजूद हो। नई योजनाओं के तहत स्टडी रूम, डाइनिंग एरिया, प्ले ज़ोन और यहां तक कि छोटे बाग-बगिचे भी आंगनवाड़ियों में विकसित किए जा रहे हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

चिकन बिरयानी | hindi news

Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • केरल
  • आंगनबाड़ी
  • hindi news
  • देश दुनिया न्यूज
  • बिरयानी
  • चिकन बिरयानी
  • अंडा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा