UP बोर्ड की टॉपर प्राची निगम ने ट्रोल करने वालों से क्या कहा ?

Rahul Garhwal | Apr 25, 2024, 17:52 IST
Share
UP Board topper Prachi Nigam replied to trollers
UP Board topper Prachi Nigam replied to trollers

उत्तर प्रदेश बोर्ड की टॉपर प्राची निगम को रिजल्ट आने के बाद से ट्रोल किया जा रहा था। प्राची के चेहरे पर बाल थे, इसलिए कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। प्राची ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Prachi Nigam Reply To Trollers


LUCKNOW. उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं की टॉपर प्राची निगम ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ ही दी। प्राची ने उन्हें चेहरे पर बालों की वजह से ट्रोल करने वालों को जवाब दे दिया। प्राची निगम का कहना है कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी कामयाबी अब मेरी पहचान बन चुकी है। ट्रोलर्स अपना माइंडसेट अपने पास रखें, मुझे उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

प्राची को किससे पड़ता है फर्क

प्राची निगम में बोर्ड परीक्षा में 98.5 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया था। उनके चेहरे पर बालों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। प्राची बताती हैं कि उन्होंने शुरू से ही अपना फोकस पढ़ाई पर रखा और किसी ने उन्हें उनके चेहरे के बालों को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। उनके परिवार, टीचर्स और दोस्तों ने कभी मेरे फेशियल हेयर को लेकर मेरा मजाक नहीं बनाया और न ही वे कभी इस चीज को लेकर परेशान हुईं। रिजल्ट के बाद फोटो वायरल होने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया। प्राची ने कहा कि वो इंजीनियर बनना चाहती हैं और आखिरकार अगर किसी चीज से फर्क पड़ता है तो वो मेरे मार्क्स हैं, न कि मेरे चेहरे पर मौजूद बाल।

प्राची निगम को PCOS बीमारी

प्राची निगम को PCOS बीमारी है। जिन लड़कियों के पीरियड रेगुलर नहीं होते, उन्हें ये हार्मोनल बीमारी होती है। इसमें शरीर और चेहरे पर अनचाहे बाल आ जाते हैं। उनकी फोटो पर एक यूजर ने कमेंट किया था कि उन्हें खुद की ग्रूमिंग पर भी ध्यान देना चाहिए। इसी तरह कई लोगों ने प्राची के लड़की होने के बावजूद चेहरे पर ज्यादा बाल होने की वजह से कहा था कि आप प्राची हैं या प्राचा।

SGPGIMS लखनऊ के डायरेक्टर ने दिया फ्री ट्रीटमेंट का ऑफर

लखनऊ के SGPGIMS ( संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ) के डायरेक्टर प्रोफेसर आर के धीमान ने कहा है कि ये इंस्टीट्यूट मुफ्त में प्राची का हॉर्मोन चेकअप और इलाज करेगा। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट का इंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट प्राची का हॉर्मोनल ट्रीटमेंट करेगा। ये चीजें महीनेभर के अंदर ठीक हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

Automobile : मारुति, होंडा, हुंडई, टोयोटा और किआ ने ये क्या किया!

सोशल मीडिया पर प्राची को कुछ लोगों ने किया सपोर्ट

प्राची को ट्रोल किए जाने पर एक यूजर ने कहा कि किसी बच्चे को फेशियल ईयर को लेकर ट्रोल किया जाना बहुत गलत है। वो एक जीनियस है और उसने हाई स्कूल के बोर्ड एग्जाम में 98.50% मार्क्स स्कोर किए हैं। इस उम्र में किसी भी बच्चे के साथ हॉर्मोनल उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मैं प्राची को UP बोर्ड एग्जाम में टॉप करने के लिए बधाई देती हूं। हालांकि, मुझे ये देखकर दुख होता है कि लोग उसका मजाक बना रहे हैं। PCOS एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को झकझोर कर रख देती है न सिर्फ शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी।

Uttar Pradesh Board | UP Board 10th Topper Prachi Nigam | prachi nigam troll | Prachi Nigam PCOS disease | यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्राची निगम | प्राची निगम ट्रोल | प्राची निगम PCOS बीमारी | प्राची निगम का ट्रोलर्स को जवाब

Tags:
  • Uttar Pradesh Board
  • UP Board 10th Topper Prachi Nigam
  • prachi nigam troll
  • Prachi Nigam PCOS disease
  • Prachi Nigam reply to trollers
  • उत्तर प्रदेश बोर्ड
  • यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्राची निगम
  • प्राची निगम ट्रोल
  • प्राची निगम PCOS बीमारी
  • प्राची निगम का ट्रोलर्स को जवाब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा