hathras incident : भोले बाबा ने जितने लोग बुलाए उससे कम के लिए लगवाया टेंट, 60 हजार की क्षमता में ढाई लाख पहुंचे तो हो गया हादसा
Vikram Jain | Jul 06, 2024, 18:48 IST
UP Hathras incident tent owner Raj Kapoor revelation
यूपी ही नहीं देश, दुनिया को झकझोर देने वाले हाथरस भगदड़ हादसे को लेकर नए- नए खुलासे हो रहे हैं। अब भोले बाबा के सत्संग के लिए टेंट लगाने वाले राज कपूर ने बदइंतजामी को लेकर वड़ा खुलासा किया है।
हाथरस हादसा : उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए सत्संग हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 120 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हादसे के बाद भोले बाबा के सत्संग के लिए टेंट लगाने वाले राज कपूर ने बदइंतजामी को लेकर बड़ा और हैरान करने वाला खुलासा किया है।
भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाने वाले टेंट मालिक राज कपूर ने बाबा की कमेटी की मनमानी को लेकर कई खुलासे किए हैं। राज कपूर ने बताया कि सत्संग आयोजित करने वाली कमेटी ने 80 हजार लोगों की परमिशन ली थी, लेकिन सत्संग में टेंट सिर्फ 60 हजार लोगों की क्षमता का लगवाया था। आयोजन के लिए जितने लोगों के लिए प्रशासन से परमिशन ली, उससे कम क्षमता का टेंट लगवाने के बाद ढाई लाख की भीड़ जुटा ली गई थी।
ये खबर भी पढ़ें.. MP : उच्च वेतनमान के मामले में मुख्य सचिव वीरा राणा के जवाब से संतुष्ट नहीं हाईकोर्ट, अवमानना पर 29 जुलाई को सुनवाई
टेंट मालिक राज कपूर ने मामले को लेकर आगे बताया कि सत्संग के आयोजन के लिए 300 फीट लंबा और 300 फीट चौड़ा टेंट लगाया था। 4 लाख 70 हजार रुपए में इसका ठेका दिया गया था। इस कार्यक्रम का 1 लाख 70 हजार का पेमेंट अभी तक नहीं किया गया है। राज कपूर यह भी बताया कि मौके पर सिर्फ 20 से 25 पुलिस वाले मौजूद थे, जो सड़क पर ट्रैफिक देख रहे थे।
राज कपूर ने बताया कि सत्संग के दौरान आयोजन पंडाल में कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकता था, इस पर पाबंदी रहती थी। कार्यक्रम का वीडियो बनाने पर भी रोक लगी थी। अगर कोई ऐसा करता था तो सेवादार सख्ती से मोबाइल को लेकर से मना करते थे। आगे बताया कि बीते नवंबर से अब तक बदायूं, मैनपुरी, भोगांव, धौलपुर, ग्वालियर, मैनपुरी बिछवा के बाद हाथरस के मुगलगढी में सत्संग होना था। बाबा के हर सत्संग में क्षमता से ज्यादा भीड़ पहुंचती थी। हर जिले के लिए बाबा ने अलग कमेटी बना रखी है। हर आयोजन का पेमेंट कमेटी ही करती है।
बता दें कि हाथरस हादसे को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में SIT ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए कहा गया है कि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ लापरवाही और बदइंतजामी का नतीजा था। साथ ही रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कार्यक्रम की परमिशन लेने के दौरान आयोजन समिति ने अपने स्तर पर पूरे इंतजाम करने का आश्वासन दिया था।
बदइंतजामी को लेकर बड़ा खुलासा
ये खबर भी पढ़ें.. MP : उच्च वेतनमान के मामले में मुख्य सचिव वीरा राणा के जवाब से संतुष्ट नहीं हाईकोर्ट, अवमानना पर 29 जुलाई को सुनवाई
20 से 25 पुलिस कर्मचारी संभाल रहे थे ट्रैफिक
पंडाल में मोबाइल ले जाने पर लगाई थी पाबंदी
SIT की रिपोर्ट में खुलासा, बदइंतजामी से मची भगदड़
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari