देश के दो शीर्ष सैन्य अफसर अचानक क्यों पहुंचे जबलपुर

Neel Tiwari | Jul 14, 2024, 15:26 IST
Share
qdwrr
qdwrr

जबलपुर में भारतीय सेना के दो शीर्ष अधिकारी शनिवार को मौजूद थे। थल सेना अध्यक्ष और एयर मार्शल का पहला जबलपुर दौरा हालांकि ये औपचारिक बताया जा रहा है। लेकिन इस विशेष दौरे को कबाड़ खाने में हुए ब्लास्ट से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल संजीव घुराटिया शुक्रवार को ही जबलपुर पहुंच गए थे। साथ ही थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार यानी 13 जुलाई को सुबह दिल्ली से जबलपुर पहुंचे। जनरल द्विवेदी ने मध्य भारत एरिया के तहत आने वाले सैन्य संस्थानों में निरीक्षण किया।

वह पूर्वी सेना कमान के तहत सभी कोर संरचनाओं के अपने दो दिवसीय दौरे में पहुंचे है, जिसमें दीमापुर मुख्यालय वाली 3 कोर भी शामिल है।

गुरुवार को अपने दौरे की शुरुआत करने वाले चीफ ने तेजपुर स्थित गजराज 4 कोर का भी दौरा किया था, जहां उन्हें चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की वर्तमान स्थिति और वहां परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

सेना प्रमुख ने जबलपुर में मिलिट्री कॉलेज ऑफ मैटेरियल मैनेजमेंट और जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का भी दौरा किया और उन्हें प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे के विकास और प्रशासनिक गतिविधियों में प्रौद्योगिकी के अभिनव अनुकूलन के बारे में जानकारी दी गई।

इस्तीफा देने का मन बना रहे विधायक प्रीतम लोधी, बोले- मेरा मन बहुत दुखी, मुझे प्रताड़ित किया जा रहा

आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया का निरीक्षण

एयर मार्शल संजीव घुराटिया ने आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया ( OFK ) का निरीक्षण किया। वायु सेना में इस्तेमाल किए जाने वाले उन्नत बमों का निर्माण जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ( OFK ) में ही होता है। बीते दिनों जबलपुर में कबाड़ खाने ब्लास्ट में वायु सेना के बम मिलने के बाद और हाईकोर्ट की OFK की भूमिका पर की गई टिप्पणी के बाद यह दौरा बहुत ही खास माना जा रहा है।

अधिकारियों का जबलपुर से पुराना रिश्ता

थल सेना अध्यक्ष जनरल द्विवेदी को जबलपुर के जम्मू एंड कश्मीर राइफल् रेजिमेंटल सेंटर ( जेकेआरसीसी ) से कमीशन प्राप्त हुआ था। जबलपुर में एक लंबे समय तक पोस्टेड रहे हैं और थल सेना अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह जबलपुर का पहला दौर था। तो भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल संजीव घुराटिया का भी जबलपुर से पुराना नाता है।

गहदहग
गहदहग


इनकी पढ़ाई भी जबलपुर से ही हुई है। जबलपुर के मॉडल हाई स्कूल के 1983 बैच पास आउट एयर मार्शल ने जबलपुर के ही इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी तकनीकी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। जबलपुर प्रवास के दौरान एयर मार्शल पाठ बाबा, ग्वारीघाट जैसे जबलपुर के मुख्य दार्शनिक स्थलों पर भी पहुँचे।

सैन्य अधिकारियों का जबलपुर द्वारा एक और जहां कबाड़ खाने ब्लास्ट से जोड़कर देखा जा रहा है तो दूसरी ओर यह भी उम्मीद है कि जबलपुर में सैन्य प्रशिक्षण का कोई संस्थान शुरू करने की कोशिश जारी है।

हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है । पर वायु सेना सहित अन्य सेनाओं के लिए भी बम निर्माण और वाहन बनाने की फैक्ट्रियां जिस शहर में है। यदि वहां पर एयरफोर्स ट्रेनिंग का कोई इंस्टिट्यूट खुलता है तो भारत के नक्शे में जबलपुर की अहमियत और भी बढ़ जाएगी।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भारतीय वायु सेना
  • Air Marshal Sanjeev Ghuratiya
  • Army Chief General Upendra Dwivedi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं