भतीजी की शादी के लिए दारोगा ने मांगी छुट्टी, मंजूर होते निकल गई तारीख
Sourabh Bhatnagar | Nov 19, 2024, 10:36 IST
UP Police...
बुलंदशहर पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। यहां एक एसआई ने भतीजी की शादी के लिए छुट्टी का आवेदन किया था, लेकिन आवेदन दफ्तरों में फाइलों के बीच दबा रहा।
उत्तर प्रदेश पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। बुलंदशहर के अरनिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) सुभाष कुमार ने भतीजी की शादी के लिए 5 नवंबर को 12 से 17 नवंबर तक की छुट्टी का आवेदन किया था। उनकी भतीजी की सगाई 12 नवंबर और शादी 15 नवंबर को थी। लेकिन आवेदन थाना प्रभारी, सीओ खुर्जा, और एसपी देहात के दफ्तरों में फाइलों के बीच दबा रहा।
दारोगा सुभाष की भतीजी की शादी 15 नवंबर को थी, लेकिन छुट्टी इतनी देर से मिली कि वह शादी में शामिल नहीं हो सके। 17 नवंबर को छुट्टी स्वीकृत हुई, जब शादी और विदाई दोनों हो चुकी थीं। इस देरी के कारण न केवल दारोगा अपनी भतीजी के खास दिन में शामिल नहीं हो सके। इस घटना के बाद विभागीय प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए।
यूपी CM योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान #shorts
अरनिया थाना प्रभारी पम्मी चौधरी ने कहा कि प्रार्थना पत्र 11 नवंबर को उनके पास आया था। सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा ने दावा किया कि दरोगा 15 नवंबर को खुद प्रार्थना पत्र लेकर आए थे। वहीं बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा एसपी क्राइम को सौंपा है। एसएसपी ने कहा कि कर्मचारी की जरूरत के हिसाब से अवकाश देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पिस्टल छीनी, PSO का अंगूठा चबाया, ग्वालियर में योगी के मंत्री पर हमला
इस घटना के बाद पुलिस विभाग की जमकर आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर इसे मजाक का विषय बना रहे हैं। कोई कह रहा है कि शादी में शामिल नहीं होने दिया, लेकिन विदाई तो करवाने भेजा। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
निकल गई शादी की तारीख
यूपी CM योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान #shorts
जांच का आदेश
पिस्टल छीनी, PSO का अंगूठा चबाया, ग्वालियर में योगी के मंत्री पर हमला
सोशल मीडिया पर चर्चा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman