एक बार फिर NDA से अलग स्टैंड लेते दिखे चिराग पासवान, राहुल गांधी और अखिलेश की इस मांग का किया समर्थन

Vikram Jain | Published:
Share
Union Minister Chirag Paswan supported caste census
Union Minister Chirag Paswan supported caste census

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक बार फिर NDA की विचारधारा से अलग राय रखते नजर आ रहे हैं। चिराग पासवान ने फिर से जातिगत जनगणना का समर्थन किया है। इससे पहले उन्होंने लेटरल भर्ती का विरोध जताया था।

NEW DELHI. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। NDA के सहयोगी चिराग पासवान ने एक बार फिर विपक्ष की मांगों का समर्थन किया है। चिराग पासवान कांग्रेस नेता राहुल और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग के समर्थन में खड़े हो गए हैं। चिराग 84 दिन में चार बार NDA से अलग स्टैंड लेते दिखे हैं।

NDA से अलग स्टैंड लेते दिखे चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक फिर NDA की विचारधारा से अलग हटकर अपनी राय रखी हैं। उन्होंने विपक्ष की मांग जातिगत जनगणना का समर्थन किया है। चिराग ने रविवार को कहा कि हम चाहते हैं कि जाति जनगणना होना चाहिए। अब फिर ऐसा कहकर उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जातिगत जनगणना की मांग के समर्थन में खड़े हो गए हैं। बता दें कि चिराग पासवान इससे पहले भी जातिगत जनगणना के समर्थन में राय रख चुके हैं।

जातिगत जनगणना का फिर समर्थन

रांची में हुई लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ने हमेशा जाति जनगणना के समर्थन में अपनी स्थिति स्पष्ट रखी है। हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो। उन्होंने आगे कहा कि इसका कारण यह है कि कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार जाति को ध्यान में रखकर कई योजना तैयार की जाती हैं। योजनाएं मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बनाई जाती हैं। ऐसे में सरकार के पास जाति की जनसंख्या की जानकारी होनी चाहिए।

पहले भी दिखा चुके हैं NDA से अलग रुख

चिराग पासवान पहले भी जातिगत जनगणना को लेकर अपनी अलग राय रख चुके हैं। जातिगत जनगणना ही नहीं वे कई NDA की विचारधारा से हटकर अपने विचार रख चुके हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर विरोध भी जताया है। कुछ दिनों पहले चिराग पासवान लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती को गलत बताते हुए इसका विरोध करते नजर आए थे। उन्होंने सरकारी नौकरियों में आरक्षण के प्रावधान का समर्थन किया था। लेटरल भर्ती को लेकर विपक्षी दल पहले से ही मोदी सरकार पर हमलावर थे। आखिरकार ने सरकार ने इस सीधी भर्ती को रद्द करने का फैसला लिया।

पहले भी कर चुके हैं जाति जनगणना का समर्थन

इससे पहले जुलाई में भी चिराग पासवान ने जातिगत जनगणना को अपना समर्थन दिया था। जाति के आधार पर जनगणना के समर्थन में अपनी पार्टी का पक्ष स्पष्ट करते हुए पासवान ने कहा था कि जाति जनगणना अगली जनगणना में हिस्सा होनी चाहिए, क्योंकि विकास योजनाओं के लिए समुदाय-आधारित सही आंकड़े जरूरी होते हैं। साथ ही उन्होंने डेटा को सार्वजनिक करने का विरोध भी किया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
  • Union Minister Chirag Paswan
  • Chirag Paswan caste census
  • जातिगत जनगणना का समर्थन
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
  • चिराग का एनडीए से अलग रुख
  • चिराग ने की जाति जनगणना की मांग
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी