सनातन लोगों को बांटता है उसे खत्म होना चाहिए, उदयनिधि स्टालिन ने फिर दिया सनातन धर्म विरोधी बयान

Aman Vaishnav | May 12, 2026, 14:18 IST
Share
udhayanidhi stalin sanatan dharma controversy tn assembly
udhayanidhi stalin sanatan dharma controversy tn assembly

तमिलनाडु विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर फिर विवादित बयान दिया है। स्टालिन नें कहा कि सनातन लोगों को बांटता है उसे खत्म किया जाना चाहिए। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन पहले भी विवादित टिप्पणी के मामले में चर्चा में रह चुके हैं।

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर विवाद पैदा हो गया है। विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार, 12 मई को विधानसभा में सनातन धर्म पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होनें कहा कि सनातन लोगों को बांटता है, उसे खत्म किया जाना चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद थे। इससे पहले 2023 में भी स्टालिन ने यही बयान दिया था जिस पर विवाद उठ खड़ा हुआ था।

Udainidhi-Stalin-And-Joseph-Vijay-1778568877599_v-631390
Udainidhi-Stalin-And-Joseph-Vijay-1778568877599_v-631390

भाजपा प्रवक्ता बोले- जहरीला बयान

स्टालिन के इस बयान के बाद सियासी माहौल में गरमी आ गई है। बीजेपी ने इसकी कड़ी निंदा की है। बीजेपी के प्रवक्ता सीआर केसवन ने उदयनिधि पर निशाना साधते हुए इसे विभाजनकारी राजनीति और जहरीला बयान बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें लोगों की आस्था और भावनाओं का अपमान करती हैं। जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

पहले भी दे चुके बयान

उदयनिधि स्टालिन का यह बयान नया नहीं है। 2023 में भी उन्होंने सनातन धर्म पर टिप्पणी की थी। जिसे लेकर देशभर में हंगामा हुआ था। मामला कोर्ट तक गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टालिन ने कहा था कि जैसे हम मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना को खत्म करते हैं। वैसे ही सनातन धर्म को समाज से पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए।
हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने भी इस विवाद से जुड़े एक मामले में कहा था कि उनके बयान को हेट स्पीच माना जा सकता है।

Udhayanidhi-Stalin-1-302245
Udhayanidhi-Stalin-1-302245

वंदे मातरम् पर भी आपत्ति जताई

हालांकि विधानसभा में अपने भाषण के दौरान उदयनिधि ने राजनीतिक शालीनता की भी बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय (थलपति विजय) के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। स्टालिन ने कहा कि सत्ता और विपक्ष को मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् बजाए जाने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि तमिलनाडु का राज्य गीत कभी भी पीछे नहीं रखा जाना चाहिए।

Sanatana Dharma Remark Row Udhayanidhi Stalin clarifies over ruckus BJP  Opposition alliance | Sanatana Dharma Row: मेरे बयान का गलत मतलब निकाला  गया, हम किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं: उदयनिधि स्टालिन
Sanatana Dharma Remark Row Udhayanidhi Stalin clarifies over ruckus BJP Opposition alliance | Sanatana Dharma Row: मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया, हम किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं: उदयनिधि स्टालिन

विधानसभा चुनाव में DMK की हार

बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में DMK को हार का सामना करना पड़ा था। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) ने सरकार बनाई है। इसीलिए अब उदयनिधि विधानसभा में विपक्ष के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं।

कुल मिलाकर उदयनिधि स्टालिन के इस बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर विचारों की बहस और सियासी टकराव को बढ़ा दिया है।

FAQ

  1. उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के बारे में क्या कहा?
    उदयनिधि स्टालिन ने विधानसभा में कहा कि सनातन धर्म लोगों को बांटने का काम करता है, इसलिए इसे पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।
  2. तमिलनाडु में वंदे मातरम् को लेकर क्या विवाद हुआ?
    उदयनिधि स्टालिन ने शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् बजाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि तमिलनाडु के राज्य गीत को कभी भी दूसरे स्थान पर या पीछे नहीं रखा जाना चाहिए।
ये खबरें भी पढ़िए...

थलपति विजय को लेकर CSK ने जारी की चेतावनी, फैंस से कहा ऐसा मत करना...

शपथ समारोह में पत्नी की जगह विजय की कथित गर्लफ्रेंड रहीं मौजूद

एक्टर विजय को VCK और IUML का समर्थन, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ

तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू

Tags:
  • सनातन धर्म
  • उदयनिधि स्टालिन
  • मद्रास हाईकोर्ट
  • थलपति विजय
  • तमिलनाडु
  • विधानसभा
  • वंदे मातरम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा