गूगल मैप ने दिखा धोखा , अधूरे पुल से नदी में जा गिरी कार, गई तीन जानें

Vikram Jain | Nov 24, 2024, 17:14 IST
Share
UP Bareilly Car falls from bridge due to wrong GPS location
UP Bareilly Car falls from bridge due to wrong GPS location

यूपी के बरेली में कार सवार युवकों को गूगल मैप पर भरोसा करना भारी पड़ गया। यहां मैप की गलत लोकेशन के कारण कार अधूरे पुल से नदी में जा गिरी, हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण एक तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर कर नदी में समा गई। हादसे में कार सवार 2 भाइयों समेत 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर दातागंज में रामगंगा के पुल पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर थाने और दातागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला।

गूगल मैप पर दिखा गलत रास्ता

बताया जा रहा है हादसा जीपीएस नेविगेशन के कारण हुआ है। कार सवार युवक गूगल मैप लगाकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। वह कोहरे में जीपीएस को फॉलो करते हुए जा रहे थे। गूगल मैप की लोकेशन के हिसाब से चल रहे युवक खल्लपुर में निर्माणाधीन पुल पर जा पहुंच गए, यहां कोहरे के कारण उन्हें पुल समझ में नहीं आया और कार रामगंगा नदी में जा गिरी। कार के नदी में गिरने से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। नदी में कार के गिरने की खबर लगते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई।

सेतु निगम और प्रशासन की लापरवाही उजागर

बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बाढ़ आने के कारण पुल का एक हिस्सा नदी में बह गया था। इस हादसे के बाद सेतु निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हुई है। यह सामने आया है कि कार सवार युवक गूगल मैप की मदद से सफर कर रहे थे। गूगल मैप ने उन्हें निर्माणाधीन और अधूरे पुल के रास्ते पर पहुंचा, जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुल के अधूरे होने के बारे में कोई चेतावनी या बैरिकेटिंग नहीं थी, जिससे यह हादसा हुआ। जिस वजह से कार सीधे पुल से नीचे जा गिरी।

कार से शादी में जा रहे थे तीनों युवक

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कार में सवार युवकों से मिले आइडी कार्ड से मृतकों की शिनाख्त की गई है। मृतकों में विवेक और कौशल कुमार दोनों भाई है, और तीसरा शख्स अमित उनका दोस्त था। ये लोग फर्रुखाबाद के इमादपुर गांव के निवासी हैं। सभी युवक कार से ​​​​​​रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने कार से युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • बरेली न्यूज
  • यूपी
  • गूगल मैप
  • गूगल मैप्स
  • बरेली में कार हादसा
  • नदी में कार गिरी
  • GPS की गलत लोकेशन के कारण हादसा
  • बरेली कार हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच